मैराथन में दौडें ज्योतिरादित्य, महाआर्यमन सिंधिया स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित मैराथन

ग्वालियर. कांग्रेस नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउण्ड से शहर के युवा दौड़े है। मेला ग्राउण्ड से मैराथन की शुरूआत हुई है। ऐसा बताया गया है कि मेला ग्राउण्ड में मैराथन में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ डॉ. ऋचा चुंगलानी और डॉ. बैरी शर्मा संयुक्त भाग लिया था। मेला ग्राउण्ड से लेकर कटोराताल स्थित छत्री तक कंधे से कंधा मिलकर दौड़ थे। जिसमें पुरूष और महिलाओं के अलग-अलग रूट थे। पुरूषों को मेला ग्राउण्ड से बिरलानगर पुल, हजीरा, किलागेट, सेवानगर, फूलबाग, एमएलबी कॉलेज पहुंचे तो महिलायें एग्रीकल्चर कॉलेज, गाढरवाली पुलिस से होते हुए तानसेन नगर, पड़ाव चौराहा से फूलबाग होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के खेल मैदान पहुंची है। अहम बात यह रही कि शहर के लोगों के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी मैराथन में दोड़ लगाई और उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, तुलसी सिलावट भी दौड़े हैं। जबकि मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी कार में रोड शो की तरह निकली है।
मैराथन को महिमा चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता व कांग्रेस नेता रहे स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती के मौके पर मैराथन का आयोजन किया गया था। सुबह 6.30 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिल्मी अभिनेत्री अदाकार महिमा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में युवाओं में जोश भरने के लिये ग्वालियर रियासत के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी मैराथन में दौड़े हैं। यह मैराथन मेला ग्राउण्ड से गोला का मंदिर से होते हुए एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान में पहुंच कर संपन्न हुई।
शेर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया-महिमा चौघरी
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा है कि इतनी युवाओ की भीड़ मैराथन में देखकर वह आश्चर्यचकित हैं। पूरे देश से लोग यहां पर आये हैं। स्वयं ग्वालियर के लीडर और हमारे शेर सिंधिया इससे पूरी ऊर्जा से दौड़े हैं।

मंच पर सिंधिया के साथ सेल्फी लेती दिखाई दी महिमा चौधरी
स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान अधिकतर समय तक फिल्म अदाकार महिला चौधरी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी लती हुई दिखाई दी। वह इस पूरे इंवेंट को मोबाइल में कैद करती रही।

