Newsराजनीतिराज्य

बेकाबू कार खाई में जा गिरी, 2 घायल, लखनऊ से पीताम्बरा माता के दर्शन करने आ रहे थे कार सवार

दतिया. भांडेर-दतिया रोड पर मोहना हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में जा पलटी है। हालांकि, इस घटना में कार सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। जो उत्तरप्रदेश के लखनऊ के निवासी है। सभी लोग पीताम्बरा माता के दर्शन करने आ रहे थे। तभी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह हादसा हो गया, हादसे में 2 लोग घायल बताये जा रहे है। जिनका इलाज जारी है।
इधर, उपचार के दौरान किशोरी की मौत
धीरपुरा थाना अंतर्गत गांव खजुरी में एक किशोरी ने बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ग्वालियर मे भर्ती किया था। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। धीरपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को मर्ग डायरी प्राप्त होने पर असल मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ग्वालियर के भीतरवार क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पिता गांव खजुरी मोजे में जमीन बटाई पर लिए हुए है। जिस के चलते किशोरी पिता के साथ खेत पर बनी कोठी में रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *