LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज शाम एक दीप सीमा प्रहरी शहीदों के नाम

ग्वालियर सदाशय मंच द्वारा हर वर्ष आयोजित कार्यक्रम “एक दीप सीमा प्रहरी शहीदों के नाम” इस वर्ष से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में आजाद हिन्द फौज के सेनानी कर्नल ढिल्लों की सुपुत्री डॉ. अमृता मेहरोत्रा की उपस्थित विशेष होगी । डॉ. अमृता मेहरोत्रा जी. आर. मेडीकल कॉलेज ग्वालियर की सेवानिवृत्ति डीन हैं।
कार्यक्रम का आरंभ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि एवं आजाद हिन्द फौज के महान सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ होगा । तत्पश्चात गत वर्षों की भांति, देश की सीमाओं की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे तथा सामूहिक श्रद्धांजलि पाठ किया जाएगा ।
सदाशय मंच के संस्थापक – संयोजक श्री धृतिवर्धन गुप्त ने ग्वालियरवासियों से निवेदन किया है कि सोमवार 23 जनवरी को शाम 5 बजे महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल ग्वालियर पर एकत्र होकर स्वाधीनता सेनानियों और भारत राष्ट्र के सीमा प्रहरी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके कृतज्ञता ज्ञापित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *