मध्य प्रदेश

Newsमध्य प्रदेशराज्य

एक मिनिट में 3 हजार राउंड़ फायर करती डिफेंस गन, 4 किमी की रेंज, पाकिस्तान सीमा पर तैनात होगी डिफेंस गन

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना सीमा के पास जनसंख्या केन्द्रों और धार्मिकस्थलों के ऊपर हवाई ढाल को मजबूत करेगी। मिशन सुदर्शन चक्र के तहत भारतीय सेना के 6 एके-630एमएम एयर डिफेंस गन खरीदने के लिये रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की है। यह एयर डिफेंस गन खासतौर पर पकिस्तान सीमा के पास हवा में सुरक्षा प्रदान करेगी। जहां ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहर और धार्मिकस्थल निशाना बनाया था।
दरअसल, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा करते हुए कहा था। कि यह भारत की स्वदेशी आयरन डोम होगा। यह बहु-स्तरीय सुरक्षा ढाल होगी। 2035 तक तैयार हो जायेगी। सुदर्शन चक्र निगरानी, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्अम को एकीकृत करके महत्वपूर्ण को विभिन्न शत्रु हमलों से सुरक्षित रखने का काम करेगा। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी दी और कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत कोई नरमी नहीं दिखायेगा।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

मरीजों को मिलता है चिकित्सा तकनीकों आदान प्रदान का लाभः जस्टिस अहलूवालिया

ग्वालियर एम.पी.स्टेट ऑप्थेल्मिक कॉन्फ्रेंस उद्घाटन समारोह का उद्घाटन जस्टिस जीएस अहलूवालिया द्वारा किया गया 48 वी वार्षिक कॉन्फ्रेंस ‘‘चाक्षुषी’’ का उद्घाटन समारोह संगम वाटिका में आयोजित किया गया। 3से 5 अक्टूबर तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ग्वालियर बेंच के न्यायमूर्ति जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया, विशेष अतिथि ऑल इंडिया ऑप्थेल्मिक सोसायटी की साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ नम्रता शर्मा,चेन्नई के ख्याति प्राप्त नेत्र सर्जन डॉ मोहन राजन रहे, इस अवसर पर इस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रही ग्वालियर डिविजनल ऑप्थेल्मिक सोसायटी की आयोजन समिति से डॉ डी.के शाक्य, डॉ पुरेंद्र भसीन, डॉ डी.के. मजूमदार, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ प्रदीप राठौर एवं एम पी स्टेट ऑप्थेल्मिक सोसायटी के डॉ गजेंद्र चावला, डॉ श्वेता वालिया, डॉ मीता जोशी व डॉ अंशू खरे मंच पर उपस्थित थे।
स्वागत भाषण डॉ डी.के शाक्य ने दिया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जस्टिस अहलूवालिया ने कहा कि इस प्रकार के साइंटिफिक चिकित्सा आयोजनों से विशेषज्ञों में परस्पर नई चिकित्सा तकनीकों के आदान प्रदान का लाभ मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में प्राप्त होता है। इस समारोह में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पुरेंद्र भसीन को प्रेसिडेंट मेडल प्रदान कर मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थेल्मिक सोसायटी के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ वी.के.जैन एवं डॉ एच.सी.सेतिया को सम्मानित किया गया। सीनियर नेत्र विशेषज्ञ डॉ स्वर्णा बिसेरिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस समारोह में गत वर्ष की संगोष्ठी के साइंटिफिक सेशन विभिन्न सत्रों के बेस्ट पेपर ,वीडियो कैटेगरी के प्रतिभागी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
डॉ पुरेंद्र भसीन को आर.के.मिश्रा अवॉर्ड,डॉ समरेंद्र डॉ धेवत शाह और डॉ दीपांशु अग्रवाल को स्टार ऑफ एम. पी अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ समरेंद्र कुमार को डॉ डी एन एस चौधरी अवार्ड ,डॉ गनेश पिल्लै को गोकुल दास मेमोरियल अवॉर्ड, डॉ श्वेता वालिया को डॉ प्रभा देवी मिश्रा अवॉर्ड,डॉ राकेश शाक्य को श्रीमती नरसिंह बहादुर मेमोरियल अवॉर्ड मेमोरियल अवॉर्ड,डॉ निकिता आहूजा को डॉ कुमुद जोशी अवॉर्ड एवं पी. जी. स्टूडेंट क्विज विनर्स को भी अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस समारोह में मध्यप्रदेश एवं देश के अलग अलग शहरों से कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए डॉक्टर्स व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आभार भाषण डॉ प्रदीप सिंह राठौर ने दिया एवं मंच संचालन डॉ अनुराधा शर्मा ने किया।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

ट्रक चालक से मांगा टेरर टैक्स नहीं देने पर बदमाशों से कराया हमला

ग्वालियर. मोतीझील स्थित दरगाह वाली पहाड़ी पर मकान बनवा रहे एक ट्रक चालक से क्षेत्रीय गुण्डों ने 50 हजार रूपये ‘‘टेरर ट्रैक्स’’ की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें और उनके बेटे व एक दोस्त को भी पीटा है। इस बीच 2 गोलियां मकान की दीवार में चली। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
टैक्स बतोर 50 हजार रूपये मांगें
मुरैना सरायछौला के पिपरई गांव निवासी 55 वर्षीय शहजाद खान, पेशे से ट्रक चालक ग्वालियर के मोतीझील पर दरगाह पहाडि़या में अपना मकान बनवा रहे थे। मकान पर प्लास्टर का काम चल रहा था। शुक्रवार को इलाके में गुण्डागर्दी करने वाले लालू यादव, देवेन्द्र उर्फ देवा और डब्बू कुर्रेशी वहां पहुंचे। और शहजाद को रोककर कहा है कि अगर वह यहां रहना चाहते हैं तो 50 हजार रूपये टैरर टैक्स देना होगा। शहजाद ने रूपये देने से मना किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
बेटे और दोस्त को भी पीटा
मारपीट की आवाज सुनकर शहजाद के बेटे शाहरुख, आविद और शाहरुख का दोस्त आकाश कुमार मौके पर आए और बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें भी पीटा और कट्टों से दो गोलियां मकान की दीवार की तरफ चला दीं। गोलियां सीधे मकान में लगीं। घटना में शहजाद गंभीर रूप से घायल हुए, उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। वहीं, बेटे के दोस्त आकाश भी ईंट लगने से घायल हुआ। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान बदमाशों ने टेरर टैक्स मांगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

ज्वलेर्स ने शादी के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म, शादी की बात करने पर झगड़ा तो कराई FIR दर्ज

ग्वालियर. एक ज्वेलर्स ने महिला से उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षो तक शारीरिक शोषण किया। जब भी महिला शादी की बात करती तो आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। अभी जब आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और गाली गलौज भी की तो महिला शुक्रवार की रात थाने पहुंचकर थाने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाशकर रही है। ग्वालियर किलागेट थाने पहुंची 32 वर्षीय महिला ने हीरा मार्केट सराफा बाड़ा निवासी मुकेश जैन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीडिता ने पुलिस को बताया है कि 31 मई 2025 को आरोपी उसके घर आया और दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने गालियां दी और साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद भी महिला शादी के लिये प्रयास करती रहीं । जब आरोपी ने महत्व नहीं दिया तो थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ज्वेलर्स से लम्बे से उधार लेने पर हुई पहचान
महिला ने बताया कि वह सोना-चांदी की दुकान चलाती है साढ़े 5 वर्ष पूर्व से उधार लेन-देन के दौरान की उसकी पहचान मुकेश जैन से हुई थी। दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने शादी का वादा किया और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी ने कोरोना लॉकडाउन के बीच अप्रैल 2020 से लेकर अभी तक महिला के साथ कई बार संबंध बनाये। महिला ने बताया है कि उसने कई बार शादी का प्रयास किया लकिन आरोपी हर बार मुकुर गया। आखिरकार परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस का कहना है
ग्वालियर थाना पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

Bank Cheque एकाउंट में जमा करने के उसी दिन एकाउंट में पैसा आयेगा, आज से बदल रहा है नियम

नई दिल्ली. बैंकिंग सिस्टम में 4 अक्टूबर 2025 से बड़ा बदलाव होने जा रहा हे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर से फास्ट चेक क्लीयरेंस सिस्टम (FCCS) लागू करने का निर्णय लिया हैं इस नयी व्यवस्था से चेक जमा कराने पर पैसे उसी दिन एकाउंट में जमा हो सकेंगे। जिससे पहले की तरह 1-2 दिन का इंतजान नहीं करना होगा।
भारतीय रिवर्ज बैंक का फैसला
फिलहाल चेक क्लीयरेंस से कुछ दिन का समय लग जाता है। जिसे बदलकर अब भारतीय रिजर्व बैंक नयी व्यवस्था के तहत कंटीन्यूशन चेक क्लीयरेंस मोड पर ले जायेगा। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जो भी चेक जमा होंगे। उनकी इमेज और डेटा तत्काल स्कैन करके क्लीयरेंस हाउस को भेजी जायेगी। उसे शाम 7 बजे तक चेक कंफर्म करना होगा। अगर बैंक समय पर जवाब नहीं देता है तो चेक को ऑटोमैटिक क्लीयर मान लिया जायेगा।
नए नियम को 2 चरणों में लागू करने का प्लान
चरण- 1: 4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक बैंक को शाम 7 बजे तक पुष्टि का समय रहेगा।
चरण- 2: 3 जनवरी 2026 से बैंक को चेक कंफर्म करने के लिए केवल 3 घंटे का समय मिलेगा। अगर सुबह 10 बजे चेक भेजा गया है, तो दोपहर 2 बजे तक इसे क्लियर करना पड़ेगा. जिससे क्लियरेंस और भी तेज हो जाएगी। यह नई व्यवस्था शुरुआत में बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई के क्लियरिंग ग्रिड पर लागू होगी, फिर देशभर में इस नियम को लागू किया जाएगा. इससे बैंकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता में सुधार होगा और चेक भुगतान अनुभव कहीं अधिक सहज बन जाएगा।
ग्राहकों से ये अपील
RBI ने बड़े अमाउंट के चेक के लिए Positive Pay System को अनिवार्य किया है। इसमें ग्राहक बैंक को चेक के महत्वपूर्ण विवरण पहले से बताते हैं, इससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और गलत चेक ऑटोमैटिक रूप क्लियर नहीं होंगे। इस परिवर्तन से ग्राहक और व्यवसाय दोनों को फायदा होगा।  ग्राहकों को तेज भुगतान मिलेगा और लेन-देन की अनिश्चितता कम होगी. वहीं व्यवसायों का कैश फ्लो बेहतर मैनेज होगा. बैंकिंग प्रणाली की कार्यकुशलता और विश्वसनीयता बढ़ेगी. यही नहीं, RBI ने ग्राहकों को यह सलाह दी है कि वे चेक भरते समय सावधानी बरतें, विवरण सही लिखें और खाते में पर्याप्त राशि रखें. इससे चेक की अस्वीकृति या देरी की समस्या कम होगी।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमध्य प्रदेशराज्य

इजरायल और गाजा के बीच खत्म होगी जंगी, आयेगी शांति, इजरायली पीएम बोले पीस प्लान के पहले चरण को करेंगे लागू

नई दिल्ली. पीएम बैंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार की देर रात एक असाधारण बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति योजना पर प्रतिक्रिया दी। इस बयान में कहा गया है कि इजरायल ट्रम्प की योजना के पहले चरण के तत्काल कार्यान्वयन के लिये तैयार है। जिसके तहत सभी बंधकों की रिहाई शामिल है।
बैंजामिन नेतन्याहू के कायर्ा्रलय ने यह भी कहा है कि इजरायल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी टीम के साथ मिलकर युद्ध समाप्त करने के लिये काम जारी रखेगा। ताकि यह इजरायल के सिद्धांतों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दृष्टि के अनुरूप हो। हालांकि बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस अपील का कोई जिक्र नहीं किया है। जिसमें उन्होंने बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिये गाजा पर हमले रोकने के लिये कहा था।
शांति के लिये हमास तैयार-ट्रम्प
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस दौरान, शुक्रवार को घोषणा की थी कि हमास स्थाई शांति के तैयार है। उन्होंने पहली बार सार्वजनकि रूप से इजरायल से तत्काल गाजा पर हमले बन्द करने का आव्हान किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह संदेश हमास द्वारा उनके प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के कुछ ही समय बाद आया।
प्रस्ताव को हमास ने किया स्वीकार
हमास ने अपने बयान में प्रस्ताव के कुछ हिस्सों का स्वागत किया है। लेकिन कुछ प्रावधानों पर असहमति जताते हुए अतिरिक्त बातचीत की मांग रखी है। संगठन ने कहा है कि वह सभी 48 शेष बंधकों की रिहा करने के लिये तैयार है। योजना के अनुसार स्थाई युद्धविराम लागू होने के 72 घंटे के अन्दर बंधकों को रिहा किया जायेगा। बदले में 2 हजार से अधिक फिलिस्तीनी सुरक्षा बंदियों और मारे गये गाजावासियों के शवों को सौंपा जायेगा और साथ ही इजरायल गाजा से पहले चरण में वापिसी करेगा।

 

Newsमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम में कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल और सुरेश अहिरबार निलंबित, निगमायुक्त के प्रस्ताव पर हुए निलंबित

कुछ इस तरह धंसकी थी महल रोड, दूर तक नजर आ रही थी सुरंग। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. महल रोड (चेतकपुरी सड़क) बार-बार धंसकने के मामले में नगर निगम के 2 प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को शासन स्तर पर निलंबित कर दिया गया है। यह सड़क बर्षा के दौरान 10 दिन में 8 बार घंसकी थी। जिससे पूरे प्रदेश में ग्वालियर की बदनामी हुई थी। सड़क जबबन रही थी तो उसके कार्य को नहीं देखने की लापरवाही इन दोनों प्रभारी कार्यपालन यंत्री की मानी जा रही है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कार्यपालन यंत्री पंवन सिंघल एवं सुरश अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबितम करने के अलग-अलग आदेश जारी किये गये है। यह कार्यवाही निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग को लिखे गये पत्र के आधार पर की गयी है।
न्गरनिगम और स्मार्ट सिटी द्वारा मानसून सत्र से एक माह पूर्व बनायी गयी सड़कें पहली वर्षा में ही उखड़ या घंस गयी थी। 3 माह पहले मानसून की पहली वर्षा के बीच, रातभर वर्षा होने के बाद सुबह जब लोग महल रोड पर जीवाजी क्लब के सामने से निकले, तो सड़क की जगह सुरंग दिखाई दी। नयी बनी सड़क न केवल धंसी हुई थी बल्कि नीचे लम्बी सुरंग जैसी गहराई भी दिख रही थी। आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल तक जाने वाली यह वीआईपी औरमहंगी, महल रोड इस घटना से पहले पिछले 10 दिनों में 8 बार घंसक चुकी थी।
एमआईसी एक बार बचा चुकी थीं
सबसे पहले सड़कां के बनाने के समय लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार के निलम्बन के आदेश दिये थे। लेकिन एमआईसी ने इसे अनुमोदित (मंजूर) नहीं किया था। जिस वजह से दोनों बच गये थे। लेकिन निगमायुक्त ने प्रस्ताव शासन की ओर भेज दिया था। निगमायुक्त संघप्रिय के प्रस्ताव के आधार पर शासन स्तर से दोनों प्रभारी कार्यपालन यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों के अलग-अलग से आदेश जारी किये गये है।
नगर निगम आयुक्त ने शासन को भेजा था प्रस्ताव
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि स्ट्रांम वाटर लाइन निर्माण कार्य किए जाने के कारण सड़क खुदाई हो जाने से चेतकपुरी चौराहे से ऑडिट भवन तक डामर रोड निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा अनुबंधित ठेकेदार से कराया गया। वर्षाकाल के प्रारम्भ में ही नव निर्मित रोड में जगह-जगह धंसाव हो गया और रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार, (मूल पद सहायक यन्त्री) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन को भेजा था। इस आधार पर शासन द्वारा पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

स्मार्ट मीटर के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन, 200 यूनिट मुफ्त दें बिजली, कम रेट करने जैसी 11 मांग भी करेंगे

भोपाल. स्मार्ट मीटर के विरोध में 6 अक्टूबर को भोपाल में बड़ प्रदर्शन किया जायेगा। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसियेशन (एमईसीए) के बैनरतले प्रदेश भर से उपभोक्ता डॉ. अम्बेडकर पार्क में एकत्रित होंगे। वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिजली के रेट कम करने जैसी 11 मांग भी सरकार से करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को संगठन की बैठक हुई और रणनीति तैयार की गयी।
एसोसियेशन की प्रदेश संयोजक रचना अग्रवाल और लोकेश शर्मा ने बताया कि राज्य भर समेत देशभर में बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के प्री-पेड स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है। यह विरोध कोई औपचारिकता या कोई निहित स्वाथ पर आधारित राजनीतिक विरोध नहीं है। बल्कि हमारी दैनिक आय और जीवनमरण के प्रश्न से जुड़ा है। हाल ही में इसक दुष्परिणाम भी सामने आये हैं। बैठक में मुद्रित भटनाकर, सतीश ओझा, आरती शर्मा आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
प्रदेश में स्मार्ट मीटर की स्थिति ठीक नहीं
स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या मध्यप्रदेश के सभी जिलों में है। भोपाल में ही उपभोक्ताओं ने बताया कि उनका बिल हर महीने भरने के बावजूद एक उपभोक्ता का 10 हजार, दूसरे का 20 हजार, तीसरे का 29 हजार रुपए आया है। ग्वालियर में उपभोक्ता जिसका एक कमरे का घर है, के बिल 5 हजार रुपए तक आ रहे हैं। ग्वालियर के 3 उपभोक्ताओं ने बताया कि महीने में दो बार बिल आ गया है। दोनों 6-6 हजार का है। गुना, सीहोर, विदिशा, सतना, इंदौर, देवास, दमोह, जबलपुर आदि जिलों में भी आम उपभोक्ता जिसके बिजली बिल 700-800 आते थे, वे हजारों में आ रहे हैं। गुना में एक किसान को 2 लाख से ज्यादा का बिजली बिल दिया गया। जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन सभी जिलों में उपभोक्ता बिजली बिलों से पीड़ित है। लोग अपने गहने और बर्तन बेचकर बिल भर रहे हैं।
सरकार से यह मांगें

बिजली जैसे आवश्यक सेवा क्षेत्र के निजीकरण की नीति रद्द की जाए।
बिजली संशोधन विधेयक 2022 को पूरी तरह रद्द किया जाए किसी भी नाम पर लागू न किया जाए।
स्मार्ट मीटर लगाने की नीति को रद्द किया जाए।
बिजली के बिल हार्ड कॉपी के रूप में और पोस्टपेड ही दिया जाए।
स्मार्ट मीटर जो लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पुराना डिजिटल मीटर ही लगाया जाए।
स्मार्ट मीटर के विरोध की प्रक्रिया में विभिन्न बिजली उपभोक्ताओं पर जो एफआईआर दर्ज की गई है, केस बनाए गए हैं, उन्हें निरस्त किया जाए।
आम उपभोक्ताओं के अनुचित रूप से बढे़ हुए बिलों को (स्मार्ट मीटर और डिजिटल दोनों ही मीटरों द्वारा दिए बिलों को) रद्द किए जाए।
भविष्य में भी उपभोक्ताओं को उचित व तार्किक बिल ही दिए जाए।
बिजली के रेट कम से कम होने चाहिए जिससे गरीब उपभोक्ता भी बिल भर सके।
अगर कोई बिजली का बिल नहीं भर सका है, उसे तीन माह का समय दिया जाए। उनका बिजली कनेक्शन ना काटा जाए।
200 यूनिट बिजली सभी उपभोक्ताओं को निशुल्क दी जाए। बिजली क्षेत्र का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर आम उपभोक्ता के टैक्स के पैसे से खड़ा है। उपभोक्ता का यह अधिकार है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी के साथ नहीं भेजने से नाराज होकर दामाद ने सास की स्कूटी को लगाई आग, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

ग्वालियर. पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज दामाद ने सास की स्कूटी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना 20 सितम्बर की है। इस पर से पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच करने के बाद गुरूवार की रात को दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक दिन पूर्व ही घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। झांसी रोड थाना इलाके की आदिवासी मोहल्ला गली नम्बर 5 निवासी जानकी आदिवासी पत्नी अमरसिंह ने शिकायत की थी कि कुछ महिने पहले उसने अपनी बेटी पूजा की शादी हरिशंकरपुरम निवासी रवि आदिवासी से की थीं 2-3 महीने के बाद ही रवि अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करने लगा तो नाराज होकर पूजा अपने मायके आ गयी।
कुछ दिन पहले रवि उनके घर आया और पूजा को ले जाने की जिद करने लगा। पूजा गर्भवती है और रवि द्वारा मारपीट करने की वजह से उन्होंने भेजने से इंकार कर दिया। इस पर रवि ने झगड़ा कियां उस वक्त तो वह चला गया। लेकिन अगले ही दिन सुबह 4 बजे आया और जानकी के घर के बाहर खड़ी स्कूटी एमपी 07एसजे 3990 को आग के हवाले कर दिया, स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी।
CCTV कैमरे के फुटेज से हुआ खुलासा
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया। उस समय CCTV कैमरे चेक नहीं हो पाए थे। एक दिन पहले जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV खंगाले तो पता चला कि घटना से पहले वहां पर जानकी का दामाद रवि आता और जाता नजर आया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने गुरुवार को आरोपी दामाद पर FIR दर्ज की है।

 

Newsमध्य प्रदेशराज्य

समीक्षा बैठक से रूठे विधायक को सिंधिया साथ लेकर आये, विधायक सतीश सिकरबार को वीआईपी गेट पर रोका, सिंधिया बोले -बैठक सार्थक रहीं

ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया। - Dainik Bhaskar

समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते डॉ. सिकरवार।
ग्वालियर. शुक्रवार की प्रातः 11 बजे बुलाई गयी विकास कार्यो की समीक्षा बैठक से पूर्व हाईवोल्टेज सियासी ड्राम देखने को मिला। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरबार अपने घर के लिये लौटने लगे तो बैठक ले रहे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर उन पड़ी तो वह स्वयं कांग्रेस विधायक को लेकर बैठक में पहुंचे। सिंधिया की समीक्षा बैठक में ग्वालियर के सांसद व विधानसभा अध्यक्ष के गुट के भारतसिंह कुशवाह बैठक से नदारद रहे। गुना-शिवपुरी सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक ले रहे थें जबकि ग्वालियर सांसद भारतसिंह कुशवाह ने शिवपुरी के चूना खो में कार्यकर्त्ताओं की बैठक बुलाई थी।
इन प्रोजेक्टों की सिंधिया लगातार कर रहें हैं मॉनीटरिंग
शहर के विकास को लेकर बुलाई गयी बैठक में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्ट्रेट के सभागार में 11 प्रमुख विकास योजनाओं पर चर्चा की। जिनमें एलिवेटेड रोड़, रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, आगरा एक्सप्रेस वे, वेस्टर्न बायपास और चम्बल नदी से पानी की आपूर्ति जैसे प्रोजेक्ट शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर और कुछ कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

बाद में बैठक में बुलाए गए कांग्रेस विधायक डॉ. सिकरवार।
रूठे विधायक को सिंधिया अपने साथ लेकर आये
समीक्षा बैठक में शामिल होने के आये कांग्रेस विधायक सतीश सिकरबार जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो तहसीलदार कुलदीप दुबे ने उन्हें वीआईपी गेट पर रोक लिया था। तहसीलदार ने उन्हें मुख्य गेट से नहीं बल्कि दूसरे गेट से अन्दर जाने के लिये कहा। तहसीलदार के इस व्यवहार पर विधायक सिकरबार नाराज हुए और गाड़ी में बैठकर लौटने निकल पड़े। इसी बीच रास्ते में उनकी मुलाकात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हो गयी। सिंधिया ने मामले को समझते हुए कांग्रेस विधायक से बात की और मनाकर स्वयं अपने साथ लेकर बैठक में पहुंचे।
भाजपा राज्य में अलग-अलग गेट बनाये जाते है-सिकरबार
इस मामले में कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरबार का कहना है कि बीजेपी के शासन में भाजपा विधायक व कांग्रेस विधायक के लिये अलग-अलग गेट बनाये थे। यह सही नहीं हैं। ऐसी व्यवस्था न मैं मानता हूं न ही चलने दूंगा।
सिंधिया बोले-समीक्षा बैठक सार्थक रही
समीक्षा बैठक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि यह बैठक बहुत ही सार्थक रही है। इससे शहर में चल रहे सभी विकास कार्यो पर बातचीत हुई है। सड़कों पर हमारी खुलकर बातचीत हुई है। 234 सड़के ऐसी है जिन पर काम होना है। इसके अलावा एलिवेटेड रोडद्व रेलवे स्टेशन और चम्बल से पानी लाने के प्रोजेक्ट पर भी सार्थक बातचीत हुई है।
समीक्षा बैठक लेते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
1–60 वार्डों के उपभोक्ताओं को संतुष्ट और असंतुष्ट श्रेणियों में बांटकर असंतुष्ट क्षेत्रों के लिए नए प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन वार्डों में स्रोत से नई पाइपलाइन कनेक्शन डाले जाएं और 61–66 वार्डों में घर-घर तक नई पाइपलाइन पहुंचाई जाए।
केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल एलीवेटेड रोड–I एवं II की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से फेज–II के अंतर्गत स्वर्णरेखा रिवर फ्लाइओवर के कार्य की प्रगति पर जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजनाएं ग्वालियर के ट्रैफिक प्रबंधन और शहर की सुंदरता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनके काम में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि परियोजना का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अत्यधिक वाहन भार वाले रास्तों पर स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया जाएगा जिससे सड़कों पर भार कम हो सके।
समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिए गए
शहर की कुल 359 सड़कों को चिन्हित किया गया और उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया: ग्रीन रोड (अच्छी सड़क), येलो रोड (संतोषजनक) और रेड रोड (खस्ताहाल)। समीक्षा में 125 सड़कें ग्रीन रोड, 63 सड़कें येलो रोड और 171 सड़कें रेड रोड के अंतर्गत पाई गईं।
मंत्री ने बताया कि येलो और रेड कैटेगरी की कुल 234 सड़कों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले गति शक्ति पोर्टल, अधोसंरचना, मानचित्र, ऊर्जा और टेलीकॉम के तार जैसे सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पहले से सूचित करने, सभी तरह की तारों को एक ही पाइपलाइन में व्यवस्थित करने, ट्रंक लाइन की सफाई हर वर्ष करने और हर सड़क पर एक सर्टिफाइड इंजीनियर नियुक्त करने के निर्देश दिए।
सिंधिया ने सीवर और नाली व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु चार पार्टियों को ठेके देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने आवश्यकता अनुसार 1 सुपर सकर, 14 जेटिंग एवं सक्शन मशीन, और 13 डिस्टिल मशीन की मांग रखी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 24 करोड़ रुपए आंकी गई।
सिंधिया ने ड्रेनेज सिस्टम अलग न होने और सीवेज पर अधिक लोड की चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सीवर सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नए फंड का उपयोग तभी किया जाए जब पहले से स्वीकृत सभी कार्य पूरे हो जाएं।
वर्तमान में प्रति व्यक्ति पानी की मांग 135 लीटर प्रतिदिन है, जबकि आपूर्ति 20 एमएलडी हैंडपंप और 60 एमएलडी नलकूपों से की जा रही है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इलाके की जल आपूर्ति के लिए 2332 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई थी जिसमें से 813 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके थे।
इसमें से 460 करोड़ रुपए की चंबल जल परियोजना की प्रगति पर लगाए जा रहे हैं जिसकी इस बैठक में समीक्षा की गई, बचे 350 करोड़ रुपए के खर्च के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर योजना बनाई जाएगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel