24 लाख रूपये इनामी नक्सली जेट्टी गिरफ्तार, 35 घटनाओं को दे चुका हैं अंजाम
बीजापुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 राज्यों में नक्सली हिंसा की करीब 3 दर्जन घटनाओं में शामिल और 24 लाख रूपये के इनामी नक्सली को बीजापुर जिले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया है कि सोनू मुंशी जेट्टी उर्फ विकास 35, को सुरक्षाबलों ने भैरमगढ़ पुलिस थाना इलाके भटपल्ली गांव के नजदीक से एक जंगल में दबोचा है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 13 ई बटालियन और स्थानीय पुलिस उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया है। जब उसे इलाज के लिये जगदलपुर शहर के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने विकास के पास से 80 हजार रूपये नगद, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पर्चे, नोटबुक और दवाये जब्त की है। उन्होंने कहा है कि चूंकि गिरफ्तार नक्सली के एक अन्य नक्सली दिलीप बेडजा के साथ अच्छे संबंध थे। इसलिये दिलीप बेडजा ने उसे उपचार के लिये बुलाया और पैसे भी मुहैया कराये।
