Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अमेरिका के शॉपिंग इलाके में गोलीबारी से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

नई दिल्ली. अमेरिका में गन वायलेंस का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।इडाहो राज्य स्थित ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में शनिवार की दोपहर एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में कम से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हे। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए हमलावर का ढेर कर दिया।
टीवी चेनल से बात करते हुए स्थानीय शहर अधिकारी ने बताया है कि यह घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2.30 बजे हुई है। हमलावर ने एक प्रसिद्ध ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के पास शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। हमलावर को सरेंडर करने के लिये कहा गया। लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में हमलावर गोली लगने से मारा गया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3600 MBBS इंटनर्स की अनिश्चितकालीन हडताल शुरू, ओपीडी व वार्ड सेवाएं प्रभावित

भोपाल. मध्य प्रदेश के गांधी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के सभी 13 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत करीब 3,600 एमबीबीएस इंटर्न्स ने शनिवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। इंटर्न्स वर्तमान में मिलने वाले 14,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किए जाने की मांग कर रहे हैं।
अस्पतालों की नियमित ओपीडी और वार्ड सेवाएं प्रभावित
हड़ताल के कारण अस्पतालों की नियमित ओपीडी और वार्ड सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए इमरजेंसी सेवाएं फिलहाल जारी रखी गई हैं। इंटर्न्स का कहना है कि उनकी मांग केवल स्टाइपेंड बढ़ाने की नहीं, बल्कि सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की भी है। आंदोलन को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा), भोपाल और प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है। दोनों संगठनों ने सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। वहीं, वाइस ऑफ इंटर्न्स, मध्य प्रदेश संगठन ने दोनों संस्थाओं के समर्थन पर आभार जताया है।
सोमवार तक फैसला नहीं तो ओपीडी होगी बंद
संगठन के प्रतिनिधि डॉ. ऋतिक शर्मा के अनुसार, प्रशासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित निर्णय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन भी आंदोलन में शामिल होकर ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेगी। ऐसा होने पर हमीदिया सहित प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव, विरोध में कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन

ग्वालियर. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किये गये कथित ‘चंदा चोरी’ के विरोा प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे इसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही वेरिकेडिंग कर उन्हें कार्यालय से पहले ही रोक दिया।
इधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने भी जवाबी प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतलादहन कर विरोध जताया है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी। पूरा घटनाक्रम शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुआ। बजरंग दल ने पहले ही कांग्रेस कार्यालय घेरने का ऐलान किया था। जिसके बाद पुलिस -प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कांग्रेस कार्यालय की और जाने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाये रहे।
वाटर कैनन और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था
नारेबाजी करते हुए जब बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आगे बढ़ने को लेकर बहस हुई, लेकिन किसी को भी कांग्रेस कार्यालय तक नहीं पहुंचने दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। विरोध के दौरान राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का पुतला भी फूंका गया।
इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। बताया गया कि पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जला चुके थे। हालांकि दोनों पक्षों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दोनों समूहों को अलग-अलग रखा और किसी तरह की झड़प नहीं होने दी।
बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना था कि संसद में गुरुओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और प्रदर्शन के बाद दोनों पक्ष शांतिपूर्वक लौट गए।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जेन-जी आंदोलन के बाद एक तरफा नहीं आएंगे दतिया उपचुनाव के परिणाम, सट्टा बाजार ने कर दी बडी भविष्यवाणी

दतिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना सोमवार 3 अगस्त को की जाएगी। हालांकि इसे लेकर पहले से ही इंदौर का सट्टा बाजार भी आबाद हो गया है। सटोरिए कांग्रेस को हरा रहे है लेकिन उनका मानना है कि भाजपा की भी जीत एकतरफा नहीं होगी। इधर उपचुनाव के परिणाम पर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी है क्योंकि जने-जी आंदोलन के बाद ये पहला चुनाव है।
राजनीतिक पंडित ये आकलन लगाने में जुटे है कि आंदोलन से कितना फर्क पडा है। चुनाव में अपनी सीट के आंकलन के लिए इंदौर का सट्टा बाजार हमेशा से देश-दुनिया में चर्चित रहा है। कई लोग तो उसे एग्जिट पोल से भी ज्यादा भरोसेमंद मानते है। ये बाजार एक बार फिर खुल गया है जिसमें दतिया में हुए उप-चुनाव के आखिरी में भाजपा सीट जीत जाएगी। इसके चलते भाजपा की जीत का भाव 75 पैसे है। सटोरिए पर पैसा खा रहे है तो 85 पैसे लगा रहे है। इधर कांग्रेस का भाव 125 रुपए है। सट्टा बाजार की भाषा में जिसकी जितनी कीमत कम होगी उसके जीतने की संभावना उतनी अधिक होगी।
नहीं मानी टीम नरोत्तम मिश्रा
दतिया चुनाव में भाजपा ने प्रयोग करते हुए अपने खाटी नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर संगठन मंत्री रहे आशुतोष तिवारी को चुनाव लडाया। टिकट घोषणा के बाद संगठन में इस्तीफे के दौर शुरू हो गए, बाद में मिश्रा को मनाया गया लेकिन उनके समर्थकों में आखिरी तक नाराजगी रही। यही वजह है कि सट्टा बाजार उपचुनाव होने के बावजूद एकतरफा जीत नहीं बता रहा है।
नोट- खबर का महज सूचना देना मात्र है। ये शहर में लोगों के बीच चल रहा आंकलन दर्शाता है। इसका कतई उद्देश्य सट्टा या किसी आपराधित कार्य का प्रमोशन करना नहीं है। ऐसे में न्यूज मेल टूडे सट्टे को अपराधिक मानते हुए इसका मसर्थन नहीं करता।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

वीडी शर्मा ने अमित शाह से की मुलाकात, सत्ता या संगठन में मिल सकती है नई जिम्मेदारी

भोपाल. खजुराहो से भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। इसके बाद सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग इस मुलाकात के मायने तलाशने लगे है। कुछ लोग सवाल कर रहे है कि क्या वीडी शर्मा को कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। क्या सत्ता या संगठन में उनकी कोई नई भूमिका सामने आ सकती है।

खजुराहो से भाजपा सांसद वीडी शर्मा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले।
बता दें कि वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है। हाल ही में उनकी जगह हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश भाजपा की कमान सोंपी गई है। फिलहाल वीडी शर्मा सांसद है। ऐसे में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब वीडी शर्मा की इस तस्वीर में सियासत का कौन-सा संदेश छिपा है ये आने वाला वक्त बताएगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए MP के सरकारी शिक्षक पर एफआईआर, अरेस्ट कर भेजा जेल

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी के फारेस्टर ग्राउंड में 25 जुलाई को काकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए शिक्षक वरूण नायक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपित शिक्षक को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शिक्षक पर प्राचार्य और महिला शिक्षक के साथ मारपीट, विवाद करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा शिक्षा विभाग की कथित कमियों को सार्वजनिक रूप् से उजागर करने से जुडे आरोप लगाए गए है।
सरकार को वीडियो जारी कर चुनौती दी थी
जानकारी के अनुसार बिलहरी गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक वरूण नायक ने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि सरकार चाहे तो उन्हें निलंबित कर दे। उन्होंने अपने स्कूल से लेकर तहसील और जिले तक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और नकल फिक्स होने के आरोप भी लगाए थे। इस बयान के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ और जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 जुलाई को उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
पुलिस से भी हाथापाई का आरोप
घटना की सूचना मिलने पर बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि शिक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद और हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। शिक्षक वरूण नायक का कहना है कि शिक्षा नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़,25 लाख रुपये  की सामग्री जब्त

एमडी ड्रग्स, रसायन एवं उपकरण सहित लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त
भोपाल, -मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों एवं सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के तहत मंदसौर पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के निर्माण में प्रयुक्त एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्यवाही के दौरान एमडी ड्रग्स, बड़ी मात्रा में रसायन, ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार सहित लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंदसौर  विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा ASP  (ग्रामीण) राम स्नेही मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना सीतामऊ की विशेष टीम द्वारा की गई।
31 जुलाई एवं 1 अगस्त की दरमियानी रात सूचना के आधार पर थाना सीतामऊ पुलिस ने ग्राम मानपुरा स्थित मानपुरा-बड़ावदी रोड पर पानी की टंकी के समीप दिलीप गायरी के खेत में बने टीन शेड पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद आरोपियो ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल की तलाशी के दौरान वहां संचालित अवैध सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण इकाई का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मौके से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार, एमडीसी केमिकल से भरे चार कंटेनरों में लगभग 208 किलोग्राम रसायन, अन्य कंटेनरों में लगभग 117.8 किलोग्राम केमिकल,लगभग 1.8 किलोग्राम क्रिस्टल स्वरूप पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक हीटगन (ड्रायर), विशेष मोटरयुक्त ड्रम, प्लास्टिक कंटेनर, स्टील के बर्तन एवं ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण सहित लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रतिभागियों ने मेहंदी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया

स्वच्छता पखवाड़े अंतर्गत वृक्षारोपण एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
श्योपुर, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास बायपास रोड श्योपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में अशोक, शीशम, आम एवं नीम के पौधे लगाए गए।
संस्थान के निदेशक अजय सक्सेना ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण प्रदूषण बढ़ रहा है तथा वर्षा चक्र भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
मानव और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं, यदि वृक्षों की संख्या लगातार घटती रही तो प्रदूषण और तापमान में वृद्धि होगी तथा स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त करना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने सभी से अपने आसपास कम से कम पाँच पौधे लगाने तथा उनके बड़े होने तक नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल, वायु एवं पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान, श्योपुर के सभागार में लाभार्थियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता विषय पर आधारित आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन तैयार किए। प्रतिभागियों ने मेहंदी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए विभिन्न रचनात्मक चित्र एवं आकृतियाँ प्रस्तुत कीं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली आकाशवाणी द्वारा कुलपति प्रो. लवली शर्मा को ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का ग्रेड प्रदान किया गया 

आगरा सहित खैरागढ़ विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई
दिल्ली -राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा को सितार के क्षेत्र में उनके अत्यंत उत्कृष्ट सितार वादन के लिए आकाशवाणी ने भारत का सर्व प्रतिष्ठित ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ के ख़िताब से नवाज़ा। इस सम्मान के साथ वे आगरा की पहली कलाकार बन गई हैं जिन्हें यह सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वे प्रथम डी.लिट. सितार वादिका के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं।
प्रो. लवली शर्मा ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में कुलपति रहते हुए भी संगीत शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने संगीत विषय पर 13 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया, जेलों में बंदियों के बीच संगीत के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया तथा म्यूजिक थेरेपी के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य किया। संगीत शिक्षा के प्रचार-प्रसार और भारतीय संगीत परंपरा के संवर्धन के लिए उनका योगदान निरंतर जारी है।
राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की नई दिशा दी है। विश्वविद्यालय को ‘ए ग्रेड’ की दिशा में अग्रसर करते हुए शिक्षा, प्रशासन, संस्कृति, अधोसंरचना और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक अभिनव पहल की गई हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऋषि गालव विश्वविद्यालय परिसर में 5 हजार पौधों का रोपण

अब इको हेरिटेज हिल पर चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, आमजन से सहभागिता की अपील
ग्वालियर। शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ऋषि गालव विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के जनसहयोग से 5 हजार पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया। एनसीसी कैडेट्स, दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा के सेवादार, जीवाजी विश्वविद्यालय, विभिन्न सामाजिक संगठन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधरोपण के लिए विश्वविद्यालय परिसर के खाली क्षेत्रों का चयन किया गया, जहां पौधों को 20 से 40 फीट की दूरी पर लगाया गया ताकि भविष्य में उनके समुचित विकास के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। इस दौरान आम, नीम, जामुन, बरगद, अंजीर और जामफल सहित फलदार एवं छायादार प्रजातियों के एक वर्ष से अधिक आयु के पौधे लगाए गए। इनमें बड़ी संख्या में पौधे नगर निगम तथा दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा द्वारा उपलब्ध कराए गए।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय,अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर के निर्देशन में संचालित पौधरोपण अभियान के संबंध में पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस वर्ष शहर के विभिन्न पार्कों, डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अब तक 30 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब जिला पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित इको हेरिटेज हिल को विकसित करने के लिए विशेष वृहद पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में शहर के नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी, शासकीय एवं निजी संस्थान भी भाग ले सकेंगे। नगर निगम ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş supertotobet giriş supertotobet jojobet giriş jojobet casibom casibom giriş jojobet giriş jojobet interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş marsbahis giriş marsbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel