BJP पार्षदों में चले लात-घूंसे, नगरपालिका परिषद की बैठक में भिड़े
गुना. नगरपालिका परिषद की बैठक में भाजपा के दो पार्षद में जमकर लात-घंूसे चले। दोनों में गाली-गलौज हुई। एक पार्षद ने दूसरे पर बोतल, जूता तक फेंक दिया। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उनके बीच सडक के मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया है।


