Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

SBI कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, 25-26 मई को बैंक शाखायें खुलेगी

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों की 125-26 मई को प्रस्तावित 2 दिवसीय देशव्यापाी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक मैनेजमेंट और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। अब दोनों दिन बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज संपादित किया जायेगा।


एसबीआई मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को मुंबई स्थित कॉपोरेट सेंटर में बैठक हुई। एसबीआई स्टाफ एसोसियेशन (बंगाल सर्किल) के सचिव सुदीप दत्ता ने पीटीआई को बताया है कि मैनेजमेंट के साथ बैठक सकारात्मक रही और महासंघ की उठाई गयी कई मांगों पर प्रोग्रेस हुई है। इसे देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है।
27-28 मई को बैंक बंद रहेंगे
वहीं, 27-28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते एसबीआई की ब्रांचों में कामकाज प्रभावित होगा। दरअसल, भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्यौहार अलग-अलग दिनों मनाया जायेगा। जिसके लिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बकरीद ईद-उल-अजहा के लिये 2 दिन का अवकाश रखने का ऐलान किया है।
क्यों हड़ताल पर जाना चाहते थे SBI कर्मचारी
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए हड़ताल का ऐलान किया था। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी। AISBISF, स्टेट बैंक के कर्मचारियों का देशव्यापी प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, जो कर्मचारियों के अधिकारों, सैलरी और वर्किंग कंडीशन को लेकर मैनेजमेंट से बातचीत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *