जम्मू से आने-जाने वाली 37 ट्रेनें रद्द, बॉर्डर वाले पंजाब के शहरों में रात में नहीं चलेगी रेलगाड़ी
नई दिल्ली. पाकिस्तान के हमले की आशंका के बीच पुलिस ने जैसलमेर शहर बंद करवा दिया है। पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों में ऐलान किया कि सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद कर दिए है। सभी दुकानें भी बंद कर दी जाएं। सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर चले जाए। किसी भी प्रकार का मूवमेंट नहीं रहेगा।
जम्मू से आने-जाने वालीं 37 ट्रेनें रद्द
पाकिस्तान सीमावर्मी जम्मू और पंजाब में नागरिकों को निशाना बना रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने शनिवार को जम्मू से आने-जाने वाली 37 रेल गाडियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के इलाकों में रात के समय ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी।
सेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेा कॉनफ्रेंस
सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालात की जानकारी दी गई। सेना की ओर से कर्नल सोफिरूा कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने भारत ने घुसने की कोशिश की। इसके अलावा ड्रोन से मिसाइल दागने की कोशिश की। भारतीय सेना ने हमले नाकाम किए। भारत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि पाकिस्तान अब भारतीय के सैन्य ठिकानों के साथ ही सैन्य अस्पताल और स्कूलों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। जबकि भारतीय सेना ने जवाबी हमले में इस बात का ध्यान रखा कि कोई नागरिक हताहत न हो।