Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने पत्थरों से भरे 5 ट्रैक्टर -ट्रॉलियां की जब्त, जेसीबी से उठाया पलटे वाहनों को

पुलिस ने 5 ट्रॉलियों को जब्त किया है।मुरैना. शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने संचालित अवैध पत्थर मंडी पर शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पत्थरों से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की है। 2 थानों की पुलिस और लाइन के बल के साथ की गयी कार्यवाही के बीच चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने सभी वाहनों का जब्त कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को लम्बे वक्त से न्यू हाउसिंग बोर्ड इलाके में अवैध रूप से पत्थरों के भंडारण और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके कार्यवाही की गयी है। अभियान में सिटी कोतवाली, सिविल लाइन थाना और पुलिस लाइन का बल शामिल रहा है।
चारों तरफ से घेराबंदी, चालक मौके से भागे
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कोई चालक फरार न हो सके, इसके लिए पुलिस ने चारों ओर से ट्रक खड़े कर रास्ते बंद कर दिए। अचानक हुई घेराबंदी से चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। इस दौरान भागने की कोशिश में कुछ ट्रॉलियां पलट भी गईं। पलटी हुई ट्रॉलियों को जेसीबी की मदद से सीधा कराया गया। इसके बाद पत्थरों से भरी सभी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर इंटरनेशनल कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा, ठगी के 29 बैंक खाते चिह्नित, हर दिन 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन का खुलासा

ग्वालियर. ग्वालियर के होटल में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनके पास से जो मोबाइल, लैपटॉप मिले थे। उनकी जांच में अब तक ऐसे 29 बैंक खाते चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता था।
रोज 50 हजार से अधिक इधर से उधर
आरोपियों के मोबाइल से मिले शुरुआती रिकार्ड के अनुसार, इन खातों के जरिए हर दिन करीब 50 हजार रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन किया जा रहा था। यह पूरा धन अमेरिकी नागरिकों से ठगा गया। पुलिस ने जब्त किए गए सात मोबाइलों को गहन तकनीकी जांच और डिलीट डाटा की रिकवरी के लिए साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा है।
पुलिस ने होटल जैनपथ से पकड़ा था कॉल सेंटर
पिछले सप्ताह ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर मोहना इलाके में स्थित होटल जैनपथ के कमरा नंबर-छह में ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने चार आरोपी राजपूत अभिषेक, आर्यन राजपूत, शुभोम घोष और शिवेंद्र नरेंद्र सिंह परिहार को पकड़ा था। यह चारों गुजरात, नागालैंड और उप्र के रहने वाले हैं। यह अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाते थे।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने ईंट भट्टा मजदूरों के नाम पूछे, 2 हिंदुओं को गोली मारी

जम्मू कश्मीर. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने शनिवार सुबह श्रीनंगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मारे गए युवकों की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। देर रात तक गाड़ियों की जांच की गई। - Dainik Bhaskar
एक बाइक पर 2 आतंकी आए थे
अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी। घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर थे, लेकिन सिर्फ यही दोनों हिंदू थे। इस हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक बाइक पर 2 आतंकी आए थे। इनके लश्कर की विंग द रेजिस्टेंस फ्रंट के होने का अनुमान है। दरअसल, द रेजिस्टेंस फ्रंट नॉन लोकल को निशाना बनाता रहा है।

घायलों को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने का शक
सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों को हमले में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने का शक है। शुरुआती जांच का फोकस मोहम्मद लतीफ पर है। वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल हुआ था। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों के परिवार को पहले से दिए जा रहे 6 लाख के मुआवजा के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 10 लाख की राशि दी जाएगी।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।
सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी
बीते दो-तीन साल में कश्मीर के ईंट-भट्ठों पर ऐसे ही आतंकी हमले हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। इस ईंट भट्ठे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसके फुटेज की पड़ताल की जा रही है। इस पूरे इलाके में 20 से ज्यादा ईंट भट्ठे हैं।

हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब 2 किमी का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली. देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। नई दरें लागू होने के बाद होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपए की कमी की गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपए घटाई गई है। अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपए में मिलेगा। अलग-अलग शहरों में कटौती की राशि स्थानीय दरों के अनुसार अलग हो सकती है। कमर्शियल एलपीजी गैस की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले 1 जुलाई 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे थे। उस वक्त 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 183.50 रुपए घटाकर 2930 रुपए कर दी गई थी।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर नहीं मिली राहत
एक ओर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी घरेलू गैस सिलेंडर पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा।
वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए है।
क्या होगा असर
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग, बेकरी और अन्य छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों को फायदा मिलेगा। सिलेंडर की कीमत में कटौती से कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। इससे ग्राहकों को भी कारोबारियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है। यह राहत ऐसे वक्त में मिली है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। होर्मुज संकट का समाधान अब तक दोनों देश नहीं निकाल पाए हैं, जिसके कारण तेल और गैस की कीमतें अस्थिर रही हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा जलाश्य में 47 दिन का पानी शेष, आज एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई, 13 लाख की आबादी होगी प्रभावित

ग्वालियर. शहर की आबादी को 1 अगस्त से एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जायेगी। तिघरा बांध में लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम के अनुसार तिघरा में कुल 1277 एमसीएफटी पानी शेष है। लेकिन इसमें से उपयोग योग्य पानी 839 एमसीएफटी ही है। शहर की पेयजल जरूरत के लिये प्रतिदिन लगभग 17 एमसीएफटी पानी छोड़ा जा रहा है। इस हिसाब से जलाशय में लगभग 47 दिन की पेयजल आपूर्ति का पानी बाकी बचा है। 14 सितम्बर तक पानी उपलब्ध रहने का अनुमान है।


निगमायुक्त संघप्रिय के अनुसार मौसम विभाग ने इस वर्ष औसत बारिश की तुलना में 92प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। अल नीनो के प्रभाव से कम वर्षा की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अगस्त में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो सितम्बर के बीच में शहर में गंभीर जल संकट की स्थिति बन सकती है। नयी व्यवस्था का असर शहर की लगभग 13 लाख आबादी पर पड़ेगा। अब लोगों को एक दिन की आवश्यकता के हिसाब से पानी का उपयोग और संग्रह करना होगा।
13 लाख आबादी पर होगा असर
एक दिन छोड़कर पानी मिलने से शहर के परिवारों को अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का संग्रह करना होगा। प्रतिदिन पानी मिलने की व्यवस्था के आदी लोगों का ेअब रसोई, कपड़े धोने, सफाई और अन्य घरेलू कामों के लिये पानी की उपलब्धता का पहले से ध्यान रखना होगा। छोटे बच्चों और बच्चों और बुजुर्गो वाले परिवारों के सामने भी अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की चुनौती रहेगी। नगरनिगम ने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है। नल खुला छोड़ने, गाडि़यों की धुलाई और बगीचों में जरूरत से अधिकपानी उपयोग करने से बचने पर जोर दिया जा रहा हे।
2 अगस्त को इन इलाकों में जल प्रदाय
शंकरपुर, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी, नया बाजार, लोहिया बाजार, दाल बाजार, बीएसएफ कॉलोनी, शताब्दीपुरम, पिंटो पार्क, महाराजपुरा, दीनदयाल नगर, रेलवे कॉलोनी, जड़ेरूआ, कुंज विहार, अशोक कॉलोनी, नारायण विहार, सुरेश नगर, ठाठीपुर, मुरार, मीरा नगर, शारदा विहार, तुलसी नगर, सिंधिया नगर, समाधिया कॉलोनी, कंकाली माता, जवाहर कॉलोनी, राजीव नगर, गुप्तेश्वर पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पानी दिया जाएगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में कर्मचारियों की प्रमोशन पर रोक, कई आदेश हुए निरस्त

भोपाल. मध्य प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सहायक ग्रेड तीन पद पर पदोन्नति रूक गई है। विभागों में सीपीसीटी (कंप्यूटर प्रवीणता एवं प्रमाणन परीक्षा) की अनिवार्यता का हवाला देकर पात्र कर्मचारियों की पदोन्नतियां रोक रहे है। कई मामलों में पहले जारी किए गए पदोन्नति आदेश भी निरस्त कर कर्मचारियों को दोबारा चतुर्थ श्रेणी के पद पर भेज दिया गया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पत्र लिखकर मांग की है कि दो वर्ष की परिवीक्षा पर बिना सीपीसीटी सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदोन्नति दी जाए।
सीपीसीटी की अनिवार्यता पर विवाद
संगठन के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पदोन्नति नियम 2025 के आधार पर जून 2026 में विभागों ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की। कई विभागों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा पर सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदोन्नत भी किया लेकिन सामानय प्रशासन विभाग के 26 मार्च 2026 के स्पष्टीकरण और 22 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र के बाद स्थिति बदल गई।
पदोन्नति आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में जारी पदोन्नति आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए गए जबकि उद्योग विभाग में भी 14 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का दावा किया गया है। सीपीसीटी की अनिवार्यता सीधी भर्ती के लिए लागू की गई थी जबकि इसे पदोन्नति का आधार बनाना उचित नहीं है। अनुकंपा नियुक्ति या चतुर्थ श्रेणी में नियुक्त कर्मचारी वर्षों बाद पदोन्नति के पात्र बनते हैं। ऐसे में सीपीसीटी की शर्त और प्रमाण-पत्र की सात वर्ष की वैधता उन्हें पदोन्नति से वंचित कर रही है।
संगठन ने सरकार से मांग की है कि सीपीसीटी के आधार पर निरस्त किए गए सभी पदोन्नति आदेश बहाल किए जाएं साथ ही सेवा अवधि और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बिना सीपीसीटी की बाध्यता के दो वर्ष की परिवीक्षा पर सहायक ग्रेड तीन में पदोन्नति दी जाए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

9 दिन पहले हटाये गये राजीव सोनी को फिर से बनाया भवन अधिकारी

ग्वालियर. नगरनिगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल उठ गये है। निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी नयी तबादला सूची में भवन अधिकारी राजीव सोनी की दोबारा तैनाती चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्हें 9 दिन पहले गुड़ागुड़ी नाका इलाके में जर्जर दीवार गिरने की वजह से एक महिला की मौत के बाद भवन अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को हुए इस दुर्घटना के बाद नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये गये थे। घटना में एक महिला की मौत हो गयी थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने राजीव सोनी को भवन अधिकारी के पद से हटाया था। उस वक्त इस कार्यवाही को जवाबदेही तय करने का एक बड़ा कदम माना जा रहा था। लेकिन उनकी नयी पदस्थापना ने पिछली कार्यवाही को महज औपचारिकता बना दिया है।
नई सूची के अनुसार, राजीव सोनी को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का भवन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें अपने वर्तमान कार्य के अतिरिक्त पीएमई बस सेवा के प्रभारी सहायक यंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि किसी अधिकारी की कथित लापरवाही के कारण हुई इतनी बड़ी घटना के नौ दिन बाद ही उसे दोबारा अहम जिम्मेदारी देना कितना उचित है।
नगर निगम के आदेश में अन्य भवन अधिकारियों की भी नई नियुक्तियां की गई हैं। वीरेंद्र शाक्य को ग्रामीण विधानसभा, यशवंत मैकले को पूर्व विधानसभा और बृज किशोर त्यागी को ग्वालियर विधानसभा का भवन अधिकारी बनाया गया है। यशवंत मैकले को चिड़ियाघर के प्रभारी सहायक यंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, जनकार्य विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। सुरेश अहिरवार को प्रभारी अधीक्षण यंत्री, राजीव सिंघल को गौशाला, पार्क एवं चिड़ियाघर का प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। वेद प्रकाश निरंजन, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजू गोयल, शैलेंद्र सक्सैना, सिद्धार्थ सोनी, ग्रीष्मा आर्य और शिल्पा दिनकर को विभिन्न शाखाओं और परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हरसी बांध से पहुंचा खेतों में पानी, मणिखेड़ा से पहुंचा हरसी बांध में पानी, विधायक ने नहरों के खुलवाये गेट

ग्वालियर. भितरवार स्थित हरसी बांध से सिंचाई के लिये मणिखेडा परियोजना से पानी छोड़ दिया गया है। विधायक मोहनसिंह राठौड़ और किसानों ने 31 जुलाई का हरसी बांध पर पहुंचकर इलाके की फसलों के लिये नहरों में पानी का प्रवाह शुरू करवाया है। किसान लंबे समय से बांध में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे।
कम वर्षा और जल संकट से जूझ किसान
इस वर्षा कम वर्षा होने की वजह से हरसी बांध में पर्याप्त पानी इकट्ठा नहीं हो पाया था। जिसके चलते किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। इलाके के किसान लगातर बांध से पानी की मांग कर रहे थे। एमएलए मोहनसिंह राठौड ने कहा है कि इस समस्या के समाधान के लिये वह लगातार और शासन स्तर पर प्रयास कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्रों और फोन के माध्यम से लगातार संपर्क साधा था। पानी मिलने के बाद विधायक ने सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट के प्रति आभार जताया है।
हरसी बांध से जुड़ी खास बातें
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
हरसी बांध एशिया का पहला मिट्टी का बांध है। इसकी शुरुआत 1928 में हुई थी और यह 1935 में बनकर तैयार हुआ था। इसका निर्माण तत्कालीन ग्वालियर रियासत के महाराज जीवाजी राव सिंधिया ने 78 लाख रुपए की लागत से करवाया था।
सिंचाई क्षमता
इस बांध से वर्तमान में 65,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है और यह डबरा व भितरवार क्षेत्र की फसलों के लिए पानी का मुख्य स्रोत है।
वर्तमान जल स्तर
इस समय बांध अपनी क्षमता का 61.13 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध का कुल जलस्तर 869.20 फीट है, जिसमें अभी 858.60 फीट पानी मौजूद है। जबकि पिछले साल इस अवधि तक बांध पूरी तरह ओवरफ्लो हो चुका था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा राजेंद्र भारती ने BJP से चुनाव हराने के लिए पैसे लिए

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भाजपा से फंडिंग ली। चुनाव हराने के लिए भीतरघात कर साजिश रची। मैंने राजेंद्रा भारती को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं आरोपों पर भारती ने घनश्याम सिंह को कायर और डरपोक बताया। उन्होंने कहा कि वे संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे है। घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लडा। चुनाव के फंड मैनेजमेंट में भी भाजपा से जुडे लोगों की भूमिका रही।


राजेंद्र भारती भाजपा से मिलकर काम कर रहें
बातचीत में घनश्याम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक राजेंद्र भारती ने उनके पक्ष में काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारती भाजपा नेताओं के साथ मिलकर काम करते रहे और उन्हें भाजपा से फंडिंग मिली। उन्होंने कहा कि भारती के समर्थकों और करीबियों के जरिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इसकी शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से की जा चुकी है। उन्होंने भारती को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
राजेंद्र भारती ने भाजपा के बडे नेताओं से संबंधों का फायदा उठाया
घनश्याम सिंह ने कहा कि भारती ने ऐसी राजनीतिक पिच तैयार की जो बेईमानी और भ्रष्टाचार पर आधारित थी। उपभोक्ता फोरम में 7 लाख रुपए के भुगतान पर समझौता होने के बावजूद मामला आगे ले जाया गया। 2023 का चुनाव जीतने के बाद भारती ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा में सवालों के जरिए अधिकारियों से निजी स्वार्थ साधा। भाजपा के बडे नेताओं से संबंधों का फायदा उठाया। भारती ने कभी मुख्यमंत्री मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया या कैलाश विजयवर्गीय की सार्वजनिक आलोचना नहीं की। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को भारती ने कांग्रेस के खिलाफ खुला विद्रोह किया। करीब 1 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाकर भाषण दिया। इसकी शिकायत उसी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से कर दी थी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जिला मॉनीटरिंग सेल की बैठक आयोजित

ग्वालियर 31 जुलाई – जिला मॉनीटरिंग सेल की बैठक शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş supertotobet giriş supertotobet jojobet giriş jojobet casibom casibom giriş jojobet giriş jojobet interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş marsbahis giriş marsbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel