Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

उधार दिये रूपये मांगे तो महिला ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 4 माह चला उपचार

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना 20 जनवरी 2026 की है। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने 4 माह उपचार के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गुरूवार का हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
रामाजी का पुरा निवासी 23 वर्षीय ऋषभ उर्फ लालू चौहान फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता है। उसके पड़ोस में किराये से रहने वाली सरिता उर्फ सट्टो ने लगभग 8 माह पूर्व बेटे के उपचार के लिय ऋषभ से मदद मांगी थी। ऋषभ ने 3-4 माह किश्तों में उसे 50 हजार रूपये उधार दिये थे।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ मामला
गंभीर रूप से झुलसने के कारण ऋषभ लंबे समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने बहोड़ापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आरोपी महिला सरिता उर्फ सट्टो पत्नी ज्ञानी झा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरोपी महिला की तलाश में दबिश जारी
बहोड़ापुर थाना टीआई आलोक परिहार ने बताया कि आरोपी महिला घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में घायल युवक को बचाने वाले दुकानदार और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ईरान की तरह चीन भी मिसाइलों को रखने तैयार कर रहा है पाताल लोक

नई दिल्ली. चीन के दूर-दराज के रेगिस्तानी इलाके में एक विशाल सैन्य परिसर तेजी से विकसित किया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिसर ऐसा बनाया जा रहा है कि अगर अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों पर पहला हमला भी कर दिया तो भी चीन के पास जवाबी हमला करने की पूरी ताकत बनी रहें।
सैटेलाइट इमेजरी से पता चलता है कि चीन अपने सबसे लम्बी दूरी की मिसाइलों वाले साइलो इलाके के पास सैकड़ों लांच पैड, बंकर और कम्युनिकेशन नेटवर्क बना रहा है। यह निर्माण चीन की परमाणु शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा गदम है। चीन से पहले से ही ऐसा मिसाइलों बना चुका है जो अमेरिका के किसी भी शहर तक पहुंच सकती है। अभी वह इन मिसाइलों को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिये बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिये हिन्दू दान दे रहे हैं जमीन

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की सीमा पर घेराबंदी का काम तेजी से चल रहा है। कूच बिहार जिले के माथाभंगा आई ब्लॉक के सतग्राम मानबारी इलाके 3 निवासियों ने भारत -बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम का आसान करने के लिये स्वेच्छा से 33 डेसिमल जमीन दान की हैं।
इनका कहना है कि बॉर्डर की घेराबंदी नहीं होने के कारण से यहां लगातार घुसपैठ और तस्करी होती रही है। इससे उनके फसलों को भी नुकसान होता है। जमीन देने वाले विकास रॉय ने कहा है कि उन्होंने गांव की भलाई और देश की सुरक्षा के लिये जमीन दान की है। उन्होंने जोर देकर कहा हैकि बाड़ लगाने से घुसपेठिये सीमा पार नहीं कर पायेंगे। केन्द्र सरकार की इस पहल की और तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है किबाड़ का काम पूरा होने के बाद गांव और देश दोनों सुरक्षित हो जायेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान ने किया अमेरिकी फायटर प्लेन मार गिराने का दावा, अमेरिका ने किया इंकार

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ताओं के बीच खाड़ी इलाके में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दे रही है। शुक्रवार की सुबह ईरान के तटीय प्रांत बुशहर और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में धमाकों की आवाजें सुनाई दी। ईरान के एयरडिफेंस सिस्टम ने बुशहर प्रांत के जाम इलाके में अमेरिकी सैन्य विमान को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
ईरानी समाचार एजेंसियों तस्नीम और फार्स के अनुसार, शुक्रवार की सुबह बुशहर प्रांत में आसमान में अचानक मिसाइलों की रोशनी और धमाकों की आवाजों से गूंज उठा। जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगेस्तानी के हवाले से ईरानी स्टेट टीवी ने कहा है कि आज रात एयर डिफेंस सिस्टम ने एक दुश्मन के लड़ाकू विमान को इंटरसेप्ट कर सफलतापूर्वक मार गिराया है। ईरान का दावा है कि यह एक अमेरिकी विमान था। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह से झूठा बताया है। रॉयर्टर्स के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने साफ किया है कि इस इलाके में अमेरिका के किसी भी विमान को कोई नुसान नहीं पहुंचा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हजार बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, एक्सरे कक्ष में भीड़ मिली तो सस्पेंड कर दूंगा : डीन

ग्वालियर,गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जयारोग्य अस्पताल समूह में गुरुवार को 2 घंटे के लिए ओपीडी संचालित हुई। डीन डॉ. धाकड़ ने निरीक्षण की शुरुआत रेडियोलॉजी विभाग से की। यहां डीआर एक्सरे कक्ष में मरीजों की अधिक भीड़ देखकर उन्होंने टेक्नीशियन को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों को अनावश्यक रेडिएशन क्यों दिया जा रहा है। एक्सरे कक्ष में केवल उसी मरीज को प्रवेश दिया जाए, जिसका एक्सरे होना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार ऐसी स्थिति मिली तो सस्पेंड कर दूंगा।
इसके बाद डीन मेडिसिन विभाग पहुंचे, जहां भी पीने के पानी की समस्या सामने आई। अधीक्षक द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी देने पर डीन ने संबंधित दोनों कर्मचारियों का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। ऑर्थोपेडिक वार्ड में पीने के पानी की जगह पानी जमा मिला। पूछताछ में सफाईकर्मी ने बताया कि मना करने के बाद भी अटेंडर वहीं नहाते हैं, जिससे पानी भर जाता है। इस पर डीन ने नर्सिंग इंचार्ज को निर्देश दिए कि वार्ड में नहाने वाले अटेंडरों के मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाए। मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक वार्ड में गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर का 5 दिन का वेतन काटने तथा रेडियोलॉजी विभाग में भीड़ नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर सुरक्षाकर्मी का 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
छात्रा का जाना हाल
निरीक्षण के दौरान डीन और अधीक्षक जब मेडिसिन आईसीयू पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला। इस पर डीन ने सुरक्षाकर्मी को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि कोई गंभीर मरीज आ जाए तो क्या होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईसीयू गैलरी गेट कभी बंद न रखें। इसी दौरान डीन को जानकारी मिली कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा की तबीयत खराब होने के कारण उसे भर्ती किया गया है। डीन और अधीक्षक छात्रा से मिलने पहुंचे तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नकारात्मक जवाब मिलने पर डीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या मेडिसिन विभाग ऑटो मोड पर चल रहा है। इस दौरान मेडिसिन विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पाल भी मौके पर पहुंचे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध हथियार, लोडिंग वाहन में चोरी सहित दो आरोपियों को गोला का मंदिर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर। पुलिस टीम सरला फार्म रोड़ तिराहा पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौराने गोला का मंदिर की तरफ से एक लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी07-जेडजे-9296 आता दिखा, पुलिस चेकिंग को देखकर उक्त वाहन का चालक वाहन को पीछे तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका तो उक्त वाहन से एक व्यक्ति नीचे उतर कर भाग गया। वाहन चलाने वाले का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अभिलाख सिह पुत्र चंद्रभान जाटव उम्र 36 साल निवासी कठवां हाजी थाना गोहद जिला भिण्ड तथा उसके बगल में बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दशरथ सिंह गुर्जर पुत्र कदम सिह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी जिलेदार का पुरा थाना मालनपुर जिला भिण्ड का होना बताया।
दोनों व्यक्तियों की तलाश ली गई तो दशरथ गुर्जर के कमर में बायीं तरफ पेंट के नीचे एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। पुलिस द्वारा लोडिंग गाड़ी की तलाशी ली को उसमे करीबन 150 किलो ग्राम बिजली का तार मिला जिसके सम्बध मे वाहन चालक अभिलाख सिंह ने पूछताछ में उक्त माल चोरी का होना बताया। 150 किलोग्राम बिजली का तार जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अवैध हथियार व चोरी के बिजली के तार से संबंध में पूछताछ की जा रही है और आरोपियों के फरार साथी रोहिणी रावत की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पेट्रोल के दाम बढते ही शहरवासी तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की ओर शिफ्ट हो रहे

ग्वालियर. मिडल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को बढा दिया है। नतीजा घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी के बजट को प्रभावित कर रहे है। लेकिन ग्वालियर के सूझबूझ वाले वाहन चालकों ने इस संकट का एक तोड निकाल लिया है। तेल के इस खेल से तंग आकर शहरवासी अब तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की ओर शिफ्ट हो रहे है। आलम यह है कि शहर के शोरूम्स पर पैर रखने की जगह नहीं है और कई स्कूटर्स पर तो एक-एक महीने की लंबी वेटिंग चल रही है।
डिमांड बढते ही कीमते बढना भी शुरू
ग्वालियर के ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों गजब का यू-टर्न देखने को मिल रहा है। जनवरी सेपहले तक जिन शोरूम्स में सन्नाटा पसरा रहता था वहां अब ग्राहकों का मेला लग रहा है। जब डिमांड बढती है तो कीमते बढना भी तय है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की आसमान छूती लोकप्रियता को देखते हुए प्रमुख कंपनियों ने भी मौके पर चौका मार दिया। पिछले दो से तीन महीनों के भीतर ही अलग-अलग मॉडल्स पर 8 से 10 हाजर रुपए तक दाम बढा दिए गए है। इसके बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है क्योंकि लोगों को समझ आ गया है कि एक बार की यह जेब ढीली, भविष्य की बडी बचत की गारंटी है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर निर्माण कार्यों से प्रदूषण में टॉप पर पहुंचा

ग्वालियर. शहरवासियों के लिए एक तरफ आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की आबो-हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सांस लेना भी दूभर हो गया है। प्रदूषण के मामले में ग्वालियर ने एक बार फिर पूरे मध्य प्रदे श को पीछे छोड दिया है और सूबे के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में टॉप पर पहुंच गया है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के समीर ऐप के ताजा आंकडों के अनुसार ग्वालियर का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 138 दर्ज किया गया है जो प्रदे श के सभी बडे महानगरों में सबसे अधिक और चिंताजनक है।
शहर के अलग-अलग मॉनिटरिंग सेंटरों के आंकडे फेफडों पर सीधे अटैक की गवाही दे रहे है। डीडी नगर में एक्यूआई 172, महाराज बाडा में 165 और सिटी सेंटर में 150 दर्ज किया गया है जो खराब श्रेणी में आता है। विडंबना देखिए कि शहर के बीचों-बीच स्थित फूलबाग एयर मॉनिटरिंग सेंटर पिछले 1 साल से तकनीकी खराबी के कारण बंद पडा है। ऐसे में शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके की वास्तविक स्थिति का डेटा ही सामने नहीं आ पा रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्हाइट हाउस से पारस जैन अध्यक्ष पद के दावेदार, प्रवीण अग्रवाल का टिकट कटा

ग्वालियर. प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की मैदानी तैयारी अब शुरू हो गई है। चैंबर चुनाव के लिए दावेदारों के नामों पर चर्चा से लेकर मुहर लगने का काम शुरू कर दिया गया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्हाइट हाउस के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन होटल में किया गया। जिसमें व्हाइट हाउस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पारस जैन का नाम तय किया गया है। वर्तमान में चैंबर के सचिव दीपक अग्रवाल को इस बार भी मौका दिया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलरावा संयुक्त अध्यक्ष के लिए फिलहाल संभावित प्रत्याशियों में आशुतोष माहेश्वरी, रामकुमार गोयल व सुनील अग्रवाल का नाम है। संयुक्त सचिव के लिए विपुल गुप्ता, दीपक पमनानी और बसंत अग्रवाल में से एक नाम जल्द तय होगा। वहीं क्रिएटिव हाउस भी अपने प्रत्याशियों के ताने बाने बुनने की तैयारी कर रहा है और जल्द बैठक का आयोजन किया जाएगा।
प्रवीण अग्रवाल का टिकट कटा
व्हाइट हाउस चुनाव से पहले संगठन की बैठक में ऐसा फैसला हुआ, जिसने पूरी कारोबारी राजनीति को हिला दिया। लंबे समय से सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का टिकट काट दिया गया। इस फैसले के बाद अब चेंबर की सियासत में बगावत और बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रवीण अग्रवाल ने संगठन के सामने भावुक अपील करते हुए कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा और उन्हें सम्मानजनक विदाई का मौका दिया जाए। लेकिन संगठन ने उनके नाम पर सहमति नहीं बनाई।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि टिकट कटने के बाद प्रवीण समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रवीण अग्रवाल जल्द ही कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं। यदि ऐसा हुआ, तो व्हाइट हाउस के मौजूदा समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना पुलिस ने कोचिंग संचालक के गुम हुए 06 लाख रुपये खोजकर सुरक्षित लौटाए

तत्परता और तकनीकी जांच से 07 दिवस में मिली बड़ी सफलता, आमजन का बढ़ा पुलिस पर भरोसा
भोपाल, पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने हेतु लगातार संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में मुरैना के थाना अम्बाह पुलिस ने तत्परता, सक्रियता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए कोचिंग संचालक के बैग से रास्ते में गुम हुई 06 लाख रुपये की राशि को बरामद कर सुरक्षित रूप से फरियादी के सुपुर्द किया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
19 मई को फरियादी योगेंद्रसिंह तोमर निवासी चंबल कॉलोनी द्वारा थाना अम्बाह में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि वह दोपहर लगभग 1:38 बजे अपने पुत्र के साथ बाइक से सेंट्रल बैंक में 06 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। बाइक पर उनका पुत्र रुपयों से भरा बैग टांगे बैठा था। पेट्रोल पंप के पास बैग की चेन खुल जाने से रुपयों का बंडल सड़क पर गिर गया, जिसे पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक द्वारा उठाकर ले जाया गया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने थाना प्रभारी अम्बाह निरीक्षक वीरेश सिंह कुशवाह ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया तथा पुलिस द्वारा लगातार की गई मेहनत, सूझबूझ एवं तकनीकी जांच के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 07 दिवस के भीतर बाइक सवार युवक की पहचान कर उससे 06 लाख रुपये की संपूर्ण राशि बरामद कर ली गई।बरामद राशि को सुरक्षित रूप से फरियादी योगेंद्र सिंह तोमर को सुपुर्द किया गया।

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş