28 लाख दीपकों से जगमगाया अयोध्या, नया विश्व रिकॉर्ड बना, सीएम योगी ने रामरथ खींचते हुए भगवान का राजतिलक किया बोले-मथुरा काशीं भी ऐसी ही होगी
अयोध्या. देश में दिवाली है, पूरे भारतवर्ष का कोना-कोना चमक रहा है। झालरें, झूमरे, दीपक, रंगोली, फूल -लडि़यों से घर संजाये जा रहे हैं तो घरों में चार चांद लगा रही है गली-कूचे रोशन है। चप्पा चमक रहा है। वहीं, प्रभु श्रीराम का धाम अयोध्या दीपकों से जगमग कर रहा है। सुंदरता नयनाभिराम है। ऐसे उत्तरप्रदेश सरकार का लक्ष्य सरयू नदी के त टपर 25 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है। पिछली दीवाली की तुतना में इस वर्ष 1,100 लोग नदी के त टपर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी दीपक जलाकर भगवान राम आरती उतारी हैं।
रामनगरी अयोध्या दीवाली से एक दिन पहले दीपकों से जगमग हो गयी है। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीपक जलाये गये। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले वर्ष 22 लाख दीपक जलाये गये। सीएम योगी आदित्य नाथ ने राममंदिर में पहला दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया, 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती की।
इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने रामरथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राजतिलक किया। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य करते दिखाई दिये है। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली गयी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है।