Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पिता-पुत्र ने उखाड़ फेंकी 25 मीटर निर्माणाधीन सड़क, अधिकारी ने समझाया तो मान गये रात होते ही चलवा दी JCB

ग्वालियर. गोसपुरा नम्बर 2 में बनाई जा रही एक सड़क को चंद घंटों के अंदर ही मटियामेट कर दिया गया। रसूखदार पिता-पुत्र ने रात के अंधेरे में जेसीबी से पूरी तरह से खुदवा दी। जब नगर निगम के अधिकारीं -कर्मचारी उन्हें रोकने के लिये मोके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने निगम अधिकारियों की शिकायत पर बुधवार को आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का की FIR दर्ज कराई गयी है। क्षेत्राधिकारी रामू सिंह ने बताया है कि वार्ड 11 के अंतर्गत आने वाले कबीर पार्क के सामने और प्रसाद नर्सिंग होम के पास गोसपुरा नंबर 2 में नयी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के ठीक नीचे से मुख्य सीवर लाइन भी गुजरती है।
म्ंगलवार की सुबह जब निगम का अमला काम करा रहा था। तभी वहीं के निवासी भागीरथ कुशवाह और उसके बेटे डालचंद्र कुशवाह ने मौके पर आकर काम रूकवाने का प्रयास किया और विवाद शुरू कर दिया। उस समय क्षेत्राधिकारी और अन्य स्टाफ ने उन्हें कानूनी कार्यवाही की समझाईश  दी तो दोनों शांत होकर वहां से चले गये।
रात होते ही बुलाई JCB, खोद डाली 25 मीटर सड़क
दिन में तो आरोपी पीछे हट गए, लेकिन उनके दिमाग में खुराफात चल रही थी। रात होते ही दोनों ने सड़क निर्माण को पूरी तरह बर्बाद करने की साजिश रची। पिता-पुत्र ने रात के सन्नाटे में एक निजी जेसीबी मशीन को मौके पर बुला लिया। जेसीबी के हैवी कटर और पंजे से कबीर पार्क के सामने नवनिर्मित डामर/कंक्रीट की सड़क को करीब 25 मीटर (लगभग 80 फीट) की लंबाई तक बेरहमी से खुदवाकर उखाड़ फेंका। इस पूरी तोड़फोड़ के कारण नगर निगम की सामग्री, लेबर और सरकारी राजस्व को सीधे तौर पर 2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
आरोपी बोले- अब रोड बनाई तो जान से मार देंगे
सड़क खोदे जाने की भनक लगते ही क्षेत्राधिकारी रामू सिंह, निगम कर्मचारी शिवप्रताप और समीर सिंह तोमर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब पिता-पुत्र को रोका और पूछा कि सरकारी सड़क क्यों खोदी? तो डालचंद्र और उसके पिता भागीरथ उन पर झपट पड़े। आरोपियों ने अफसरों से कहा यहां अपनी अफसरगीरी मत चलाओ, अगर अब दोबारा यहां रोड बनाने की कोशिश की तो तुम सबको जिंदा नहीं छोड़ेंगे, जान से मार देंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बारिश से पहले डामरीकरण

निगमायुक्त ने निरीक्षण में दिए निर्देश-कन्वेंशन सेंटर का कार्य 30 जून तक करें पूर्ण
ग्वालियर – नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोले के मंदिर स्थित कटारे फार्म हाउस पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर, सचिन तेंदुलकर मार्ग, सिरोल स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगर निगम संग्रहालय को देखा। इस दौरान सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बारिश से पहले एक तरफ डामर की परत बिछा दें, जिससे आवागमन में बाधा नहीं हो। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर का कार्य हर हाल में 31 जून तक पूर्ण कर लें अन्यथा संबंधित एजेंसी के खिलाफ पेनल्टी लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
निगमायुक्त ने सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया , इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए हैं अधिकारी कंसलटेंट एवं ठेकेदार के साथ मिलकर प्रत्येक मंजिल के हिसाब से चार्ट तैयार कर दें कि 31 जून तक कैसे कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूर्ण करेंगे।
इसके बाद सिरोल स्थित पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 3 दिन के अंदर पीएम आवास योजना में बनाई गई दुकानों की रजिस्ट्री प्रारंभ कराई जाए। 1 जून तक एमआईजी के हितग्राहियों को रजिस्ट्री के लिए पत्र लिखें। जबकि एलआईजी की रजिस्ट्री के लिए हितग्राहियों को 15 जून तक पत्र जारी किए। पीएम आवास योजना में विद्युत सब स्टेशन के लिए 20 जून तक कार्य पूर्ण करें। इसके बाद निगमायुक्त ने संग्रहालय का निरीक्षण किया,आगे के कार्य के लिए और कितने पैसे की आवश्यकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना को जल्द ही मिलेगा 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फायटर एमका, 3 कंपनियों को दिया प्रपोजल

नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने भारत के सबसे महात्वाकांक्षी स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को नयी गति दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने आज 3 चुनिंदा कम्पनियों को रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। यह कदम भारत को अपनी पहली 5वी के स्टेल्थ फायटर जेट बनाने की दिशा में बड़ा और ठोस कदम माना जा रहा है। ंएमका भारत का पहला स्वदेशी 5वीं पीढी का मल्टीरोल स्टेल्थ लड़ाकू विमान है। यह ट्विन इंजन वाला, बेहद एडवांस्ड विमान होगा जो दुश्मन के रडार में आसानी से पकड़ा नहीं जायेगा। इसका डिजायन एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (एडीए)ने डीआरडीओ के तहत तैयार कर किया है। यह विमान भारतीय वायुसेना के पुराने लड़ाकू विमनों की जगह लेगा। क्षेत्र में हवाई श्रेष्ठता बनाये रखने में मदद करेगा। एमका में स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड एवियोनिक्स, सेंसर फ्यूजन और नेटवर्क -सेंट्रिक वॉरफेयर जैसी आधुनिक सुविधायें होंगी।
प्रोजेक्ट का महत्व
AMCA प्रोजेक्ट भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक है…
मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी.
यह भारत को पांचवीं पीढ़ी की फाइटर टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाएगा.
देश में हाई-टेक एयरोस्पेस इंडस्ट्री का विकास होगा और हजारों कुशल रोजगार पैदा होंगे.
स्टेल्थ तकनीक, सुपरक्रूज क्षमता और उन्नत सेंसर जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं भारतीय विमान में आएंगी.
तीन कंपनियों को दिया गया RFP
रक्षा मंत्रालय ने निम्नलिखित तीन कंसोर्टियम को RFP जारी किया है…
लार्सेन एंड टूब्रो- भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (L&T-BEL) कंसोर्टियम
टाटा एडवांस सिस्टम्स
भारत फोर्ज- बीईएमएल कंसोर्टियम
इन तीनों में से एक विजेता कंपनी को चुन लिया जाएगा. विजेता कंपनी ADA और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ मिलकर AMCA के प्रोटोटाइप विकसित करेगी और बाद में बड़े पैमाने पर उत्पादन भी करेगी.

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP की धरती पर हर बेटा-बेटी 55,323 रूपये का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है, लाड़ली बहना, किसान सम्मान निधि जैसी योजना ने कर्ज 497914 करोड़ रूपये तक पहुंचाया

भोपाल. मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी-बेटा पर 55 हजार 323 रूपये का कर्ज लेकर पैदा हो रहे हैं। यह कर्ज उसने या उसके मां-बाप का नहीं बल्कि राज्य सरकार द्वारा बाजार से लिये जा रहे कर्ज के रूप में है। जिसकी भरपाई सरकार प्रदेशवासियों से वसूले जाने वाले टैक्स के रूप में करती है। फिर ब्याज के साथ कर्ज देने वाली सस्थाओं को राशि चुका रही है। कर्ज की यह स्थिति वित्त विभाग द्वारा जारी किये आंकड़ों से सामने आयी है।
एमपी की जनसंख्या के वास्तविक आंकड़े फरवरी 2027 में आयेंगे पर राज्य सरकार द्वारा जो औसत आबादी मानी जा रही है। वह 9 करोड़ है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति पर कर्ज की यह राशि सामने आयी है। सबसे बड़ी बात यह है कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में मध्यप्रदेश सरकार पर कर्ज की राशि 488714-17 करोड़ रूपये हैं। इसके बाद के 2 माह में लिये गये 9200 करोड़ के कर्ज के चलते बढ़कर अब 497914 करोड़ रूपये हो गयी है। आपको बता दें कि मप्र सरकार ने पिछले वर्ष 2025-26 में लिये गये कर्ज के मुकाबले 29 हजार करोड रूपये ब्याज के रूप में अदा किये है। ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी बड़ी योजना के बराबर की राशि है। जिसका ब्याज सरकार ने चुकाया है।
लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि की योजनाओं से बढ़ रहा कर्ज
राज्य सरकार पर कर्ज की बढ़ती राशि के पीछे मुफ्त में वितरित राशि को भी वजह बताया जा रहा है। मप्र सरकार भले ही दावे करे कि जो भी कर्ज लिया जा रहा है वह अधो संरचना विकास और प्रदेश के विकास के लिये खर्च हो रहा है। लेकिन हकीकत यही है कि हर माह ली जाने वाली कर्ज की राशि लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना जैसे अन्य योजनाओं पर खर्च की जा रही है। राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
प्रदेश सरकार का मौजूदा कर्ज और कर्ज देने वाली संस्थाओं पर बकाया राशि
वित्त विभाग ने कहा है कि प्रदेश सरकार पर वर्तमान में 488714.17 करोड़ का कर्ज है। कर्ज की यह राशि सरकार ने अलग-अलग सेक्टर से ली है।
राज्य सरकार ने बाजार से 333278.21 करोड रुपए का लोन लिया है। कंपनसेशन और अदर बॉन्ड जिसमें पावर बांड्स भी शामिल हैं, के जरिये सरकार ने 4416. 45 करोड़ रुपए उधार लिए हैं।
साथ ही वित्तीय संस्थानों से 17737.58 करोड़ रुपए सरकार ने लिए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से लोन और एडवांस राशि के रूप में 81152.31 करोड़ रुपए ले रखे हैं।
इसके अलावा अदर लायबिलिटी कैटेगरी में 13951.57 करोड़ रुपए का कर्ज होने की जानकारी दी गई है।
केंद्र सरकार के नेशनल स्मॉल सेविंग फंड से भी सरकार ने 38178.05 करोड़ रुपए ले रखे हैं। इस तरह कुल 488714.17 करोड रुपए का कर्ज राज्य सरकार पर है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

केरल के पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर ईडी के अधिकारियों पर किया पथराव

ED की 12 सदस्य की टीम विजनय के घर पर रेड डालने पहुंची। तब उस पर हमला हुआ। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. केरल के पूर्व सीएम के तिरूवनंतपुरम स्थित बंगले से ED अधिकारियों के बाहर निकलने के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। कन्नूर में पिनाराई विजयन के घर चली ED की छापेमारी समाप्त होने के बाद अधिकारी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने गेगट पर उन्हें रोक लिया।

रेड और हमले की 6 तस्वीरें…

ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे विजयन के घर और अन्य ठिकानों पर रेड डालने पहुंची।
ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे विजयन के घर और अन्य ठिकानों पर रेड डालने पहुंची।
अधिकारियों के अलावा सुरक्षाबल भी रेड के दौरान विजनय के घर पर मौजूद थे।
अधिकारियों के अलावा सुरक्षाबल भी रेड के दौरान विजनय के घर पर मौजूद थे।
दोपहर में जब टीम रवाना होने लगी तो सीपीआई समर्थकों ने ED अफसरों की कारों को घेर लिया।
दोपहर में जब टीम रवाना होने लगी तो सीपीआई समर्थकों ने ED अफसरों की कारों को घेर लिया।
समर्थकों ने कारों को रोकने के लिए उन पर लाठी-डंडा, बोतल, पत्थर हमला किया। पुलिसकर्मियों लोगों को दूर हटाते दिखे।
समर्थकों ने कारों को रोकने के लिए उन पर लाठी-डंडा, बोतल, पत्थर हमला किया। पुलिसकर्मियों लोगों को दूर हटाते दिखे।
सीपीआई समर्थकों ED अफसरों की कार के गेट पर लात मारते दिखे। विंड शील्ड पर ईंट मारी गई, जिससे वह टूट गई।
सीपीआई समर्थकों ED अफसरों की कार के गेट पर लात मारते दिखे। विंड शील्ड पर ईंट मारी गई, जिससे वह टूट गई।
पत्थर के कारण कार का पीछे का ग्लास टूट गया। पुलिसकर्मियों ने कार को भीड़ से बचाकर आगे निकाला।
पत्थर के कारण कार का पीछे का ग्लास टूट गया। पुलिसकर्मियों ने कार को भीड़ से बचाकर आगे निकाला।

कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते हुए ED अधिकारियों से सवाल पूछने लगे और गेट के बाद तनावपूर्ण माहौल निर्मित हो गया। स्थिति को संभालने के लिये पार्टी के सीनियर नेता और स्थानीय पदाधिकारी समर्थकों को शांत कराने में जुटे रहे। काफी देर तक अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे। जिसके बाद अधिकारियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
केरल के पूर्व सीएम और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की काय्रवाही को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मामले में CPI (M) के महासचिव MA बेबी ने केन्द्र सरकार और ED पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह पूरी कार्यवाही राजनीतिक मकसद से प्रेरित है। विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा है। एमए बेबी ने कहा है कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली सहित कई जगहों पर बड़े राजनीतिक नेताओं, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ मनगढं़त आरोप लगाकर गिरफ्तारियां की गयी है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के मामले में भी हमने देखा है कि ट्रायल कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। इसलिये यह भाजपा-आरएसएस की राजनीतिक रणनीति का विस्तार है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान ने दामाद-ससुर पर ठोंके फायर, उपचार के दौरान एक की मोत तो दूसरे की हालत नाजुक


ग्वालियर. महाराजपुरा थाना इलाके स्थित पटरी रोड पर बुधवार की सुबह 10.30 बजे बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान विष्णु दुबे ने ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथियों ने 15-20 राउंड फायर किये। इस गोलीबारी में घायल हुए महेन्द्र उर्फ भोला गुर्जर और सत्यभान गुर्जर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर इलाज के बीच में ही मौत हो गयी। वहीं सत्यभान गुर्जर वेंटिलेटर पर है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों में सरकारी भूमि पर रेत डमप करने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह भी इसी बात को लेकर झड़प हो गयी। पुलिस के अनुसार भोला और सत्यभान गुर्जर पटरी रोड़ से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते। आरोपियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां दोनों युवकों को लगने से वह सड़क पर ही लहूलुहान हो कर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गये।
अत्यधिक खून बहने से हुई भोला की मौत
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण भोला ने दम तोड़ दिया। वहीं सत्यम गुर्जर के शरीर में लगी गोलियों को निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर मुरार, भिंड और मुरैना सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

IPS की बेटी लटकी फांसी के फंदे पर, बेटी की मां है गैस राहत कोर्ट में जज, पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और फोन में खंगाल रही


भोपाल. पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले एक IPS  आफिसर संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना मंगलवार की दोपहर की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर कार्यवाही कर रही है।
भोपाल के हबीबगंज थाना टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक बच्ची 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्को की जांच करने में पुलिस जुटी है। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप लिया गया है। मृत छात्रा की मां भोपाल गैस राहत अदालत में जज है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम अब मृतक के दोस्तों और सहपाठियों से भी पूछताछ करेगी। हाल के ही दिनों में उसके व्यवहार में आये किसी भी बदलाव या मानसिक तनाव के बारे में सुराग मिल सके। चूंकि छात्रा हाल ही में नयी कक्षा में गयी थी। इसलिये पढ़ाई के दबाव के एंगल को भी पूरी तरह नकारा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही साइबर सेल की सहायता से उसके सोशल मीडिया एकाउंट्स और हालिया एक्टिविटी को भी ट्रैक किया जा रहा है। ताकि यह समझा जा सके किघटना से कुछ घंटे पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी या क्या वह किसी बात को लेकर परेशान थी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना के बीहड़ों में 150 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत की गयी नष्ट, जेसीबी से तस्करों का रास्ता खोदा गया

मुरैना. सरायछोला पुलिस और वन विभाग की ज्वॉइंट टीम ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 150 ट्रॉली यानी 300 घन मीटर चम्बल रेत को नष्ट कर दिया है। यह रेत बाबा देवपुरी पुराने मंदिर के पास बीहड़ में अवैध रूप से डम्प कर रखी गयी थी। जिसे टीम ने जेसीबी की मदद से पूरी तरह नष्ट करदिया। नष्ट की गयी इस रेत की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रूपये बताई जा रही है।
रेत नष्ट करने के साथ ही संयुक्त टीम ने माफियाओं के उस रास्ते को भी बन्द कर दिया है। जिसका उपयोग गुपचुप तस्करी के लिया किया जाता था। सराय छोला थाना प्रभारी एसआई केके सिंह ने बताया है कि तस्करी द्वारा चम्बल नदी से बीहड़़ होते हुए हाईवे तक पहुंचने के लिये बनाये गये। कच्चे रास्ते पर जेसीबी से गहरे गड्ढे खोद दिये गये है। इस कार्यवाही से रास्ता पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है। जिससे भविष्य से यहां से ट्रैक्टर -ट्रॉली या अन्य वाहनों के माध्यम से होने वाले अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में अब अवैध कॉलोनियों में हो सकेगी रजिस्ट्री

ग्वालियर. अवैध कॉलोनियों में जमीन और मकानों की रजिस्ट्री को लेकर बडा फैसला सामने आया है। राज्य शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन या नगर निगम अवैध कॉलोनियों के नाम पर रजिस्ट्री नहीं रोक सकते और न ही एनओसी की अनिवार्यता थोप सकते है। वाणिज्य कर विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में ऐसे सभी प्रशासनिक प्रतिबंधों को विधि-विरूद्ध बता तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी किया है। आदेश में कानूनी स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि किसी भी दस्तावेज का पंजीयन उस संपत्ति के स्वत्व का अंतिम प्रमाण नहीं होता है।
कलेक्टर-कमिश्नर को ये 4 प्रमुख निर्देश
पंजीयन अधिकारी न बनें जांचकर्ता- पंजीयन अधिनियम के तहत सब-रजिस्ट्रार का काम केवल दस्तावेज लिखाने वालों की पहचान और आपसी सहमति की जांच करना है। कॉलोनी वैध है या अवैध, इसकी विस्तृत जांच का भार पंजीयन अधिकारी पर डालना कानून के खिलाफ है।
इनकार के नियम बेहद सीमित- मप्र पंजीयन नियम में जिन विशिष्ट और गिने-चुने कारणों का उल्लेख है केवल उन्हीं के आधार पर रजिस्ट्री से इनकार किया जा सकता है। इसके अलावा किसी अन्य प्रशासनिक आदेश के आधार पर रजिस्ट्री नहीं रोकी जा सकती।
मप्र बनाम पूरन सिंह नरवरिया, 2014- इसमें सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि अवैध निर्माण या अवैध कॉलोनाइजेशन के मामले की जांच करना पंजीयन विभाग के अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र से बिल्कुल बाहर की बात है।
नियम 23 का गलत इस्तेमाल बंद हो- मप्र नगरपालिका नियम 2021 के नियम 23 का हवाला देकर जो एनओसी मांगी जा रही है वह केवल एक निश्चित कट-ऑफ तिथि से पूर्व की अवैध कॉलोनियों के लिए है। इसका सामान्यीकरण कर हर रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाना गलत है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में सराफा व्यापारी ने फांसी लगाई, मौत

ग्वालियर. आर्य नगर इलाके में देर शाम को सदर बाजार के एक सराफा कारोबारी ने फांसी लगा ली। पति को फंदे पर लटा देख पत्नी ने बेटे को जानकारी दी। बेटा अपनी दुकान से दौडता हुआ घर आया। पिता फंदे पर लटका देख तत्काल उसने चाकू से फंदा काटा और हॉस्पिटल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच शुरू की
जानकारी के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुुरार थाना पुलिस ने बताया कि आर्य नगर निवासी श्रीकृष्ण सोनी की मुरार सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। शाम करीब 4 बजे उनका 28 वर्षीय बेटा आशुतोष सोनी रोज की तह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मां अर्चना सोनी का फोन आया। मां फोन पर बिलख-बिलख कर रो रही थीं और उन्होंने आशुतोष को तुरंत घर आने के लिए कहा। मां को इस हाल में देखकर आशुतोष घबरा गया औ दुकान छोडकर तुरंत घर के लिए भागा।
चाकू से तार काटकर शव को नीचे उतारा
बता दें कि जब बेटा घर पहुंचा तो मां अर्चना औ दादी लक्ष्मी सोनी जोर-जो से रो रही थीं। मां ने रोते हुए बताया कि उसके पिता ने अंदर कमरे में फांसी लगा ली है। आशुतोष भागकर कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता श्रीकृष्ण सोनी छत के कुंदे से लोहे का तार का फंदा बनाकर लटके हुए थे। उसने तुरंत फंदे को खोलने का प्रयास किया लेकिन तार कस जाने के कारण वह हाथ से नहीं खुला। इसके बाद आशुतोष ने रसोई से चाकू लाकर तार को काटा और पिता के शव को नीचे उतारा। उस वक्त पिता की नब्ज हल्की चल रही थी और वह बेहोश थे।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा
आशुतोष तुरंत अपने परिजनों की मदद से अचेत पिता को कार में डालकर इलाज के लिए गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल लेकर भागा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद श्रीकृष्ण सोनी कोा मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाने से कुछ देर पहले ही वह दम तोड चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है। पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है।

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş