Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इबोला वायरस से निपटने के लिए अलर्ट मोड में सरकार, जारी किये गए कई निर्देश

नई दिल्ली. देश में इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बढा दी गई है, हालांकि भारत में अभी तक इस खतरनाक वायरस कस एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन केंद्र सरकार किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सरकार ने आईसीएमआर और एनसीडीसी जैसी एजेंसियों को भी पूरी तरह अलर्ट मोर्ड में रहने को कहा हैै। ट्रैकिंग, टेस्टिंग और निगरानी की व्यवस्था हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए है ताकि जयरत पडने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
कई निर्देश दिए गए
बैठक में एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को साफा निर्देश दिए गए है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खासतौर पर उन देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है जहां संक्रमण के मामले बढ रहे है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लिया एक्शन
दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वहीं अफ्रीका सीडीसी ने भी इसे महाद्वीपीय स्तर की स्वास्थ्य आपात स्थिति माना है। इसके बाद कई देशों ने अपनी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेक सतर्कता बढा दी है और भारत भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए शुरू किया टोकन सिस्टम

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था शुरू की है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई प्रणाली से अब यात्रिसों को तत्काल टिकट के लिए घंटों लंबी कतारों में खडे होने की जरूरत नहीं पडेगी। व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो गई है।
मुख्य उद्देश्य काउंटरों पर भीड-भाड कम करना
कोटा मंडल ने इस व्यवस्था को सभी स्टेशनों पर लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य काउंटरों पर भीड-भाड कम करना, यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। कोटा डिवीजन पश्चिम मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मुख्य रूप से राजस्थान में फैला हुआ है तथा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी कवर करता है।
टोकन कब और कैसे मिलेगा
नई व्यवस्था के अनुसार, एसी श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:00 बजे से 9:25 बजे तक वितरित किए जाएंगे।
स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:30 बजे से 9:55 बजे तक दिए जाएंगे।
यात्रियों को निर्दिष्ट समय पर बुकिंग काउंटर पर पहुंचना होगा। वहां से टोकन प्राप्त करने के बाद टोकन नंबर के क्रम में टिकट जारी किए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

लगभग 12 करोड़ रुपए कीमत की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई 

ग्वालियर – शहर में शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को ग्राम महलगांव मौजे के अंतर्गत स्थित बेशकीमती लगभग 4000 वर्गफुट शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपए आंका गया है।
तहसीलदार न्यायालय महलगांव वृत सिटी सेंटर द्वारा गत 13 मई को एक प्रकरण में महलगांव मौजे के सर्वे क्र.-1195 की लगभग 4 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन पर अवैध रूप से काबिज विनायक गर्ग निवासी लक्ष्मीबाई कॉलोनी को बेदखल करने के आदेश दिए थे। साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस आदेश के पालन में सोमवार को राजस्व, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नगर निगम के मदाखलत दस्ते व मशीनों की मदद से शासकीय जमीन के अतिक्रमण ध्वस्त कराए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

एस्टीमेट सहित नई सड़कों व फ्लाईओवर के प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिये भेजने के दिए निर्देश – सांसद

ग्वालियर -शहर के यातायात को बेहतर व सुगम बनाने के लिये नई वैकल्पिक कनेक्टिविटी सड़कों व फ्लाईओवर निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई है। इनका सर्वे करा लिया गया है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नई कनेक्टिविटी सड़कों व फ्लाईओवर के प्रस्ताव एस्टीमेट सहित शासन की स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
प्रस्तावित नई सड़कों में 7 नम्बर चौराहा से लाल टिपारा होते हुए एयरपोर्ट तक सर्कुलर रोड, राजपायगा तिराहे से कस्तूरबा तिराहे तक नाले को पाटकर सड़क निर्माण, आईएसबीटी बस स्टैण्ड से भिण्ड जाने के लिए मलगढ़ा हजीरा थाना चौराहे से महू, विक्रमपुर, भदरौली होते हुए शनिश्चरा रोड तक, तक सड़क, गोले का मंदिर चौराहे पर फ्लाईओवर, बारादरी चौराहा होते हुए हुरावली रोड तक फ्लाईओवर, नाका चंद्रबदनी से मांडरे माता तक सड़क निर्माण, चिरवाई नाका से कस्तूरबा तिराहा तक सड़क, इन्दरगंज से हनुमान चौराहा तक फ्लाईओवर, पुराने एबी रोड पर बहोड़ापुर से गिरवाई नाके से आगे तक फ्लाईओवर निर्माण, सब्जी मंडी से मुरली गार्डन तिघरा रोड इत्यादि शामिल है।
बत्ती वाले चौराहों पर धूप व वर्षा से बचाव के लिए लगेंगे शेड 
सांसद की पहल पर शहर के व्यस्ततम एवं अधिक ट्रैफिक वाले लाल बत्ती चौराहों – तिराहों पर सोलर पैनल सहित शेड लगने जा रहे हैं। अपनी सांसद निधि से इन शेड के निर्माण के लिये 1.20 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इन शेड के बनने से हरी बत्ती का इंतजार करने के दौरान साइकिल व दुपहिया वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों का धूप व बारिश से बचाव हो सके। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया प्रथम चरण में शहर के जिन 5 चौराहों पर यह शेड बनने जा रहे हैं उनमें गोले का मंदिर चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, राजमाता तिराहा, कटोराताल चौराहा-अचलेश्वर मंदिर की ओर एवं पड़ाव चौराहा शामिल हैं।
31 मई को फायनल बैठक, आईएसबीटी से बसों का संचालन 
आईएसबीटी बस स्टेण्ड को जल्द से जल्द बस आवागमन के लिये शुरू करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में तय किया गया कि इसी माह 31 मई को वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बस ऑपरेटर्स की फायनल बैठक कर आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू कराया जायेगा। प्रथम चरण में भिण्ड व मुरैना की ओर जाने वाली बसें आईएसबीटी से संचालित होंगीं।
बैठक की अन्य खास बातें एवं निर्देश 
शहर की जिन सड़कों पर पोल शिफ्टिंग के लिये जगह नहीं मिल रही है, उन सड़कों का नक्शे के अनुसार सीमांकन कराकर पोल शिफ्ट कराए जायेंगे।
लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1502 लोगों के ड्रायविंग लायसेंस निरस्त।
रोंग साइड वाहन चलाने वालों के पिछले दो माह में लगभग 6700 चालान।
जीडीए सहित अन्य एजेंसियों द्वारा शहर में प्रस्तावित सड़कों का काम शुरू करने से पहले ट्रैफिक को लेकर यातायात समिति की बैठक में अनुमोदन कराने के निर्देश।
मैरिज गार्डनों की पार्किंग सक्रिय कराने पर दिया गया विशेष जोर।
हनुमान बांध से शनिदेव मंदिर मार्ग के निर्माण की बाधायें दूर करने के निर्देश।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में ईद की छुट्‌टी अब 28 मई को

भोपाल. ईद उल जुहा की सरकारी छुट्टी अब 27 की बजाय 28 मई को रहेगी। राज्य शासन ने सोमवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए है। इसके अनुसार 27 मई को सभी सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे लेकिन 28 मई को बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किए। बता दें कि पहले बैंकों की भी 27 मई को ही छुट्टी थी। इसके चलते यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की थी कि बैंकों का हॉली-डे 28 मई को ही रखा जाए।

राज्य शासन ने सोमवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए। - Dainik Bhaskar

27 मई के अवकाश को संशोधित कर 28 मई घोषित किया जाए
संगठन के कोऑर्डिनेटर वीके शर्म ने बताया कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि ईद के अवसर पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट के अंतर्गत पूर्व में घोषित 27 मई के अवकाश को संशोधित कर 28 मई घोषित किया जाए। दिल्ली और गुजरात में भी सरकारों ने पूर्व घोषित अवकाश में संशोधन किया है और वहां अब 28 मई को ही अवकाश रहेगा। इसके चलते सोमवार को राज्य शासन ने यह आदेश जारी किए।
इसलिए की जा रही थी मांग
पहले बैंक और सरकारी अन्य दफ्तरों की छुट्‌टी 27 मई को ही घोषित की गई थी, लेकिन ईद अब 28 मई को है। इसलिए कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे। उनका मानना था कि वास्तविक त्योहार की तिथि पर अवकाश घोषित किया जाना आवश्यक है। ताकि सरकारी ऑफिस, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के कर्मचारी एवं अधिकारी धार्मिक पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मना सकें।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगम सख्त-अवैध वाहन धुलाई सेंटरों पर कार्यवाही जारी, 30 सेंटर कराये बंद

ग्वालियर – गर्मी के मौसम को देखते हुए जल अपव्यय को लेकर नगर निगम ग्वालियर ने सख्ती से अवैध वाहन धुलाई सेंटरों एवं जल का अपव्यय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके तहत आज 30 वाहन धुलाई सेंटर को नोटिस जारी करते हुए, 2 नल कनेक्शन काटे गए।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के सख्त निर्देश में निगम के पीएचई अमले द्वारा जल अपव्यय को लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिसके अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कार्यपालन यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित द्वारा लक्कड़ खाना पुल के पास अवैध रूप से संचालित दो वाहन धुलाई सेंटरों के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई तथा अन्य सेंटर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहायक यंत्री द्वारा वार्ड 32 में कुशवाह धुलाई सेंटर, एमके धुलाई सेंटर, जय दयाल कपूर, कैलाश नारायण धुलाई सेंटर, सुमन राय एवं रमेशचन्द्र राय, कल्लन प्रसादी, वार्ड 12 में श्याम बाबा धुलाई सेंटर, वार्ड 33 में छोटे खाँ, बशीर खाँ, कल्लू खॉ, हरिवल्लभ शर्मा, छोटे लाल के तीन सेंटर, राजू सविता, महादेवी, प्रेमचंद एवं राजाराम तथा वार्ड 14 में सत्तार खॉ सेवा नगर आदि द्वारा संचालित अवैध वाहन धुलाई सेंटर को नोटिस देकर धुलाई सेंटर बंद कराने की कार्यवाही की गई।
वहीं कार्यपालन यंत्री ग्वालियर पूर्व ने बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पांच अवैध वाहन धुलाई सेंटरों को बंद कराया गया। जिसमें सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा वार्ड 25 के अंतर्गत गौमाता चौक 6 नम्बर चौराहा, सुनील किरार, बंटी किरार, चीकू किरार एवं प्रदीप पाल एवं बिल्ला सिकरवार के धुलाई सेंटरों को बंद कराया गया तथा जल का अपव्यय न करने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही वार्ड 58 में कार केयर चेतकपुरी का नल कनेक्शन काटा गया, वार्ड 59 में आर आर मोटर्स नाका बस स्टेंड के सामने नल कनेक्षन काटा गया, साहू ऑटोमोबाइल बस स्टेंड के सामने एवं जय बालाजी कार वर्कशॉप बस स्टेंड के पास का कनेक्शन काटा गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

धर्मेन्द्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान, हेमा ने ग्रहण किया  तो रो पड़ी बेटी अहाना

नई दिल्ली. 25 को लेजेंडरी अभिनेता धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। हीमैन का यह पुरस्कार उनकी पत्नी हेमामालिनी ने ग्रहण किया है। यह पल उनके लिये बेहद भावुक रहा। हेमा अपनी बेटी अहाना संग राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। पुरस्कार लेते समय वह भावुक दिखाई दी। वहीं, बेटी अहाना अपने आंसुओं को रोक नहीं पायी। वह पिता के लिये तालियां बजाते हुए रोने लगी। यह पल धर्मेन्द्र के फैंस को भावुक कर गया है।
रोक नहीं पायी आंसू अहाना
अहाना के पति वैभव वोहरा भी मौजूद दिखे। वह पत्नी अहाना को संभालते हुए दिखाई दिये। हेमामालिनी अवॉर्ड समारोह में पिंक साड़ी में दिखाई दी। जैसे ह ीवह पति धर्मेन्द्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण लेने राष्ट्रपति के पास पहुंची। वह भावुक दिखी। उनके चेहरे पर धर्मेन्द्र को खोने का गम साफ दिखाई दिया। हेमा ने अपने आंसुओं को रोकते हुए। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह अवॉर्ड ग्रहण किया। पिता को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलता देख अहाना रोने लगी। यह पल धर्मेन्द्र के सभी फेंस के दिलों को छू गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी के बंगले पर पहुंची कोलकाता पुलिस, अवैध निर्माण का दिया गया था नोटिस

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर कोलकाता पुलिस पहुंची है। भारी तादाद में पुलिस अभिषेक बनर्जी के आवास पर तैनाती दिखाई दी। अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को पुलिस पहुंची। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कार्यवाही अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगरनिगम की तरफ से जारी किये गये एक नोटिस के बाद हुई है। हालांकि पुलिस के वहां पहुंचने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस की टीम लगभग एक घंटे तक अभिषेक के आवास पर रहने के बाद शाम तकरीबन पांच बजे लौट गई।  इस मामले पर ना तो अभिषेक बनर्जी और ना ही TMC  की ओर से किसी तरह का बयान जारी किया गया है।  इससे पहले राज्य की शुभेंदु सरकार ने अभिषेक बनर्जी की Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली थी।  इसके अलावा कालीघाट स्थित उनके आवास और कैमैक स्ट्रीट पर उनके ऑफिस कैंपस के बाहर तैनात पुलिसबल को भी वापस बुला लिया गया था।
बता दें कि इससे पहले बंगाल विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR  दर्ज की गई थी.यह FIR सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी. पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच हुए कई चुनावी कार्यक्रमों के दौरान भड़काऊ बयान दिए. इन भाषणों से दुश्मनी को बढ़ावा मिला, सार्वजनिक शांति भंग हुई और इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर धमकियां भी दी गईं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा बांध में मिले 2 दोस्तों के शव, घर से कहकर निकले घूमने जा रहे है, कपड़े दिखाई दिये तो पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

युवक अभिषेक सागर और मोहित रजक। - Dainik Bhaskarग्वालियर. तिघरा डैम में 2 दोस्तों के शव मिले है। दोनों युवक 2 दिन पूर्व घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वापिस नहीं लौटने से परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। आखिरकार दोनों के शव डैम के ओवरफ्लो इलाके से बरामद किये गये है।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर निवासी लालकुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज के रूप में हुई। दोनों युवक घनिष्ठ दोस्त थे। मजदूरी करते थे। दोनों दो दिन पहले घर घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रविवार की शाम जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
डैम के पास मिली बाइक और कपड़े
स्थानीय लोगों ने तिघरा थाना पुलिस को सूचना दी कि डैम के गेट के पास ओवरफ्लो क्षेत्र में एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक (MP07-ZB0735) अभिषेक सागर की निकली। बाइक और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई। सोमवार दोपहर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव डैम के पानी से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया.. रात में अंधेरा होने के कारण शवों की तलाश नहीं हो सकी थी। सोमवार को दोबारा सर्चिंग के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ग्वालियर कलेक्टर सहित 46 -IAS 10 जून से मिड करियर ट्रेनिंग के लिये मसूरी के लिये रवना होंगे

ग्वालियर. शहरवासियों की परेशानियों, स्कूल संचालक की मनमानी हो या बच्चों के स्कूल की किताबों और ड्रेसों तत्काल समाधान के तौर पर सभी स्कूल संचालकों को ग्वालियर व्यापार मेला लगाने से चर्चा में ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान और बेहतर प्रशासन चलाने और सुशासन की ट्रेनिंग लेने के लिये मसूरी जाने वाली है। वही, दूसरी ओर ब्राहम्णों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा सामाजिक विरोध झेल रहे इस अधिकारी को 5 माह से अधिक समय से सरकार ने बिना काम के बैठा रखा है। मसूरी में सुशासन और बदलते दौर व बदलती तकनीक के साथ कदमताल करते हुए सुशासन की ट्रेनिंग लेने के लिये 46 आईएएस अधिकारी रवाना होने वाले है।
10जून से 10 जुलाई तक मसूरी में होने वाले चौथे फेज की मिड करियर ट्रेनिंग के लिये यह अधिकारी चिन्हित किये गये है। जिसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने करियर ट्रेनिंग पर जाने के निर्देश भी जारी किये जा चुके है। इसमें कलेक्टर ग्वालियर, रीवा, धार, पन्ना, सागर और संभागायुक्त उज्जैन के भी नाम शामिल है। इन अधिकारियों ने अभी तक मिड करियर ट्रेनिंग में भाग नहीं लिया है।
2012 बैच के ये अफसर जाएंगे
2012 बैच के जिन अफसर को मसूरी भेजा जाएगा उसमें सीईओ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हर्षिका सिंह, अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अजय कटेसरिया, आयुक्त महिला और बाल विकास निधि निवेदिता, अपर सचिव वित्त विभाग, रोहित सिंह, ओएसडी सह आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी स्वरोचिष सोमवंशी, प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम अनुराग वर्मा, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा शामिल हैं। इसके अलावा सीईओ एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण दीपक आर्य, अपर सचिव गृह आशीष भार्गव, ओएसडी सह आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा, एमडी राज्य कृषि विपणन बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम, अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सुभाष कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन रत्नाकर झा, अपर सचिव विमानन धरर्णेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर सचिव वाणिज्यिक कर विभाग राजेश ओगरे, अपर सचिव मुख्यमंत्री अरुण कुमार परमार, उप सचिव संतोष कुमार वर्मा, अपर सचिव वन विभाग राजेश बाथम शामिल हैं।

hacklink satın al medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş