Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर सिक्योरिटी पर अहम बैठक करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

बीकानेर. भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा व्यवस्थाओं, बीएसएफ जवानों के मनोबल औ सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 और 26 मई को बीबानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता सीमा चौकी सांचू पहुंचकर जवानों से संवाद करेंग पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में भारत-पाकिस्तान सीमा से जुडे मुद्दों पर उच्चस्तीय बैठक लेंगे। इस दौरे को सुरक्षा और राजनीतिक द्रष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमित शाह देर रात सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंग
जानकारी के अनुसरा केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह देर रात 10.20 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात 8.30 बजे बीकानेर पहुंचकर शाह की अगवानी केंग और कृषि विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। भाजपा प्रदेशध्यक्ष मदन राठौड, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम और भूपेंद्र सैनी भी 25 मई को रेलमार्ग से बीकाने पहुंचेंगे तथा स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है
26 मई की सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषि विश्वविद्यालय हेलीपेड से रवाना होकर सीमा चौकी सांचू पहुंचेेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचेंगे। दोनों नेता सुबह 11.10 बजे से 11.40 बजे तक बीएफएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पौधरोपण, सैनिक सम्मलेन तथा जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा क्षेत्रों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है। इस दौरान सीमा पर तैनात जवानों के मनोबल को बढाने और उनकी समस्याओं को समझने पर भी विशेेष जोर रहेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम, होटल-स्पा सेंटरों की जांच

ग्वालियर। अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी ने में थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टंडन, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, सउनि लोकेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक दीवान सिंह, आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक अंकुर शर्मा, महिला आरक्षक काजल जादौन एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
नीलिमा सेंटर, होटल इदा पैलेस पड़ाव एवं सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान होटल एवं स्पा सेंटर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। होटल एवं स्पा सेंटर संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित न होने देने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई जाती हैं ।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

शासकीय नाले से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई जारी 

ग्वालियर, – शहर में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लश्कर क्षेत्र के ग्राम हारकोटा स्थित जीडी एनक्लेव में कार्रवाई कर शासकीय नाले पर बनाई जा रही दीवार को मशीनों की मदद से हटवाकर नाले को खुलवाया।
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अठावले, विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

ग्वालियर. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने ग्वालियर दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भविष्य विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा हो सकता है लेकिन प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा होना मुश्किल दिखाई देता है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियरों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की भी सराहना की। ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अठावले ने कहा कि राहुल गांधी भले ही देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हो लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इसकी संभावना नजर नहीं आती।


भाजपा ने कई जगह बडी जीत हासिल की
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रहे है। अठवले ने पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने कई जगह बडी जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस बहुमत तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले रविवार को ग्वालियर पहुंचे थे।
ग्वालियर में रामदास अठावले के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चांए तेज
जानकारी के अनुसार ग्वालियर दौरे के दौरान रामदास अठावले के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चांए तेज हो गई। भाजपा नेताओं ने जहां उनके बयान का समर्थन किया वहीं कांग्रेस समर्थकों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया। उन्होने आगे कहा कि केंद्र सरकार दलितों, पिछडे वर्गों और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सबा साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम कर रही है और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं का सीध लाभ गीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर किले पर बाइक राइडर्स और युवाओं का अनूठा श्रमदान

ग्वालियर, -ऐतिहासिक गौरव और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से आज सुबह ग्वालियर किले के प्रसिद्ध सास-बहू मंदिर परिसर के समीप एक विशेष श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। नगर निगम ग्वालियर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व प्रसिद्ध पैरा एथलीट प्रमोद धनेले के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में शहर के साहसी युवाओं और जागरूक नागरिकों का जबरदस्त जोश देखने को मिला।
इस पुनीत कार्य में शुभम चौधरी, प्रशांत की टीम और महिला बाइक राइडर शबनम के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के जाँबाज़ बाइक राइडर्स, युवा लड़के-लड़कियां और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। निस्वार्थ सेवा की चमक इस अभियान की तस्वीरों और किले की साफ हुई दीवारों पर साफ देखी जा सकती है। पूरी टीम के सदस्यों ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए ऐतिहासिक परिसर की गहन साफ-सफाई की और संपूर्ण परिसर को स्वच्छ किया।
“ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे” का लिया संकल्प:
श्रमदान के पश्चात उपस्थित सभी कर्मवीरों ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए एक सुर में संकल्प लिया। ब्रांड एंबेसडर प्रमोद धनेले ने इस अवसर पर कहा कि “धरोहरें हमारे ग्वालियर की असली पहचान हैं।
पर्यटन स्थलों पर चलेगा “रोको-टोको अभियान”:
टीम के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि किले सहित शहर के अन्य सभी पर्यटन स्थलों पर “रोको-टोको अभियान” को एक आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत, यदि कोई भी पर्यटक या स्थानीय नागरिक कचरा फैलाने का प्रयास करेगा, तो ये सभी जाँबाज़ साथी उन्हें बेहद प्यार, अदब और समझदारी से मौके पर ही रोकेंगे और टोकेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कार का गेट खुलने से कंटेनर के नीचे आये युवक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 2 युवकों की हुई मौत

मुरैना. नूराबाद थाना इलाके अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर टेकरी मोड़ के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो आया है। इस घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। शुरूआत में ऐसा लगा था कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को कुचल दिया है। लेकिन कंटेनर में लगे सीसीटीवी कैमरे (डैशकैम) के वीडियो से खुलासा हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसा बीच हाईवे पर खड़ी एक कार के ड्राइवर द्वारा लापरवाही से अचानक गेट खोलने की वजह से हुआ था।
कार के गेट से टकराने से कंटेनर की आये चपेट में
शनिवार की शाम लगभग 4 बजे कंटेनर एमपी07-एए-1668 नेशनल हाइवे 44 पर जा रहा था। उसके ठीक आगे बाइक एमपी07-जेडवाय-9466 पर सवार 3 युवक जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि टेकरी मोड़ के पास बीच हाइवे पर एक कार खड़ी थी। जैसे ही बाइक कार के पास पहुंची। कार सवार ने अचानक अपना गेट खोल दिया। इस गेगट से टकराकर बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और बेकाबू होकर सड़कर पर गिर गयेग। इस दौरान ठीक पीछे आ रहे कंटेनगर का चालक चाहकर भी कुछ नहीं कर सका और बाइक सवार 2 युवक कंटेनर के पहियों के नीचे आ गये। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राधाकृष्ण लोधी और हिम्मत लोधी के रूप में हुई है।
कार की तलाश में जुटी पुलिस
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई है। अब पुलिस उस अज्ञात कार और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि कंटेनर में लगे कैमरे के वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। कंटेनर मालिक को तलब किया गया है और वाहन को जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस कार के कारण यह हादसा हुआ, उसकी अभी पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में उसके पीछे “मावई” लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस कार की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे के बीचों-बीच कार खड़ी करना और बिना देखे अचानक गेट खोल देना गंभीर लापरवाही है, जिसके कारण दो जानें चली गईं।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

फलता विधानसभा सीट भाजपा 1 लाख वोटों से आगे चल रही, जहांगीर खान चौथे नम्बर पर

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। इस सीट पर री‘-पोलिंग से 2 दिन पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था। जिससे पूरा माहौल बदल गया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया गया है। वहीं, री-पोलिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी के लिये फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है। 21 मई का फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ था। शाम 5 बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबलिे थोड़ा कम था।
29 अप्रैल को हुए पहलें चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। 285 मतदान केन्द्रों 35 कम्पनियों के केन्द्रीय बल तैनात किये गये थे। पूरे दिन लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहीं।
आपको बता दें कि अगर भाजपा जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जायेगी। क्योंकि भाजपा ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी। हालांकि सीएम शुभेंदु अधिकारी ने 2 सीटों -नंदीराम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है।
फलता की जनता को शीश झुकाकर प्रणाम-शुभेंदु
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कुख्यात ‘डायमंड हार्बर’ मॉडल अब ‘तृणमूल के लॉस-बार’ (घाटे का बार) मॉडल में बदल चुका है! सबसे पहले, मैं फलता के देवतुल्य जनमानस के चरणों में शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं, जिन्होंने भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवांशु पांड्या को फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जिताकर विधानसभा भेजा है। मैं फलता के मतदाताओं का विशेष रूप से आभारी हूं. मैंने उनसे भाजपा उम्मीदवार को एक लाख वोटों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की थी, और जीत का यह अंतर एक लाख आठ हजार को भी पार कर गया है. हम विकास के माध्यम से आपके इस कर्ज को चुकाएंगे. हम एक स्वर्णिम फलता के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

होर्मुज खोलने के लिये तैयार हुआ ईरान, 30 दिन में सामान्य होगा जहाजों का यातायात

नई दिल्ली. ईरान ने एक बड़ा ऐलान किया है कि उसने कहा है कि अगले 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की तादाद फिर से पहले जैसी हो सकती है। यानी जंग से पहले जितने जहाज इस रास्ते से गुजरते थे। उतने फिर से गुजरने लगेंगे। इसबयान को दुनियाभर के देश राहत की खबर के तौर पर देख रहे हैं। होर्मुज का रास्ता दुनिया के लाइफलाइन है। युद्ध होने के बाद दुनियाभर के कई मुल्कों में ईधन का संकट खड़ा हो गया है। इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ रहा है। अब होर्मुज को 30 दिनों में पहले जैसे करने की बात कहीं जा रही है। यानी युद्ध से पहले जो स्थिति थी वह बहाल की जायेगी। यह तसनीम समाचार एजेंसी की तरफ से जानकारी सामने आई है।
पिछले कुछ माह में मिडिल ईस्ट में तनाव बहुत बढ़ गया था। ईरान और दूसरे देशों के बीच तनातनी की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले जहाज कम हो गये। जहाज मालिक और तेल कम्पनियां डरी हुई है। कहीं उनके जहाज को नुकसान न हो। इस कारण से तेल की सप्ताई धीमी पड़ गयी। दुनियाभर में तेल के दाम और बाजार की हालत पर असर पड़ा रहा है। इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अमेरिका, ईरान और उस इलाके के कुछ और देशों के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि इस डील में होर्मुज को फिर से खोलना शामिल है। इसका ऐलान जल्द किया जायेगा।
होर्मुज के खोलने भारत क्या लाभ
होर्मुज का रास्ता अगर पहले की तरह सुचारू हो जाता है तो यह भारत के लिये भी राहत भरी खबर होगी। क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। जिसका एक बड़ा भाग इसी रास्ते से आता है। युद्ध के डर से जहाज होर्मुज का रास्ता नहीं ले रहे हैं। लम्बे रूट से आना पड़ रहा है। इससे बीमा का भी खर्च बढ़ रहा है। रास्ता अगर सेफ होता है तो माल ढुलाई का खर्च घटेगा। इससे सीधेतौर से भारत का निर्यात -आयात में लाभ होगा।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ट्रेन में सुसाइड अटैक के जोरदार धमाके में 23 लोगों की मौत

इस्लामाबाद. ब्लूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार की सुबह पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को टारगेट एक भीषण फिदायनी हमला किया है। रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 53 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

धमाके से जुड़ी 3 तस्वीरें…

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक से उठता धुएं का गुबार।
धमाके के बाद रेलवे ट्रैक से उठता धुएं का गुबार।
धमाके के बाद रेलवे ट्रैक पर आग लग गई और ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए।
धमाके के बाद रेलवे ट्रैक पर आग लग गई और ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए।
धमाके वाली जगह पर मौजूद पुलिस और बचाव कर्मी।
धमाके वाली जगह पर मौजूद पुलिस और बचाव कर्मी।

विस्फोट की वजह से यात्री ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। जबकि ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंची है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ऑफिसर तत्काल घटनास्थल पर एकत्र हो गये। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है।
ब्लूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद ब्लूच के अनुसार संगठन की सुसाइड अटैक यूनिट मजीद ब्रिगेड ने इस हमले का अंजाम दिया है। यह ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर जा रही थी। जिसे निशाना यह धमाका किया गया था। इस ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, साथ ही हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए नुकसानों केबारे में जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी जायेगी।
‘एक बोगी जलकर राख’
क्वेटा पुलिस के मुताबिक, चमन फाटक के पास हुआ ये धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस की एक पूरी बोगी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास बने कई रिहायशी मकानों की दीवारें ढह गईं और वहां खड़े वाहन भी इस ब्लास्ट की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है।
धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे व जलती हुई बोगी से पीड़ितों को बाहर निकाला रहे है।  पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 53 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पति ने किया पत्नी का कन्यादान, ठगी करने के लिये पड़ोसी युवक से कराई शादी

आरोपी दुल्हन की यह फोटो अपने असली पति के साथ।

ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक को गरीब लड़की बताकर जिस युवती से शादी कराई गयी। वह पहले शादी शुदा निकली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस व्यक्ति ने भाई बनकर कन्यादान कराया है। वही उसका असली पति निकला। पीडि़त की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया है।
जबलपुर के अस्पताल में टीम लीडर है पीडि़त
नाका चंद्रवदनी निवासी 35 वर्षीय रतनशर्मा जबलपुर के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में टीम लीडर है। परिवार में 5 भाई है। किसी की भी शादी नहीं हुई थी। परिवार अच्छे रिश्ते की तलाश में था। इसी मजबूरी का लाभ सोनू तिवारी ने उठाया। सोनू तिवारी ने रतन के भाई गोंविद को बताया कि मुरैना निवासी उसका दोस्त सोनू उर्फ अजय चौहान अपनी गरीब मुंह बोली बहन राधा उर्फ दीक्षा मुदगल के लिये रिश्ता तलाश रहा है। भरोसा कर रतन की मां और भाई लड़की देने पहुंचे। फोटो पसंद आने के बाद रिश्ता तय हो गया।
27 अप्रैल को गोद भराई, 7 मई को शादी
रतन जबलपुर से ग्वालियर आया। 27 अप्रैल 2026 को आरोपी सोनू चौहान खुद को लड़की का भाई बताकर गोद भराई की रस्म भी करवाने पहुंचा। इसके बाद 7 मई को पाटनकर चौराहा स्थित सुखसागर होटल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। शादी में करीब 7 लाख रुपए खर्च हुए।शादी में सोनू चौहान की मां माया देवी ने लड़की की मां बनकर कन्यादान किया। उसकी बहन शिल्पी, जीजा राघवेंद्र और भाई सत्येंद्र भी लड़की पक्ष बनकर शामिल हुए। शादी के बाद दुल्हन को विदा कर नाका चंद्रवदनी स्थित घर लाया गया।
शादी के बाद दुल्हन लगातार मोबाइल पर किसी से चैट करती रहती थी। शक होने पर एक रात रतन ने उसका मोबाइल चेक किया। व्हाट्सऐप चैट देखकर उनके होश उड़ गए। पता चला कि भाई बनकर शादी कराने वाला सोनू उर्फ अजय चौहान ही दीक्षा का असली पति है। दोनों ने 2024 में आगरा के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था और पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet