LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

मुरार के एमएलबी स्कूल से शुभांकर के साथ निकाली गयी बच्चों की रैली

ग्वालियर खेलो इंडिया यूथ गेम्स से पहले शहर में सकारात्मक माहौल बनाने एवं ग्वालियर शहर को खेलमय करने के उद्देश्य से लगातार गतिविधियां की जा रही है इसी क्रम में रविवार को स्कूली बच्चो ने शुभंकर आशा के साथ एक बड़ी रैली निकालकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का संदेश दिया। रैली के शुभारम्भ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित खाद बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक शिक्षा दीपक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ वक्सला, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र पाल बरैया सहीत बडी संख्या में स्कूली बच्चे औऱ शिक्षकगण मौजूद थे।
प्रातः ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय से यह रैली बारादरी चौराहा होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पर जाकर समाप्त हुई। खेलो इंडिया गेम्स की शुभंकर आशा चीता ने भी इस पूरी रैली में बच्चो के साथ भाग लेकर सभी मे जोश भर दिया। रैली में ग्रीनवुड व विद्या भवन स्कूल के मार्च पास्ट बैंड सहित 10 से अधिक विद्यालयों के लगभग 2000 से अधिक विभिन्न खेलो के स्कूली बच्चो ने अपने अपने खेलो का रैली में प्रदर्शन करते हुए शहरवासियों से राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ व खेलो इंडिया गेम्स की जिला स्तरीय ब्रांडिंग नोडल अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर शहर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलो इंडिया गेम्स से पहले शहर में खेलो के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के लिये लगातार विभिन्न विभागों के साथ मिलकर गतिविधियां की जा रही है श्रीमती माथुर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वह भी इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनकर खेलो इंडिया गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ीयो का हौसला बढ़ाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *