LatestNews

मप्र में भी मुस्लिम आरक्षण की तैयारी

भोपाल. महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में भी मुस्लिमों को भी आरक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इस बात का खुलासा प्रदेश सरकार के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने किया है। जानकारी के अनुसार मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने महाराष्ट्र में एनसीपी कोटे के मंत्री नवाब मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के बारे में हमारा एजेंड़ा तैयारी में है। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि महाराष्ट्र से बढ़कर राहत मिलने वाली है। मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने साफ संकेत दिया है कि मप्र में कमलनाथ सरकार भी अल्पसंख्यकों के लिए सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में आरक्षण का रास्ता साफ कर सकती है।
प्रायवेट स्कूलों व प्रायवेट नौकरियों में भी मुस्लिमों को आरक्षण देने पर विचार
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुस्लिमों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में जारी विधानसभा सत्र के बीच गठबंधन सरकार में एनसीपी के कोटे से मंत्री नवाब मलिक ने यह जानकारी दी। नवाब मलिक ने बताया था कि अभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुस्लिमों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और प्रायवेट स्कूलों व प्रायवेट नौकरियों में भी मुस्लिमों को यह आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *