Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कश्मीर में 3 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी से मची खलबली, आतंकी साजिश नाकाम

जम्मू कश्मीर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में आतंक की जडों को खत्म करने के लिए अपना अभियान तेज क दिया है। कश्मीर में आतंकी मामलों पर लगाम लगाने के मकसद से सोमवार को एनआईए की टीमों ने घाटी में एक साथ तीन बडे ठिकानों पर ताबडतोड छापेमारी की। एक बडी आतंकी साजिशर से जुडे मामले में यह कार्रवाई की गई जिसका मकसद घाटी की शांति और सुरक्षा को भंग करना है।
स्कूला में पडा छापा
जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार जिन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया उनमें श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में स्थित जीमयत उल बनात नाम का एक स्कूल भी शामिल है। खुफिया एजेंसियों को पुख्ता इनपुट मिले थे कि इस तरह के संस्थानों की आड में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी गतिविधियों में धकेलने का घिनौना खेल चल रहा है। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुसि की संयुक्त टीम ने इन परिसरों को घेरक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
छापे में कई आपत्तिजनक सामग्रियां व संदिग्ध दस्तावेज मिलने की आशंका
घाटी में सक्रिय कुछ स्लीपर सेल और ओवरग्राउंड वर्कर रसद जुटाने और युवाओं को भडकाने का काम कर रहे थे। एनआईए को लंबे समय से ऐसे गुप्त नेटवर्क की तलाश थी। सोमवार तडके शुरू किए गए इस बडे ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य इन आतंकी मॉड्यूल्स को पूरी तरह से नष्ट करना है। छापे के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्रियां और संदिग्ध दस्तावेज मिलने की आशंका है जो सीधे तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुडे हो सकते है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में जलसंकट, पानी के लिए हाहाकार

ग्वालियर. शहर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में हालात ऐसे है कि टैंकर पहुंचते ही लोगों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की की नौबत आ जाती है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान है वहीं नगर निगम के पास इस समस्या से निपटने का कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है।


कई इलाकों में हफ्तों से नलों में पानी नहीं आया
जांच में सामने आया है कि नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत में बडा अंतर है। ग्वालियर के करीब 15 लाख आबादी के लिए रोजाना लगभग 10 एमसीएफटी पानी की जरूरत है जबकि तिघरा डैम से करीब 12 एमसीएफटी पानी फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर का बडा हिस्सा पानी के लिए जूझ रहा है। कई इलाकों में हफ्तों से नलों में पानी नहीं आया है। ऐसे में लोग टैंकरों पर निर्भर है। टैंकर पहुंचते ही भीड जमा हो जाती है और कई बार स्थिति विवाद और मारपीट तक पहुंच जाती है। महिलाओं के बीच पानी को लेकर झगडे की घटनाएं भी सामने आ रही है।

वार्डों में लोग सिर्फ खाली बर्तन लेकर खड़े है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा संकट
शहर के शिंदे की छावनी, घोसीपुरा, सिंधिया नगर, जागृति नगर, गोल पहाडिया, लक्ष्मीगंज, हनुमान घाटी, क्रेशर कॉलोनी, टावर कॉलोनी, किलागेट, आरामील, रेशममिल, चंदनपुरा, गुडी-गुडा का नाका, आदित्यपुरम, शताब्दीपुरम, किला तलहटी, गिरवाई, मोतीझील और किशनबाग जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब है। कई घरों में हफ्तों से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। जहां टैंकर भेजे भी जा रहे है वहां आबादी के मुकाबले पानी नाकाफी साबित हो रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिकरौदा हाईवे पर बन रहा फ्लाईओवर, जौरासी मंदिर पर लगेंगे 2 हाईमास्ट, जल्द ही बिलौआ, कल्याणी, अरू तिराहे पर बनाये जायेंगे फ्लाईओवर

ग्वालियर. डबरा से शिवपुरी जाने वाले नेशनल हाइवे मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ा सुरक्षा प्लान तैयार किया है। हाईवे पर 4 नये फ्लाईओवर ब्रिज बनाये जायेंगे। इनमें ब्लैक स्पॉट नाम से चर्चित सिकरौदा चौराहे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। जबकि अरू तिराहा, कल्याण चौराहा और बिलौआ तिराहा इलाके में नये फ्लाईओवर प्रस्तावित किये गये है।
ग्वालियर-डबरा मार्ग पर बिलौआ, कल्याणी और अरू तिराहा ऐसे चौराहे हैं। जहां हर समय भारी यातायात बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों, अंधे मोड़ों औरे हाइवे क्रॉसिंग की वजह से यहां पर अक्सर सड़क दुर्घटना होती है। कई लोग अभी तक इन सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके है। कल्याण चौराहा सबसे खतरनाक प्वॉइंट माना जाता है। यहां टेकनपुर, आतंरी और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। हाईवे पर वाहन 80-100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं टेकनपुर स्थित रूस्तमजी कॉलेज की वजहों से छात्रों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है।
एनएचएआई प्रबंधक कृष्णपाल धाकड़ ने बताया है कि सिकरौदा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। जबकि अरू तिराहा, कल्याणी और बिलौआ में नये फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसके साथ ही जौरासी में लगभग 1 किमी तक स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी। जिससे अंधेरे की परेशानी खत्म होगी। जोरासी मंदिर के अन्दर और बाहर हाईमास्ट लाईट भी लगाई जायेगी। वहीं रायरू बाईपास से लेकर सिकरौदा चौराहे तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी कराया जायेगा। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने का अनुमान है।
80 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं वाहन
ट्रक ड्राइवर कृष्ण ठाकुर का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से बड़े वाहन ऊपर से निकल जाएंगे और छोटे वाहन नीचे से गुजरेंगे, जिससे हादसे कम होंगे। वहीं स्थानीय दुकानदार राजेंद्र चौरसिया का कहना है कि फ्लाईओवर के साथ लोगों में ट्रैफिक जागरूकता भी जरूरी है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन जाम लगता है और वाहन आपस में टकराते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दादी के प्रेम और संस्कारों को समर्पित भावनात्मक “DADI” प्रकाशित

ग्वालियर। आज के आधुनिक और तेज़ रफ्तार दौर में जहाँ लोग अपने बचपन और पारिवारिक रिश्तों से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं, वहीं युवा लेखिका Ayushi Jain ने अपनी दादी जी की यादों और उनके स्नेह को शब्दों में पिरोते हुए एक बेहद भावनात्मक Kindle Book “DADI (Duaa, Affection, Devotion & Inner Strength)” प्रकाशित की है।
यह पुस्तक दादा-दादी और परिवार के उन अनमोल रिश्तों को दर्शाती है, जिनमें प्रेम, त्याग, संस्कार और अपनापन बसता है। लगभग 50 पन्नों की यह पुस्तक पाठकों को उनके बचपन की यादों, दादी के स्नेह, उनके हाथों के स्वाद, सुनाई गई कहानियों और जीवन की सीखों से फिर से जोड़ने का प्रयास करती है।
लेखिका का कहना है कि यह पुस्तक केवल एक कहानी नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की भावनाओं का आईना है जिसने अपनी दादी के साथ जीवन के खूबसूरत पल बिताए हैं। पुस्तक में दादी के आशीर्वाद, परिवार को जोड़कर रखने की उनकी शक्ति और कठिन समय में दिए गए मानसिक संबल को बेहद सरल और भावनात्मक भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
“DADI” पुस्तक का शीर्षक भी अपने आप में विशेष अर्थ रखता है।
D – Duaa
A – Affection
D – Devotion
I – Inner Strength
इन शब्दों के माध्यम से लेखिका ने दादी के व्यक्तित्व को दर्शाने का प्रयास किया है, जो हर परिवार की सबसे मजबूत भावनात्मक कड़ी होती हैं। पुस्तक पढ़ने वाले पाठकों को यह कहानी अपने परिवार, दादी-दादा और बचपन की उन यादों के करीब ले जाती है, जिन्हें समय के साथ लोग अक्सर भूलने लगते हैं। यह पुस्तक विशेष रूप से उन लोगों के लिए भावनात्मक अनुभव बन सकती है जो अपने दादा-दादी से गहरा जुड़ाव रखते हैं।
साहित्य प्रेमियों और पाठकों द्वारा इस पुस्तक की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि डिजिटल युग में रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित ऐसी रचनाएँ समाज को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करती हैं।
लेखिका Ayushi Jain ने सभी पाठकों से पुस्तक को पढ़ने और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है। उनका मानना है कि दादी केवल परिवार का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि पूरे घर की आत्मा होती हैं, जिनकी यादें जीवनभर इंसान के साथ रहती हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पेट्रोल 100 रूपये के पार, डीजल के दाम भी 2.71 रूपये प्रतिलीटर की वृद्धि, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि की गयी है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में वृद्धि की गयी है। पेट्रोल के दाम में 2.61 रूपये-डीजल की दामों में 2.71 रूपये की वृद्धि की हुई है। दिल्ली में डीजल के दाम बढ़कर 95.20 रूपये प्रतिलीटर और पेट्रोल के दाम बढ़कर 102.12 रूपये हो गयी है।
नयी दरों के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये है। जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है। 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नयी दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल में वृद्धि देखने को मिली है।
पेट्रोल के नए दाम
दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61), कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87), मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72), चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)
डीजल के नए दाम
दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71), कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80), मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81), चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

SBI कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, 25-26 मई को बैंक शाखायें खुलेगी

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों की 125-26 मई को प्रस्तावित 2 दिवसीय देशव्यापाी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक मैनेजमेंट और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। अब दोनों दिन बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज संपादित किया जायेगा।


एसबीआई मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को मुंबई स्थित कॉपोरेट सेंटर में बैठक हुई। एसबीआई स्टाफ एसोसियेशन (बंगाल सर्किल) के सचिव सुदीप दत्ता ने पीटीआई को बताया है कि मैनेजमेंट के साथ बैठक सकारात्मक रही और महासंघ की उठाई गयी कई मांगों पर प्रोग्रेस हुई है। इसे देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है।
27-28 मई को बैंक बंद रहेंगे
वहीं, 27-28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते एसबीआई की ब्रांचों में कामकाज प्रभावित होगा। दरअसल, भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्यौहार अलग-अलग दिनों मनाया जायेगा। जिसके लिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बकरीद ईद-उल-अजहा के लिये 2 दिन का अवकाश रखने का ऐलान किया है।
क्यों हड़ताल पर जाना चाहते थे SBI कर्मचारी
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए हड़ताल का ऐलान किया था। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी। AISBISF, स्टेट बैंक के कर्मचारियों का देशव्यापी प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, जो कर्मचारियों के अधिकारों, सैलरी और वर्किंग कंडीशन को लेकर मैनेजमेंट से बातचीत करता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के एडीजी राजा बाबू सिंह की यूपी के CM को सलाह, कहा रेत खनन के ठेकों पर रोक लगाएं, गर्मी पर जताई चिंता

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में देश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां 27 अप्रैल को पारा 47.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस और एडीजी रेल राजा बाबू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांदा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। राजा बाबू सिंह ने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं सर्विंग ऑफिसर हूं और सिविल सर्विस कंडक्ट रूल्स से बंधा हूं लेकिन बांदा मेरा गृह जिला है। वहां प्रचुर प्राकृतिक संपदा और केन-बेतवा जैसी नदियां होने के बावजूद मिस मैनेजमेंट के कारण आज बांदा दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यह हमारे ऊपर एक कलंक है।

एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने वीडियो जारी किया है। - Dainik Bhaskar
माइनर मिनरल के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए
एडीजी राजा बाबू ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि केन नदी में हो रहे अवैध खनन और पहाडियों के कटान को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कडे शब्दों में कहा कि बांदा, महोबा और हमीरपुर में अगले 10 सालों के लिए माइनर मिनरल के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए। जब तक प्रकृति खुद को रिकवर न कर ले तब तक खनन पर रोक अनिवार्य है।

बांदा जिले में केन नदी से बडे़ पैमाने पर रेत का अवैध खनन हो रहा है।

दुनिया की सबसे गर्म लोकेशन बना बांदा
आईपीएस ने कहा कि बांदा का तापमान दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होना चिंताजनक है। अवैध माइनिंग ने नदियों का स्वरूप बिगाड़ दिया है और पहाड़ खत्म होने से जिला ‘हीट चैंबर’ बन गया है। जिले की उस भयावह तस्वीर को दुनिया के सामने रखा है, जिसने हर जिम्मेदार नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में खुदाई के दौरान मिला ब्रिटिश काल का खजाना, पीतल के कलश में मिले सिक्के

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह शहर के फुटेरा वार्ड 3 में एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकलने की खबर पूरे प्रदेश में फेल गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। करीब 4 घंटे तक चले सर्व ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने 102 चांदी के सिक्के जब्त किए है। मामले में पुरातत्व विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बडी मात्रा में चांदी के सिक्के भरे होने की बात सामने आई
जानकारी के अनुसार फुटेरा वार्ड 3 निवासी शासकीय शिक्षक आलोक सोनी अपने मकान का निर्माण करा रहे है। मकान में पिलर की खुदाई का कार्य हथना गांव के मजदूरों को दिया गया था। दोपहर करीब 3 बजे खुदाई के दौरान पहले पीतल के एक छोटे कलश में एक चांदी का सिक्का मिला इसके बाद नीचे से एक और पीतल का कलश निकला जिसमें बडी मात्रा में चांदी के सिक्के भरे होने की बात सामने आई।

British-era treasure found during excavation near under construction house MP News
मजदूरों को चुप रहने को कहा गया
मजदूर हीरा पटेल, मनोहर पटेल और ओमप्रकाश पटेल ने पुलिस और तहसीलदारों को बताया कि जमीन से निकले पीतल के मटके में बडी मात्रा में चांदी के सिक्के थे। मजदूरों का दावा है कि निकले हुए सिक्कों को एक 10 लीटर की बाल्टी में भरा गया और जब बाल्टी भर गई तो बाकी सिक्के गमछे में भरकर घर के अदर ले जाए गए। मजदूरों के अनुसार उन्हें केवल 500 रुपए देकर चुप रहने को कहा गया। विरोध करने पर मजदूरों को धमकाया गया। बाद में मजदूरों ने गांव जाकर पूर्व सरपंच मुरानी लाल को जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इधर पूर्व सरपंच ने भी आरोप लगाया कि कोतवाली में आलोक सोनी ने उसे पांच लाख रुपए की पेशकश की और कहा कि मामले को आगे मत बढोओ।

कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची प्रशासनिक टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार रॉबिन जैन और रघुनंदन चतुर्वेदी को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। वहीं एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती कार्रवाई में प्रशासन को 42 चांदी के सिक्के मिले थे, लेकिन बाद में सर्चिंग के दौरान सामने वाले मकान से 60 और सिक्के बरामद किए गए। यह मकान आलोक सोनी के माता-पिता का बताया जा रहा है। इस तरह कुल 102 चांदी के सिक्के जब्त किए गए। तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने बताया कि जब्ती कार्रवाई की गई है। बरामद 102 चांदी के सिक्कों को सुरक्षित रखा गया है। अब पुरातत्व विभाग की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नहर में कूदा परिवार तेज बहाव होने से बह गये 3 बच्चे, 3 की मौत

पटियाला. पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। मोहाली निवासी एक दंपत्ति अपने 3 नाबालिग बच्चों के साथ कथित तौर पर नहर में कूद गया। हादसे में दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन तेज बहाव में बब जाने से 3 बच्चों की मौत हो गयी है।
घटना राजपुरा के पास मंडोली पुल से लगभग 1 किमी आगे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार ने नहर में छलांग क्यों लर्गाइ है। इसकी वजह अभ स्पष्ट नहीं हो पाई हे। घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर सिक्योरिटी पर अहम बैठक करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

बीकानेर. भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा व्यवस्थाओं, बीएसएफ जवानों के मनोबल औ सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 और 26 मई को बीबानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता सीमा चौकी सांचू पहुंचकर जवानों से संवाद करेंग पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में भारत-पाकिस्तान सीमा से जुडे मुद्दों पर उच्चस्तीय बैठक लेंगे। इस दौरे को सुरक्षा और राजनीतिक द्रष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमित शाह देर रात सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंग
जानकारी के अनुसरा केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह देर रात 10.20 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात 8.30 बजे बीकानेर पहुंचकर शाह की अगवानी केंग और कृषि विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। भाजपा प्रदेशध्यक्ष मदन राठौड, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम और भूपेंद्र सैनी भी 25 मई को रेलमार्ग से बीकाने पहुंचेंगे तथा स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है
26 मई की सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषि विश्वविद्यालय हेलीपेड से रवाना होकर सीमा चौकी सांचू पहुंचेेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचेंगे। दोनों नेता सुबह 11.10 बजे से 11.40 बजे तक बीएफएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पौधरोपण, सैनिक सम्मलेन तथा जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा क्षेत्रों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है। इस दौरान सीमा पर तैनात जवानों के मनोबल को बढाने और उनकी समस्याओं को समझने पर भी विशेेष जोर रहेगा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş