LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए शुरू किया टोकन सिस्टम

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था शुरू की है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई प्रणाली से अब यात्रिसों को तत्काल टिकट के लिए घंटों लंबी कतारों में खडे होने की जरूरत नहीं पडेगी। व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो गई है।
मुख्य उद्देश्य काउंटरों पर भीड-भाड कम करना
कोटा मंडल ने इस व्यवस्था को सभी स्टेशनों पर लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य काउंटरों पर भीड-भाड कम करना, यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। कोटा डिवीजन पश्चिम मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मुख्य रूप से राजस्थान में फैला हुआ है तथा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी कवर करता है।
टोकन कब और कैसे मिलेगा
नई व्यवस्था के अनुसार, एसी श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:00 बजे से 9:25 बजे तक वितरित किए जाएंगे।
स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:30 बजे से 9:55 बजे तक दिए जाएंगे।
यात्रियों को निर्दिष्ट समय पर बुकिंग काउंटर पर पहुंचना होगा। वहां से टोकन प्राप्त करने के बाद टोकन नंबर के क्रम में टिकट जारी किए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *