हमीरपुर में निर्माणाधीन का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, अधिकारी बोले -आंधी -बारिश की वजह से गिरा स्लैब
हमीरपुर. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गुरूवार-शुक्रवार की देर रात 2 बजे गिरने से घटनास्थल पर 6 श्रमिकों की मौत हो गयी। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉस फोर्स ने मलबे में 3 मजदूरों को निकाला। 7.30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला है। यूपी ब्रिज कार्पोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि आंधी बारिश की वजह से स्लैब गिर और नीचे सो रहे मजदूर दब गये। हादसे के बाद सहायक अभिंयता गजेन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीएम दिलीप कुमार पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली थी। हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा इलाके में हुआ है। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के निवासी है। एसडीआरएफ के अधिकारी ने बताया है कि रात 2.30 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेक्ष कुमार ने बताया है कि पुल पर 2 शिफ्ट में काम चल रहा था। जिस समय आंधी आई पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे। जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी, आंधी से बचने के लिये हम लोग पुल पर लेट गये। इस दौरान हादसा हो गया। उत्तरप्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रूपये है। 700 मीटर लम्बा 2 लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसम्बर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।

