छात्रों द्वारा आरएमटीयू मे कथक साधना महोत्सव

ग्वालियर -राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा के नृत्यनिर्देशन में विभाग के छात्रों द्वारा “आर.एम.टी.यू. के फ़ेसवुक ग्रुप पेज पर ” कथक साधना महोत्सव ” का आयोजन किया गया इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर, कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाहा एवं संगतकार मनोज बमरेले, हितेश मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे बीए. तृतीय वर्ष की छात्रा नित्या गुप्ता द्वारा सर्वप्रथम शिव पंचाक्षर तत्पश्चात ताल तीनताल मे जयपुर घराने की शुद्ध पारंपरिक बंदिशे, उठान, आमद तोड़े – टुकड़े, तिहाईया, कवित्त एवं अभिनय पक्ष में भजन “राधा रमन मेरे घर आए” पर कथक नृत्य की भाव भंगिमाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के अंत मे कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा द्वारा कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर एवं कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाहा एवं ऑनलाईन जुड़े सभी दर्शकों का आभार व्यक्त विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ .अंजना झा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *