Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

उमरिया पुल से 10 फीट नीचे 41 लोगों में 4 की मौत 37 घायल

उमरिया. एमपी के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होने पुल पर ट्रॉली पलट गयी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 37 लोग घायल हुए है। घायलों में महिलायें और बच्चे भी शामिल है। कई लोग पुलिस से नीचे गिरकर दब गये।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

उमरिया-अनूपपुर जिले की सीमा पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।
उमरिया-अनूपपुर जिले की सीमा पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।

हादसे से बाद सड़क पर पड़ी लाशें।
हादसे से बाद सड़क पर पड़ी लाशें।
घायलों को गंभीर हालात में लाया गया अस्पताल।
घायलों को गंभीर हालात में लाया गया अस्पताल।

मृतकों की पहचान पड़मनिया निवासी घनश्याम गोड़ 50, वीर सिंह 50, और गिंजरी निवासी सहबल बैगा के रूप में हुई है। जबकि अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। 2 ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि 2 लोगो की मौत अस्पताल में उपचार के बीच में ही हो गयी।
ट्रॉली में 41 लोग थे सवार
हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 41 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे बताए गए हैं। कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों ने बताया- अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के ग्रामीण परिवार सहित तिवनी जंगल में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर के पास तिवनी गांव की पुलिया पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में तबादले की तैयारी में जुटे विभाग,बुलाई पदस्थापना डिटेल

भोपाल. तबादले की अवधि नजदीक आने के साथ प्रदेश के अलग-अलग विभागों के विभागाध्यक्षों ने विभागीय तबादला नीति जारी करने के साथ जिलों में पदस्थ अलग-अलग कैडर के अफसरों का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग ने इंजीनियरों की वर्तमान पोस्टिंग, पदनाम और अतिरिक्त प्रभार की जानकारी मांगी है तो स्कूल शिक्षा विभाग ने हर विद्यालय में पदस्थ एक-एक शिक्षक का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा कर्मचारियों के तबादले के लिए 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन बुला लिए है तो पीएचक्यू ने आरक्षक से सब इंस्पेक्टर तक के तबादले पांच जून तक करने की डेडलाइन तय कर दी है। मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद 22 मई को सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के राज्य और जिला संवर्ग स्तर पर तबादले की पॉलिसी जारी कर दी है। इसमें तबादले की अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर विभागों को ऑनलाइन आवेदन मंगाने के लिए कहा गया है साथ ही यह भी साफ किया गया है कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी सरकार द्वारा तय टारगेट को अचीव नहीं कर पाता है तो उसे प्रशासनिक आधार पर 3 साल की अवधि के पहले भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

जल संसाधन विभाग ने मांगी इंजीनियरों की पदस्थापना
जल संसाधन विभाग ने आयुक्त कमांड क्षेत्र और विकास संचालनालय, आयुक्त भू अर्जन और पुनर्वास बाणसागर रीवा, सभी मुख्य अभियंता, परियोजना संचालक, अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि विभाग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के नाम, पदनाम, पदस्थापना स्थल, जहां से वेतन निकलता है वहां की जानकारी के साथ गृह जिला, सेवानिवृत्ति तिथि, जिन पदों के अतिरिक्त प्रभार में हैं उस पद और कार्यालय का नाम तथा तारीख की जानकारी शासन को भेजें।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नौतपा के बीच बदला मौसम, ग्वालियर में हुई बारिश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश मे नौतपा के बीच मौसम का मिजात अचानक बदल गया। शुक्रवार को ग्वालियर और मुरैना में बारिश हुई जबकि श्योपुर जिले के वीरपुर में ओले गिरे। कई जिलों में तेज धूलभरी आंधी चली जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली लेकिन बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।

ग्वालियर में सुबह 6 बजे से रुक-रुक बारिश हुई।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से रूक-रूक्कर बारिश हुई। शाम को फिर मौसम बदला और बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। यहां अधिकतम तापमान एक दिन में 10.2 डिग्री लुढककर 44.7 डिग्री से 34.5 डिग्री पर पहुंच गया। मुरैन में भी तेज बारिश और आंधी से मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विभाग ने रात के लिए श्योपुर, मुरैना और शिवपुरी में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भिंड, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, अशोकनगर, निवाडी, टीकमगढ, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

