ग्वालियर में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी, राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा शहर

ग्वालियर. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए मंगलवार सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रूचिका चौहान, एसी धर्मवीर सिंह शामिल हुए हैं। मंगलवार सुबह रन फॉर यूनिटी में पूरा शहर राष्ट्रीय एकता के लिए दौडा है। राष्ट्रीय एकता के लिए रखी गई दौड में कंपू खेल परिसर से अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया है। स्कूली बच्चे, शहर के लोगों को रन फॉर यूनिटी से पहले देश की अखंडता की शपथ दिलाई गई है। रास्ते में दौड रहे युवाओं का जमकर स्वागत किया गया है।
दीपावली के चलते 29 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के आवहान पर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पहले ही 29 अक्टूबर को पूरे मध्यप्रदेश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। पहले यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होना था लेकिन उस दिन दीपावली के चलते अब यह मंगलवार को किया गया है। मंगलवार सुबह ग्वालिय के कंपू खेल परिसर से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाक रवाना किया गया। रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रय एकता व अखंडता के लिए पूरा शहर एक साथ दौडा साथ ही देश की एकता व अखण्डता और सुरक्षा के एि शपथ भी दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी सुबह 9.30 बजे कंपू स्थित जिला खेल परिसर से शुरू हुई जो कम्पू थाना, केआजी कॉलेज, नया बाजार, माधव डिस्पेंसरी रोड, शीतला सहाय चौराहा व आमखो बस स्टैंड होते हुए वापस कम्पू खेल परिसर पहुंची। ग्वालियर में रन फॉर यूनिट के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रूचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन, पुसि व अन्य विभागों के अधिकारी, खिलाडी, युवा और गणमान्य नागरिक भाग लिया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने शहरवासियों से “रन फॉर यूनिटी” में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
एकता व स्वच्छता की शपथ दिलाई
इस मौके पर संगागायुक्त ग्वालियर मनोज खत्री ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आज मंगलवार को ग्वालियर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया है। दौड़ से पहले बच्चों व युवाओं को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ भी लोगों को दिलाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *