Latestराज्यराष्ट्रीय

JNU में बवाल, छात्रों पर हुआ पथराव, बिजली काट, अंधेरे में डूबा पूरा कैंपस

नई दिल्ली. बीबीसी की डॉक्युमेंट्री को लेकर जेएनयू में बवाल चल रहा है। छात्रसंघ ने साफ किया है कि सभी छात्रों को बीबीसी की डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी। इस बीच कैंपस की बिजली काट दी गई है। पूरा कैंपस अंधेरे में डूब चुका है। कैंपस में नारेबाजी भी हुई है। दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर बवाल हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को कैंपस में दिखाने पर अड़े जवाहर लाल नेहरू स्टूडेंट्स यूनियन ने जैसे ही फिल्म का प्रदर्शन शुरू किया, इसी बीच प्रशासन ने बिजली काट दी। जिसके विरोध में JNUSU के समर्थक छात्र हाथों में लाइट लेकर कैंपस में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच वहां करीब एक दर्जन पत्थर फेंके गए। ये पत्थर किसने फेंके, ये अभी पता नहीं है। फिलहाल पूरे कैंपस में अंधेरा छाया हुआ है।

वामपंथी संगठनों ने किया विरोध
कैंपस में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े कम्युनिस्ट छात्र संगठनों AISA, DSF, SFI और AISF ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है। इन चारों वामपंथी संगठनों का JNUSU पर दबदबा है। जेएनयू में सक्रिय ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (AISA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. साई बालाजी ने कहा कि प्रशासन की ओर से बिजली काट देने के बावजूद स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए अपने मोबाइल फोन पर डॉक्यूमेंट्री डाउनलोड करके देखी और उसे अपने दोस्तों में शेयर किया। बालाजी ने ये भी दावा किया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में सादी वर्दी में पुलिसवाले घूम रहे हैं और उन पर नजर रख रहे हैं। उनके इस आरोप पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *