गुना-ग्वालियर में 4570 करोड़ निवेश करेंगे अडाणी-अंबानी ग्रुप

ग्वालियर. ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव चल रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कॉन्क्लेव की शुरुआत की। मध्यप्रदेश में 6 महीने में ये तीसरा कॉन्क्लेव है। इससे पहले जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं। उज्जैन और जबलपुर के मुकाबले ग्वालियर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं। 9 सेक्टर के इंडस्ट्री प्रमुखों ने ग्वालियर-चंबल रीजन में अपने उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। गोदरेज कंपनी ग्वालियर में साढ़े 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। पर्सनल केयर के बाद अब होम केयर और हेयर केयर में एक्सटेंशन के लिए ग्वालियर के मालनपुर में नई यूनिट शुरू की गई है। करण अडाणी ने कहा, अडाणी ग्रुप गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और शिवपुरी में डिफेंस के सेक्टर में इन्वेस्ट करने जा रहा है। ये इन्वेस्टमेंट 3500 करोड़ का होगा। इससे 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर-भिंड-मुरैना की अपनी अलग पहचान
कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर-भिंड-मुरैना की अपनी अलग पहचान है। ग्वालियर जहां ग्वालव ऋषि के नाम से है। वहीं, संगीत सम्राट तानसेन, महारानी लक्ष्मी बाई, राजमाता विजया राजे सिंधिया की वजह से पहचाना जाता है।
सिंधिया ने कहा यही समय है
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए यही समय है, सही समय है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश को पिछले 20 साल में बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना दिया है। अब सीएम मोहन यादव ने संकल्प किया है कि अगर मध्यप्रदेश देश के दिल में है तो हमें प्रदेश को नंबर वन पर ले जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *