Newsमप्र छत्तीसगढ़

ज्वॉइंट चेकिंग अभियान में 30 वाहनों से 73 हजार रूपये की वसूली, 5 वाहन बिना नंबर प्लेट के दबोचो वाहन

भिंड. खनिज परिवहन में लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन और पुलिस विभाग ने ज्वॉइंट अभियान चलाते हुए संघन जांच की है। इटावा-भिंड मार्ग स्थित बरही इलाके में हुई कार्यवाही के बीच नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों पर चलानी कार्यवाही में 73 हजार रूपये का चालान कर राजस्व वसूला गया है।
परिहवन अधिकारी आरके सोनी ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों, परिवहन आयुक्त, कलेक्टर भिंड और एसपी के आदेश पर ज्वॉइंट कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। अभियान के तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम ने इटावा-भिंड मार्ग पर खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गयी है।
30 वाहनों की जांच, कई पर कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों की जांच की गई। इसमें पांच वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए, जिन पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन बिना वैध परमिट के संचालित होता मिला, जिस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों और परिवहन संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान विभिन्न वाहनों से कुल 73 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेज, नंबर प्लेट या परमिट के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *