पत्नी ने पति फेंका खौलता पानी, प्रायवेट पार्ट झुलसा, सुसराल वाले जेवर लेकर भागे
डबरा. एक युवक और उसके बुजुर्ग पिता पर उसकी पत्नी, साले और ससुराल के अन्य लोगों ने खौलता हुआ पानी डाल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। इस हमले में युवक का प्रायवेट पार्ट झुलस गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की है। डबरा सिटी थाना इलाके के पिछोर तिराहा पर रहने वाले भूपेन्द्र कुशवाह और उसके पिता मन्नू राम कुशवाह घर पर थे। इसी बीच भूपेन्द्र की पत्नी केशकली, साला कालीचरण, साले की पत्नी रचना और उसकी सास अचानक वहां पहुंचे।
उन्होंने आते ही भूपेन्द्र से ज्वेलरी की मांग की। जब भूपेन्द्र ने जेवरात देने से इंकार कर दिया तो गुस्से में आकर ससुराल वालों ने गैस पर बन रही दाल का खौलता पानी उन दोनों पर पलट दिया।
14 साल से नहीं था बच्चा, दूसरी शादी करना चाहती है पत्नी
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और इसी झगड़े के चलते यह कदम उठाया गया। खौलता पानी गिरने से पिता-पुत्र के पैर झुलस गए हैं, वहीं भूपेंद्र का अंदरूनी अंग भी जख्मी हुआ है। भूपेंद्र का आरोप है कि उनकी शादी को 14 साल हो चुके हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं होने की वजह से उसकी पत्नी अब दूसरी शादी करना चाहती है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई है, जिसमें पिता-पुत्र गर्म पानी से जले हैं। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

