1 सितम्बर से होंगे यह 6 बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर, एलपीजी से लेकर आधार कार्ड तक होंगे बदलाव
नई दिल्ली. अगस्त का माह खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में नये महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधे असर डालते है। सितम्बर माह में भी ऐसे ही कुछ खास बदलाव होने वाले हैं जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर () के दाम से लेकर केडिट कार्ड के नियम शामिल है और साथ ही महंगाई भत्ते को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिये खास ऐलान हो सकते है। जानते हैं सितम्बर माह में कौन-कौन से बदलाव हो सकते है और इसका आपकी जेब पर कितना असर होगा।
पहला बदलाव
एलपीजी सिलेंडर के दामों के साथ ऑयल मार्केट कम्पनियों की ओर से हवाई ईधन यानी एयर टर्बाइल फ्यूल () और सीएनजी -पीएनजी () के दाम में भी संशोधन करती है। इस वजह से पहली तारीख को इनकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है।
दूसरा बदलाव
अक्सर देखा जाता है कि हर माह की एक तारीख को सरकार एलपीजी के दाम में बदलाव करती है। कॉमर्शियल गैस सिलेंण्डर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव देखा जाता है कि ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। पिछले माह कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रूपये बढ़ाये गयेथे। जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रूपये की कमी आई थी।