हमीरपुर में निर्माणाधीन का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, अधिकारी बोले -आंधी -बारिश की वजह से गिरा स्लैब

पुल हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहा था। तड़के जब हादसा हुआ, उस वक्त कुछ मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ पुल के नीचे सो रहे थे। - Dainik Bhaskarहमीरपुर. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गुरूवार-शुक्रवार की देर रात 2 बजे गिरने से घटनास्थल पर 6 श्रमिकों की मौत हो गयी। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉस फोर्स ने मलबे में 3 मजदूरों को निकाला। 7.30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला है। यूपी ब्रिज कार्पोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि आंधी बारिश की वजह से स्लैब गिर और नीचे सो रहे मजदूर दब गये। हादसे के बाद सहायक अभिंयता गजेन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीएम दिलीप कुमार पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली थी। हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा इलाके में हुआ है। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के निवासी है। एसडीआरएफ के अधिकारी ने बताया है कि रात 2.30 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेक्ष कुमार ने बताया है कि पुल पर 2 शिफ्ट में काम चल रहा था। जिस समय आंधी आई पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे। जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी, आंधी से बचने के लिये हम लोग पुल पर लेट गये। इस दौरान हादसा हो गया। उत्तरप्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रूपये है। 700 मीटर लम्बा 2 लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसम्बर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

14 आदतन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई 

6 आदतन आरोपी जिला बदर व 8 आरोपियों को बंध पत्र भरने के आदेश 
ग्वालियर – चौदह आदतन आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदनों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इनमें से 6 आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है। इसी तरह 8 अन्य आरोपियों को सदाचार बरतने के लिये संबंधित पुलिस थाने में 50 – 50 हजार रूपए का बंध पत्र भरने के आदेश दिए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  द्वारा आदतन आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू लोधी पुत्र हरी सिंह लोधी निवासी गिरवाई गांव थाना गिरवाई, दीपक परिहार पुत्र दौला उर्फ दौलत सिंह परिहार निवासी ग्राम सालबई थाना डबरा देहात, हेमंत उर्फ बंटी पुत्र नवलकिशोर भार्गव निवासी शीतला कॉलोनी बारह बीघा सिकंदर कम्पू थाना गिरवाई, गोलू उर्फ रामसिंह राजावत पुत्र गुड्डू उर्फ जंगबहादुर निवासी काली माता मंदिर के पास संजयनगर लक्ष्मीगंज लश्कर थाना जनकगंज, जितेन्द्र उर्फ गोलू जाटव पुत्र स्व. अजमेर सिंह जाटव निवासी आंगनबाड़ी के पास सिरोल थाना सिरोल एवं गौरव जाटव उर्फ खोरिया पुत्र राकेश जाटव निवासी माधौनगर गेट नं.-1 लक्ष्मीगंज थाना जनकगंज को 6 – 6 माह की अवधि के लिये जिला बदर कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों को ग्वालियर जिला सहित समीपवर्ती भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी व दतिया जिले की सीमा से बाहर चले जाने के आदेश दिए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 50 – 50 हजार रूपए के बंध पत्र भरने की कार्रवाई की गई है, उनमें विशाल उर्फ भण्डारी बाल्मीक पुत्र बल्लू उर्फ मानव बाल्मीक निवासी गाडी वाला मोहल्ला ढोली बुआ का पुल लश्कर, पप्पू उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र रामचित्र गुर्जर निवासी आदर्श नगर पिंटो पार्क गोले का मंदिर, महेन्द्र कुशवाह पुत्र बालकिशन कुशवाह निवासी वीरपुर धौकलपुरा सिकन्दर कम्पू थाना गिरवाई, नंदकिशोर उर्फ कल्लू लोधी पुत्र सुघर सिंह लोधी निवासी गिरवाई गांव थाना गिरवाई, नवीन उर्फ नेता कुशवाह पुत्र घनश्याम कुशवाह निवासी सिद्धबाबा मंदिर के पास वार्ड नं.-67 गिरवाई लश्कर, सोनू उर्फ जयभान सिंह गुर्जर पुत्र भगवान सिंह निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोले का मंदिर, मनीष गुर्जर पुत्र सिकन्दर गुर्जर निवासी शिव कॉलोनी पिंटो पार्क गोले का मंदिर एवं आलोक जैन पुत्र स्व. श्री नेमीचंद जैन निवासी सब्जी मार्केट दानाओली सर्राफा लश्कर शामिल हैं।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

ज्वॉइंट चेकिंग अभियान में 30 वाहनों से 73 हजार रूपये की वसूली, 5 वाहन बिना नंबर प्लेट के दबोचो वाहन

भिंड. खनिज परिवहन में लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन और पुलिस विभाग ने ज्वॉइंट अभियान चलाते हुए संघन जांच की है। इटावा-भिंड मार्ग स्थित बरही इलाके में हुई कार्यवाही के बीच नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों पर चलानी कार्यवाही में 73 हजार रूपये का चालान कर राजस्व वसूला गया है।
परिहवन अधिकारी आरके सोनी ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों, परिवहन आयुक्त, कलेक्टर भिंड और एसपी के आदेश पर ज्वॉइंट कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। अभियान के तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम ने इटावा-भिंड मार्ग पर खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गयी है।
30 वाहनों की जांच, कई पर कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों की जांच की गई। इसमें पांच वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए, जिन पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन बिना वैध परमिट के संचालित होता मिला, जिस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों और परिवहन संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान विभिन्न वाहनों से कुल 73 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेज, नंबर प्लेट या परमिट के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पांच गांव की दस्तान-लगता है पानी भरते-भरते ही मर जायेंगे, बारिश के दिनों नाले-गड्ढे का पानी पीते हैं

महिलाएं 4 किलोमीटर पैदल चलकर जंगल के कुएं से पानी लाती हैं।

मुरैना. 25 सालों इस गांव में ब्याह कर आयी थी ।तब से जिन्दगी का सबसे बड़ा काम पानी भरना ही रह गया है। ऐसा लगता है कि अब पानी भरते-भरते ही मर जायेंगे। बरसात में कीचड़ का पानी पीते हैं। फिर पूरा गांव बीमार हो जाता हैं यह कहते हुए राजकुमारी आदिवासी महिलों की आंखों में आंसू आ गये। कहती हैं- एक बाल्टी पानी पानी के लिये प्रतिदिन 4 किमी चलकर तपती धूप और सिर पर पानी का बोझ- अब यही हमारी जिन्दगी बन चुकी है। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर इलाके में बसे 5 आदिवासी गांव-बन्हेरी (बरखेड़ा), सिंगारदेह, सिंगारदेह खालसा, भवरेछा और जरेगना मंें पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता का हाल जाना।
बहेरी गांव-45 डिग्री की भीषण गर्मी में महिलाएं बच्चे ढो रहे पानी
45 डिग्री की भीषण गर्मी में यहां की महिलाएं और बच्चे रोजाना 4 किलोमीटर पैदल चलकर सिर्फ पीने का पानी जुटा रहे हैं। सबसे दर्दनाक तस्वीर बरखेड़ा ग्राम पंचायत के बहेरी गांव की है, जहां करीब 200 आदिवासी परिवार रहते हैं। दोपहर 2 बजे 45 डिग्री तापमान में गांव पहुंची तो महिलाएं और बच्चे सिर पर पानी ढोते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हिस्से का पानी लेकर लौट रहे थे।
“जिंदगी बीत गई… लेकिन प्यास नहीं बुझी”
बुजुर्ग दक्खो बाई आदिवासी की आंखों में उम्र की थकान से ज्यादा वर्षों की प्यास दिखाई देती है। वह कहती हैं कि जब इस गांव में दुल्हन बनकर आई थी, तब भी पानी की समस्या थी। आज बाल सफेद हो गए। पति इस दुनिया से चले गए, लेकिन गांव की प्यास आज भी वैसी ही है। मैंने पूरी जिंदगी सिर पर घड़े उठाकर श्योपुर जिले के कुएं से पानी ढोते हुए गुजार दी। तपती दोपहरी में कई किलोमीटर पैदल चलना मजबूरी बन चुका है। गर्मियों में किसी तरह कुएं का पानी मिल जाता है, लेकिन बरसात आते ही हालात और भयावह हो जाते हैं। गांव वाले नालों और गड्ढों में जमा कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं। गंदा पानी पीने से हर साल गांव में बीमारियां फैलती हैं। मजबूरी ऐसी है कि प्यास बुझाने के लिए वही पानी पीना पड़ता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

उधार दिये रूपये मांगे तो महिला ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 4 माह चला उपचार

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना 20 जनवरी 2026 की है। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने 4 माह उपचार के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गुरूवार का हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
रामाजी का पुरा निवासी 23 वर्षीय ऋषभ उर्फ लालू चौहान फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता है। उसके पड़ोस में किराये से रहने वाली सरिता उर्फ सट्टो ने लगभग 8 माह पूर्व बेटे के उपचार के लिय ऋषभ से मदद मांगी थी। ऋषभ ने 3-4 माह किश्तों में उसे 50 हजार रूपये उधार दिये थे।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ मामला
गंभीर रूप से झुलसने के कारण ऋषभ लंबे समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने बहोड़ापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आरोपी महिला सरिता उर्फ सट्टो पत्नी ज्ञानी झा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरोपी महिला की तलाश में दबिश जारी
बहोड़ापुर थाना टीआई आलोक परिहार ने बताया कि आरोपी महिला घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में घायल युवक को बचाने वाले दुकानदार और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ईरान की तरह चीन भी मिसाइलों को रखने तैयार कर रहा है पाताल लोक

नई दिल्ली. चीन के दूर-दराज के रेगिस्तानी इलाके में एक विशाल सैन्य परिसर तेजी से विकसित किया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिसर ऐसा बनाया जा रहा है कि अगर अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों पर पहला हमला भी कर दिया तो भी चीन के पास जवाबी हमला करने की पूरी ताकत बनी रहें।
सैटेलाइट इमेजरी से पता चलता है कि चीन अपने सबसे लम्बी दूरी की मिसाइलों वाले साइलो इलाके के पास सैकड़ों लांच पैड, बंकर और कम्युनिकेशन नेटवर्क बना रहा है। यह निर्माण चीन की परमाणु शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा गदम है। चीन से पहले से ही ऐसा मिसाइलों बना चुका है जो अमेरिका के किसी भी शहर तक पहुंच सकती है। अभी वह इन मिसाइलों को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिये बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिये हिन्दू दान दे रहे हैं जमीन

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की सीमा पर घेराबंदी का काम तेजी से चल रहा है। कूच बिहार जिले के माथाभंगा आई ब्लॉक के सतग्राम मानबारी इलाके 3 निवासियों ने भारत -बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम का आसान करने के लिये स्वेच्छा से 33 डेसिमल जमीन दान की हैं।
इनका कहना है कि बॉर्डर की घेराबंदी नहीं होने के कारण से यहां लगातार घुसपैठ और तस्करी होती रही है। इससे उनके फसलों को भी नुकसान होता है। जमीन देने वाले विकास रॉय ने कहा है कि उन्होंने गांव की भलाई और देश की सुरक्षा के लिये जमीन दान की है। उन्होंने जोर देकर कहा हैकि बाड़ लगाने से घुसपेठिये सीमा पार नहीं कर पायेंगे। केन्द्र सरकार की इस पहल की और तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है किबाड़ का काम पूरा होने के बाद गांव और देश दोनों सुरक्षित हो जायेंगे।

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş