IITTM -JNU के बीच MOU होने के बाद शिक्षा में तेजी से बदलाव आयेगा-प्रो. आलोक शर्मा

ग्वालियर. आईआईटीएम के निदेशक प्रो. आलोक शर्मा और जेएनयू कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलपुडी पंडि़त के बीच 6 जुलाई को एमओयू किया गया है। MOU होने के बाद अब आगामी परीक्षा उपरांत छात्रों को अब जो डिग्री मिलेगी वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के द्वारा प्रदान की जायेगी। इसके अलावा IITTM को JNU से जुड़ने के बाद शिक्षा में तेजी से बदलाव आयेगा।यह बात आईआईटीएम के निदेशक प्रो. आलोक शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। पत्रकारवार्ता में प्रो. सौरभ दीक्षित और जनसंपर्क अधिकारी चन्द्रशेखर बरूआ शामिल थे।
आईआईटीएम दे रहा यह कोर्स
आईआईटीएम में प्रवेश पाने के लिये देशभर में परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा के परिणाम आने के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। फ्लेगशिप यूजी, पीजी डिग्री एंड पीएचडी प्रोग्राम इन ट्रेवल एंड टूरिज्म जेएनयू के द्वारा प्रदान की जायेगी। यह कोर्स 2023-24 स़त्र में प्रवेश मिलेगा।
आईआईटीएम मुख्यालय और 5 सेंटर
आपको बता दें कि भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के तहत अभी वर्तमान में 5 सेंटर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। आईआईटीएम ग्वालियर, आईआईटीएम भुवनेश्वर , आईआईटीएम नोएडा, आईआईटीएम गोवा और आईआईटीएम नेल्लौर हैं। इसके अलावा बोधगया और शिलांग में निर्माणाधीन है।
