Latestराज्यराष्ट्रीय

MP कांग्रेस की नई टीम घोषित, 105 महासचिव, 50 उपाध्यक्ष, 64 जिलाध्यक्ष बनाए

भोपाल. नया साल- नई सरकार का नारा देने वाली मप्र कांग्रेस की चुनावी साल की शुरुआत में नई टीम घोषित की है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इनमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट भी जारी की गई है। इनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को फिर एमपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी तरफ भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, राजीव सिंह को महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। मानक अग्रवाल की पीसीसी की टीम में वापसी हुई है।

एमपी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में सीनियर और जूनियर नाथ शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन किया है इस कमेटी में सीनियर और जूनियर नाथ यानि कमलनाथ और नकुल नाथ दोनों को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के अलावा कांतिलाल भूरिया सुरेश पचौरी अरुण यादव अजय सिंह राहुल विवेक तंखा राजमणि पटेल नकुल नाथ बाला बच्चन जीतू पटवारी सुरेंद्र चौधरी रामनिवास रावत नर्मदा प्रसाद प्रजापति सज्जन सिंह वर्मा आरिफ अकील कमलेश्वर पटेल महेंद्र जोशी रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया है।

10 जिलों में नहीं थे संगठन के मुखिया
कांग्रेस के करीब 10 जिले ऐसे थे जहां जिला अध्यक्ष नहीं थे। इनमें मुरैना ग्रामीण जिलाध्यक्ष, सागर में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष, अनुपपुर, रतलाम ग्रामीण, खरगोन में जिलाध्यक्ष के पद रिक्त थे। वहीं निमाड़ अंचल के बुरहानपुर, खंडवा दोनों जिलों में शहर और ग्रामीण इकाईयों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष से काम चल रहा था। शहडोल में सुभाष गुप्ता, कटनी शहर में विक्रम खम्परिया बतौर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *