LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के एडीजी राजा बाबू सिंह की यूपी के CM को सलाह, कहा रेत खनन के ठेकों पर रोक लगाएं, गर्मी पर जताई चिंता

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में देश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां 27 अप्रैल को पारा 47.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस और एडीजी रेल राजा बाबू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांदा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। राजा बाबू सिंह ने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं सर्विंग ऑफिसर हूं और सिविल सर्विस कंडक्ट रूल्स से बंधा हूं लेकिन बांदा मेरा गृह जिला है। वहां प्रचुर प्राकृतिक संपदा और केन-बेतवा जैसी नदियां होने के बावजूद मिस मैनेजमेंट के कारण आज बांदा दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यह हमारे ऊपर एक कलंक है।

एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने वीडियो जारी किया है। - Dainik Bhaskar
माइनर मिनरल के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए
एडीजी राजा बाबू ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि केन नदी में हो रहे अवैध खनन और पहाडियों के कटान को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कडे शब्दों में कहा कि बांदा, महोबा और हमीरपुर में अगले 10 सालों के लिए माइनर मिनरल के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए। जब तक प्रकृति खुद को रिकवर न कर ले तब तक खनन पर रोक अनिवार्य है।

बांदा जिले में केन नदी से बडे़ पैमाने पर रेत का अवैध खनन हो रहा है।

दुनिया की सबसे गर्म लोकेशन बना बांदा
आईपीएस ने कहा कि बांदा का तापमान दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होना चिंताजनक है। अवैध माइनिंग ने नदियों का स्वरूप बिगाड़ दिया है और पहाड़ खत्म होने से जिला ‘हीट चैंबर’ बन गया है। जिले की उस भयावह तस्वीर को दुनिया के सामने रखा है, जिसने हर जिम्मेदार नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *