LatestNewsराष्ट्रीय

क्राइम ब्रांच ने 5 इनामी बदमाशों को दबोचा

ग्वालिय 12 अगस्त की सुबह 5-5 हजार रूपये के 5 फरारी ईनामी आरोपियों को क्राईमब्राच की टीमों द्वारा धरदबोचा गया। पकड़े गये फरारी ईनामी आरोपी मनीष गुर्जर एवं रवि उर्फ कुलदीप को टोल प्लाजा पनिहार से क्राईम टीम द्वारा पकड़ा गया तथा महेन्द्र जाटव को आरटीओ कार्यालय कम्पू, सोनूजाटव को लालटिपारा मुरार एवं अनूपगुर्जर को पिंटोपार्क गोले का मन्दिर से पकड़ा गया।
आरोपी मनीष गुर्जर, रवि उर्फ कुलदीप भदौरिया एवं अनूप गुर्जर थाना थाटीपुर के अप0क्र0 146/2020 धारा 195ए भादवि तथा 147,294,323,506,325 भादवि धाराओं के फरार आरोपी हैं, आरोपी मनीष गुर्जर एवं अनूप गुर्जर का मूल अपराध थाना गोले का मन्दिर के अप0क्र0 623/2019 धारा 307,34 भादवि का है।आरोपी महेन्द्र जाटव एवं सोनूजाटव थानामुरार के अप0क्र0 188/18 धारा 307,325,324,323,147,148,149 भादवि के आरोपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *