श्योपुर के जिला अस्पताल में महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया इनमें 4 बेटे और 2 बेटियां, 2 बच्चियों की मौत
ग्वालियर(श्योपुर). जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 4 बेटे और 2 बेटियां है। महिला की सामान्य डिवीवरी हुई है। डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं, उन्होंने कहा कि अपने 28 वर्ष की नौकरी में ऐसा केस नहीं देखा है। यह पहली घटना है, जहां प्रसूता ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया हैं। हांलाकि 2 नवजात बच्चियों को नहीं बचाया जा सकता। एसएनसीयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी, जन्म के बाद सभी 6 बच्चों को जन्म के बाद एसएनसीयू में भर्ती कराया है। वहां पर 4 बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा हैं।
श्योपुर जिले के बड़ौदा कस्बा निवासी मूर्ति पत्नी विनोद माली को करीब साढ़े छह माह का गर्भ था। शनिवार को पेटदर्द की शिकायत पर महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद महिला को सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। जिसमें महिला के गर्भ में 4 बच्चे दिखाई दिए, महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर डॉक्टर ने उसकी डिलिवरी कराने का निर्णय लिया।
6 बच्चों का जन्म देना चर्चा का विषय बना
श्योपुर के अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल का कहना है कि आज सुबह ही प्रसव हुआ और महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि बच्चों का जन्म समय से पूर्व हुआ है। इसलिये उनका वजन कम है। उन्हें शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में 6 बच्चों को जन्म देने वाली महिला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

