राष्ट्रपति ने अटल बिहारी ट्रिपल आइटीएम में पहनाए छात्रों को मैडल

ग्वालियर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल बिहारी ट्रिपल आइटीएम में पहुंची। वे यहां पर संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रही हैं। उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में है। कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को मैडल पहनाए और डिग्री प्रदान की।

छात्रों व छाताओं को उपहार दिए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयविलाश पैलेस में पहुंचकर पहले गैलरी, संग्रहालय सहित कपड़ा बनाने वाले हथकरघा देखे और यहां काम करने वालों से बात की। साथ ही महल में मौजूद छात्रों व छाताओं से बात की और उन्हें उपहार दिए। इसके बाद उन्होंने जयविलास पैलेस में 19 तरह के सात्विक भोजन का जायका भी लिया। उनके लिए विशेष तौर से सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इनमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस आदि तैयार किए गए थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *