डॉक्टर्स का निलंबन वापिस हो 2 दिन के अन्दर नहीं तो डॉक्टरर्स प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेंगं, एमटीए ने सीएम को लिखा पत्र
ग्वालियर. सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने पत्र लिखकर यह कहा कि पिछले 6 महीने से रात दिन कोविड वार्ड में कार्य कर रहे, अपनी स्वयं की एवं अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे चिकित्सकों पर प्रशासनिक अधिकारियों का यह रवैया अमानवीय है कृपया इस मसले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के इस द्वेष पूर्ण की गई अनुचित कार्यवाही को सुधारने के निर्देश दें एवं दोनों चिकित्सा शिक्षकों के निलंबन को 2 दिन में निरस्त करवाने के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को देने की अपील की है।
चिकित्सा शिक्षकों के निलंबन निरस्त ना करने की स्थिति में 2 दिन के बाद पूरे प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक एवं चिकित्सक प्रशासनिक अधिकारियों के तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
डॉक्टर्स की संस्था एमटीए ने सीएम को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया है कि 2 दिन के अन्दर चिकित्सा शिक्षकों का निलंबन वापिस नहीं लिया गया मेडीकल टीचर्स एसोसियेशन प्रदेश व्यापी आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगी। साथ ही चेतावनी दी है अगर कोविड़19 के दौरान चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होती तो इसके प्रदेश सरकार जिम्मेदारी होगी।

