ग्वालियर के 66 वार्डों की मैपिंग कर लगाए जाएंगे सायरन

ग्वालियर. नगर निगम के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर ऐसे स्थान का चयन किया जाए जहां सायरन लगाने के बाद पूरा शहर उसकी सीमा में आ जाए साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि आवश्यकता पडने पर आपात स्थिति में एक ही इशारे पर सभी सायरन एक साथ बज सकें और नागरिेों को सतर्क किया जा सके। यह निर्देश संभागायुक्त मनोज खत्री ने गुरूवार रात जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए।
इसके साथ ही रात 12 बजे कलेक्टर रूचिका चौहान व एसएसपी धर्मवीर सिंह कन्ट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे और आपात हालत में टीम को अलर्ट व चेक किया साथ ही कहा कि मैपिंग के माध्यम से स्थल चयनित करने के साथ सायरन लगाने का काम भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सायरन पर मिले संकेतों का पालन करने के लिए शहरवासियों को जागरूक भी किया जाए। संभागायुक्त खत्री ने कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को समझाएं कि किसी प्रकार का पैनिक न लाएं। यह सभी व्यवस्थाएं एहतियात बतौर की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *