जम्मू-कश्मीर चुनाव में भाजपा ने जारी की 44 उम्मीदवारों की सूची के बाद संशोधित लिस्ट जारी

25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन नामों पर चर्चा हुई। - Dainik Bhaskarश्रीनगर. जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहले चरण के लिये 15, दूसरे चरण के लिये 10 जो तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिये 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों मूें चुनाव होने वाले है।

कुछ घंटे बाद संशोधित लिस्ट जारी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, नाटकीय घटनाक्रम के बाद इस लिस्ट को वापसी ले लिया गया और फिर कुछ घंटे बाद संशोधित लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए हैं। उसके बाद जम्मू-कश्मीर बीजेपी में अंदरूनी कलह सामने आ गई है। जम्मू में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओमी खजुरिया के समर्थकों अपने नेता के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे नाराज समर्थकों ने उनके ऑफिस को से घेर लिया। हालात इतने खराब हो गए कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को खुद को अपने केबिन में बंद हो पड़ा और बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना पड़ा। रवींद्र रैना के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे एक नाराज समर्थक ने बातचीत में कहा कि भाजपा के लिए क्या कोई कर्मठ कार्यकर्ता नहीं रहा। किश्तवाड़  की सीट को आपने किसके भरोसे पर छोड़ दिया, अगर सीट हार जाते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा। साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने ओमी खजुरिया के समर्थन में नारेबाजी भी की।

पूर्व डिप्टी सीएम को नहीं टिकट
इस सूची में खास बात यह है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया है निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम कविन्द्र गुप्ता को भी टिकट नहीं दिया है। हालांकि अटकलें हैं कि कविन्द्र गुप्ता के नाम का ऐलान अगली सूची में किया जा सकता है। इस सूची में प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र रैना के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है। वहीं केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के भाई देवेन्द्र राणा को भाजपा ने नागोटा उम्मीदवार बनाया गया है। देवेन्द्र राणा नेशनल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।
कश्मीरी पंडितों को 2 टिकट
भाजपा ने कश्मीर घाटी की दो सीटों से कश्मीरी पंडितों को अपना उम्मीदवार बनाया है। शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और हब्बाकदल से अशोक भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है।
क्रेन्दीय चुनाव की समिति की बैठक रविवार को हुई थी
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को नई दिल्ली में भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई सीनियर नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में चुनावी रणनीति, मुद्दों, उम्मीदवारों के नाम और राज्य में पीएम मोदी की संभावित रैलियों पर चर्चा हुई थी। इस बैठक के बाद अटकलें लगाई जा रही थी। कि भाजपा सोमवार की सुबह तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी की कश्मीर में 2 रैलियां
इस बैठक में तय हुआ है कि पीएम मोदी की कश्मीर में एक से 2 रैली जबकि जम्मू में पीएम नरेन्द्र मोदी 8 से 10 रैलियां करेंगे। आपको बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिये चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। जम्मू कश्मीर में 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराये जायेंगे। विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को आयेंगे। पहले फेज में 24 दूसरे फेज 26 और तीसरे फेज 40 सीटों पर मतदान किया जायेगा।
पहले चरण में इन सीटों पर होगा मतदान
पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवाड़ा, बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़,पैड डेर, नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल.
दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान
कंगन (एसटी), गांदरबल ,हजरतबल ,खानयार ,हब्बाकदल ,लाल चौक ,चन्नपोरा ,जदीबल ,ईदगाह ,सेंट्रल शाल्टेंग ,बडगाम ,बीरवाह ,खानसाहिब ,चरार,ए,शरीफ ,चदूरा ,गुलाबगढ़ (एसटी) ,रियासी ,श्री माता वैष्णो देवी ,कालाकोट,सुंदरबनी ,नौशेरा ,राजौरी (एसटी) ,बुद्धल (एसटी) ,थन्नामंडी (एसटी) ,सुरनकोट (एसटी) ,पुंछ हवेली ,मेंढर (एसटी) .
तीसरे चरण में इन सीटों पर मतदान
करनाह ,त्रेहगाम ,कुपवाड़ा ,लोलाब ,हंदवाड़ा ,लंगेट ,सोपोर ,रफियाबाद ,उरी ,बारामूला ,गुलमर्ग ,वागूरा,क्रीरी ,पट्टन ,सोनावारी ,बांदीपोरा ,गुरेज (एसटी) ,उधमपुर पश्चिम ,उधमपुर पूर्व ,चेनानी ,रामनगर (एससी) ,बनी ,बिलावर ,बसोहली ,जसरोटा ,कठुआ (एससी) ,हीरानगर ,रामगढ़ (एससी) ,सांबा ,विजयपुर ,बिश्नाह (एससी) ,सुचेतगढ़ (एससी) ,आर.एस. पुरा, जम्मू दक्षिण ,बाहु ,जम्मू पूर्व ,नगरोटा ,जम्मू पश्चिम.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *