Newsमप्र छत्तीसगढ़

लगभग 12 करोड़ रुपए कीमत की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई 

ग्वालियर – शहर में शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को ग्राम महलगांव मौजे के अंतर्गत स्थित बेशकीमती लगभग 4000 वर्गफुट शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपए आंका गया है।
तहसीलदार न्यायालय महलगांव वृत सिटी सेंटर द्वारा गत 13 मई को एक प्रकरण में महलगांव मौजे के सर्वे क्र.-1195 की लगभग 4 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन पर अवैध रूप से काबिज विनायक गर्ग निवासी लक्ष्मीबाई कॉलोनी को बेदखल करने के आदेश दिए थे। साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस आदेश के पालन में सोमवार को राजस्व, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नगर निगम के मदाखलत दस्ते व मशीनों की मदद से शासकीय जमीन के अतिक्रमण ध्वस्त कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *