Newsमप्र छत्तीसगढ़

पिता-पुत्र ने उखाड़ फेंकी 25 मीटर निर्माणाधीन सड़क, अधिकारी ने समझाया तो मान गये रात होते ही चलवा दी JCB

ग्वालियर. गोसपुरा नम्बर 2 में बनाई जा रही एक सड़क को चंद घंटों के अंदर ही मटियामेट कर दिया गया। रसूखदार पिता-पुत्र ने रात के अंधेरे में जेसीबी से पूरी तरह से खुदवा दी। जब नगर निगम के अधिकारीं -कर्मचारी उन्हें रोकने के लिये मोके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने निगम अधिकारियों की शिकायत पर बुधवार को आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का की FIR दर्ज कराई गयी है। क्षेत्राधिकारी रामू सिंह ने बताया है कि वार्ड 11 के अंतर्गत आने वाले कबीर पार्क के सामने और प्रसाद नर्सिंग होम के पास गोसपुरा नंबर 2 में नयी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के ठीक नीचे से मुख्य सीवर लाइन भी गुजरती है।
म्ंगलवार की सुबह जब निगम का अमला काम करा रहा था। तभी वहीं के निवासी भागीरथ कुशवाह और उसके बेटे डालचंद्र कुशवाह ने मौके पर आकर काम रूकवाने का प्रयास किया और विवाद शुरू कर दिया। उस समय क्षेत्राधिकारी और अन्य स्टाफ ने उन्हें कानूनी कार्यवाही की समझाईश  दी तो दोनों शांत होकर वहां से चले गये।
रात होते ही बुलाई JCB, खोद डाली 25 मीटर सड़क
दिन में तो आरोपी पीछे हट गए, लेकिन उनके दिमाग में खुराफात चल रही थी। रात होते ही दोनों ने सड़क निर्माण को पूरी तरह बर्बाद करने की साजिश रची। पिता-पुत्र ने रात के सन्नाटे में एक निजी जेसीबी मशीन को मौके पर बुला लिया। जेसीबी के हैवी कटर और पंजे से कबीर पार्क के सामने नवनिर्मित डामर/कंक्रीट की सड़क को करीब 25 मीटर (लगभग 80 फीट) की लंबाई तक बेरहमी से खुदवाकर उखाड़ फेंका। इस पूरी तोड़फोड़ के कारण नगर निगम की सामग्री, लेबर और सरकारी राजस्व को सीधे तौर पर 2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
आरोपी बोले- अब रोड बनाई तो जान से मार देंगे
सड़क खोदे जाने की भनक लगते ही क्षेत्राधिकारी रामू सिंह, निगम कर्मचारी शिवप्रताप और समीर सिंह तोमर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब पिता-पुत्र को रोका और पूछा कि सरकारी सड़क क्यों खोदी? तो डालचंद्र और उसके पिता भागीरथ उन पर झपट पड़े। आरोपियों ने अफसरों से कहा यहां अपनी अफसरगीरी मत चलाओ, अगर अब दोबारा यहां रोड बनाने की कोशिश की तो तुम सबको जिंदा नहीं छोड़ेंगे, जान से मार देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *