Newsमप्र छत्तीसगढ़

IPS की बेटी लटकी फांसी के फंदे पर, बेटी की मां है गैस राहत कोर्ट में जज, पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और फोन में खंगाल रही


भोपाल. पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले एक IPS  आफिसर संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना मंगलवार की दोपहर की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर कार्यवाही कर रही है।
भोपाल के हबीबगंज थाना टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक बच्ची 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्को की जांच करने में पुलिस जुटी है। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप लिया गया है। मृत छात्रा की मां भोपाल गैस राहत अदालत में जज है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम अब मृतक के दोस्तों और सहपाठियों से भी पूछताछ करेगी। हाल के ही दिनों में उसके व्यवहार में आये किसी भी बदलाव या मानसिक तनाव के बारे में सुराग मिल सके। चूंकि छात्रा हाल ही में नयी कक्षा में गयी थी। इसलिये पढ़ाई के दबाव के एंगल को भी पूरी तरह नकारा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही साइबर सेल की सहायता से उसके सोशल मीडिया एकाउंट्स और हालिया एक्टिविटी को भी ट्रैक किया जा रहा है। ताकि यह समझा जा सके किघटना से कुछ घंटे पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी या क्या वह किसी बात को लेकर परेशान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *