अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
ग्वालियर. परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के संयुक्त संगठन 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 जून अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आव्हान किया है। इस बीच कोई कर्मचारी-अधिकारी कार्यालय में नहीं आयेगा। आपको बता दें कि पिछले कई वर्षो से शासन एवं परिवहन आयुक्त पर मांगें लंबित चली आ रही है। इन्हीं मांगों के समाधान के लिये 5 जून से परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के संबंध अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है।
यह है मांगें
जिला परिवहन कार्यालय अनूपपुर में की गयी कार्यवाही को तत्काल वापिस ले।
परिवहन विभाग के अधिकारियों की वेतन विसंगति के संबंध में।
कैडर रिव्यू के संबंध में।
जिला स्तर पर प्रवर्तन के अमले के संबंध में।
यात्री बस दुर्घटना होने पर आरटीओ को उत्तरदाई न मानने के संबंध में।
दूसरे अन्य विभागीय कार्य में आरटीओ को सलग्न न किये जाने के संबंध में।
विभाग में कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद हेतु विभागीय के संबंध में।
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मप्र परिवहन विभागीय समिति के साथ मप्र परिहवन अधिकारी(राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।