Newsराज्यराष्ट्रीय

फास्टैग में बैलेंस निल होने का झंझट भी खत्म

नई दिल्ली. फास्टैग को लेकर एक समस्या आम रहती है कि कब उसका पैसा खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता है। ऐसे में जब वाहन टोल बैरियर पर रूकता है तो बैलेंस निल दिखाता है औरे फिर वाहन को पीछे लेकर पहले फस्टैग रीचार्ज करवाना होता है। कुछ समय रूकना पड़ता है और फिर सफर शुरू होता है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों की सुविधा के लिये फास्टैग खाते को ई मेंडेट फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया है।
यह लाभ होगा
इससे लोगों को फास्टैग खाते में पैसे खत्म होने पर भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्यकोंकि फास्टैग खाते में आपके बैंक खाते से पैसे अपने आप ट्रांसफर हो जायेंगे।
ऐसे काम करेगा फास्टैग
फास्टैग के पैसे खत्म होने पर 24 घंटे पहले ही नोटिफिकेशन आयेगा और इसके बाद ही कस्टमर के खाते से पैसे कटेंगे। नये नियम के तहत आपको अपने फास्टैग खाते में कम से कम राशि की एक लिमिट तय करनी होगी। इस लिमिट पर पहुंचते है। आपके बैंक खाते से पैसे आपके फास्टैग खाते में अपने आप जुड़ जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *