Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में NHM पर्चा लीक, 5 राज्यों में मास्टरमाइंड के लिए दबिश, उत्तर प्रदेश का मेडिकल टेस्ट था अगला टारगेट

ग्वालियर. ग्वालियर में NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती के पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पुष्कर पांडे पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश में पुलिस 5 राज्यों के 30 शहरों में दबिश दे चुकी है। पता चला है कि गिरोह 10 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है। उसका अगला टारगेट उत्तर प्रदेश का मेडिकल टेस्ट था।
पुलिस की जांच ग्वालियर तक सिमटकर रह गई है, जबकि रैकेट के तार इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रतलाम से भी जुड़ने के सबूत मिले हैं। कांग्रेस ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने मामला सिर्फ ग्वालियर पुलिस के सुपुर्द कर लीपापोती कर दी। मामला गंभीर है, लेकिन उस स्तर की जांच ही नहीं हो रही।
ग्वालियर के डबरा स्थित टेकनपुर में 7 फरवरी को NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग परीक्षा से पहले पुलिस ने पेपर आउट करने वाली गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पेपर रद्द कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी आगामी आदेश तक परीक्षाओं पर रोक लगा दी। आरोपी हाईवे पर होटल से 2 से 3 लाख रुपए में नर्सिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को आने वाले पेपर के सवाल सॉल्व करा रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्य व चेन को तलाशने के लिए पुलिस की 6 टीम, जिनमें 45 जवान व अफसर हैं। चार से पांच राज्यों में 10 दिन तक खाक छानने के बाद लौट आए। इसके बाद पुलिस ने भोपाल से एक एजेंट को पकड़ा, जिसके अकाउंट में मास्टरमाइंड ट्रांजेक्शन करता था। डेढ़ महीने में 50 लाख और एक साल में डेढ़ करोड़ रुपए फेक पंजीयन पर बनी कंपनी के नाम पर खोले गए खाते में आए थे।

5 राज्यों के 30 शहरों में दबिश
एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में मास्टरमाइंड पुष्कर पांडेय और राजीव राजन की तलाश में पुलिस की टीम 5 राज्यों के 30 शहरों में दबिश दे चुकी है। इन राज्यों में हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं। इन शहरों में जयपुर, जोधपुर, भिवानी, अजमेर, मुंबई, नागपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत 30 शहर शामिल है।

भोपाल के अमित के खाते में किस-किस ने डाले रुपए, नहीं हुआ खुलासा
ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम भोपाल पहुंची तो पता लगा कि अमित गहरवार नाम के युवक ने फर्जी पंजीयन पर बनाई कंपनी रजिस्टर्ड कर खाता खोला था। यह कंपनी खाता था, इसलिए इसमें 50 लाख रुपए या बड़ी रकम आने पर बैंक से इनकम टैक्स को सूचना नहीं दी जाती थी। खाते का पुलिस को उस समय पता लगा, जब पुलिस पकड़े गए आरोपियों के बैंक खाते खंगाल रही थी। गैंग का मास्टरमाइंड-2 धनंजय पांडे निवासी प्रयागराज यूपी ने अमित के खाते में पांच लाख रुपए ट्रांजैक्शन किए थे। पुलिस ने भोपाल से अमित को हिरासत में लिया। उसके खाते में डेढ़ साल में डेढ़ करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन मास्टरमाइंड पुष्कर पांडेय ने कराया था। अमित का कहना था कि भोपाल के निशातपुरा में एक कोचिंग के पास वह उसे मिला था। यहां उसने प्रॉपर्टी डीलर बताकर अमित को ऐसा खाता खोलने के लिए कहा था। जो रकम आती थी, उसे ट्रांसफर करने के बदले कमीशन मिलता था। पुलिस इस अकाउंट के बनने के पीछे कहानी नहीं ला सकी।

SAMS, MEL में उलझी है पुलिस, मुंबई से बाहर ही नहीं निकली
पुलिस पेपर बनाने वाली एजेंसी SAMS और पेपर को वेबसाइट पर अपलोड कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वाली मुंबई की कंपनी MEL तक उलझी है। अभी तक यह पता नहीं कर सकती है कि MEL कंपनी की ओर से कहां से पर्चा लीक हुआ था। मामले में पुलिस दिल्ली में SAMS के दफ्तर पहुंचकर डायरेक्टर से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने SAMS के ऑफिस से दो लैपटॉप व दो पेन ड्राइव जब्त की थीं। साथ ही MEL की कंपनी ने मुंबई में पेपर अपलोड करने का डेमो भी दे दिया है, लेकिन पुलिस यह तय नहीं कर पा रही कि पेपर कैसे लीक हुआ। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए थे। एक महीने बाद भी पुलिस इन मोबाइल की फॉरेंसिक जांच नहीं करा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet casibom holiganbet jojobet marsbahis grandpashabet jojobet casibom betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş