MP में 65 डीएसपी के तबादले; ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन के CSP बदले
भोपाल. मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने शनिवार रात 65 पुलिस अफसर के तबादले कर दिए। राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों सीएसपी के साथ ही भोपाल और इंदौर में इसी कैडर के अफसरों की शहरी क्षेत्र में पदस्थापना की गई है। आदेश में बालाघाट में हॉक फोर्स में भी डीएसपी स्तर के 18 अफसरों को सहायक सेनानी पदस्थ किया है। इसके अलावा बालाघाट जिले में ही एाडीओपी के पद पर भी 4 राज्य पुलिस सेवा एसपीएस के अधिकारी पदस्थ किए है।
जिन अधिकारियों को बालाघाट जिले में हाफ फोर्स में पद्धति किया है उसमें उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कंुदर मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर, राकेश आर्य शामिल है। वहीं बालाघाट में दीपक तोमर एसडीओपी लांजी बालाघाट, चंद्रशेखर पांडे एसडीओपी बैहर बालाघाट, अभिषेक गौतम एसडीओपी परसवाडा, बालाघाट पदस्थ किए गए है।





