भारतीय वायुसेना को जल्द ही मिलेगा 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फायटर एमका, 3 कंपनियों को दिया प्रपोजल
नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने भारत के सबसे महात्वाकांक्षी स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को नयी गति दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने आज 3 चुनिंदा कम्पनियों को रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। यह कदम भारत को अपनी पहली 5वी के स्टेल्थ फायटर जेट बनाने की दिशा में बड़ा और ठोस कदम माना जा रहा है। ंएमका भारत का पहला स्वदेशी 5वीं पीढी का मल्टीरोल स्टेल्थ लड़ाकू विमान है। यह ट्विन इंजन वाला, बेहद एडवांस्ड विमान होगा जो दुश्मन के रडार में आसानी से पकड़ा नहीं जायेगा। इसका डिजायन एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (एडीए)ने डीआरडीओ के तहत तैयार कर किया है। यह विमान भारतीय वायुसेना के पुराने लड़ाकू विमनों की जगह लेगा। क्षेत्र में हवाई श्रेष्ठता बनाये रखने में मदद करेगा। एमका में स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड एवियोनिक्स, सेंसर फ्यूजन और नेटवर्क -सेंट्रिक वॉरफेयर जैसी आधुनिक सुविधायें होंगी।
प्रोजेक्ट का महत्व
AMCA प्रोजेक्ट भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक है…
मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी.
यह भारत को पांचवीं पीढ़ी की फाइटर टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाएगा.
देश में हाई-टेक एयरोस्पेस इंडस्ट्री का विकास होगा और हजारों कुशल रोजगार पैदा होंगे.
स्टेल्थ तकनीक, सुपरक्रूज क्षमता और उन्नत सेंसर जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं भारतीय विमान में आएंगी.
तीन कंपनियों को दिया गया RFP
रक्षा मंत्रालय ने निम्नलिखित तीन कंसोर्टियम को RFP जारी किया है…
लार्सेन एंड टूब्रो- भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (L&T-BEL) कंसोर्टियम
टाटा एडवांस सिस्टम्स
भारत फोर्ज- बीईएमएल कंसोर्टियम
इन तीनों में से एक विजेता कंपनी को चुन लिया जाएगा. विजेता कंपनी ADA और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ मिलकर AMCA के प्रोटोटाइप विकसित करेगी और बाद में बड़े पैमाने पर उत्पादन भी करेगी.

