ग्वालियर से 2 मार्च को अयोध्या के लिए रवाना होगी आस्था ट्रेन
ग्वालियर. शहर के रामभक्तों को रेलवे की ओर से विशेष सौगात मिली है। झांसी स्टेशन के बाद अब ग्वालियर से भी अयोध्या के लिए विशेष आस्था ट्रेन का संचालन किया गया जाएगा। यह ट्रेन आगामी 2 मार्च को ग्वालियर से अयोध्या के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन ग्वालियर से इटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन में जल्द ही ऑनलाइन आरक्षण शुरू होंगे। ट्रेन 2 मार्च को ग्वालियर से शाम 7 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से 4 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 3 बजे ग्वालियर आएगी।

