Kamalnath के तोप बोलने पर बिफरे ज्योतिरादित्य सिंधिया औरे याद दिलाई कांग्रेस छोड़ने की असली वजह
नई दिल्ली. अपने तीखे बयानों के लिये प्रख्यात केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। इस बीच उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस पर कई सारे आरोप लगाये है। उन्होने अपने आरोप में मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी तो उस सरकार को तोप सरकार की संज्ञा दी और इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार, तबादला उद्योग, माफियाराज और वादा खिलाफी शामिल था। अच्छा हुआ जो मैं इस तोप सरकार में फिट नहीं बैठा।
तोप कहा था कमलनाथ
हाल में ही एक सभा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में उनके होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कोई तोप नहीं है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह तोप हैं तो फिर ग्वालियर, मुरैना के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कैसे हार गयी। उनके इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मच गयी। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के बागी नेता और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैण्डल से पलटवार किया और कमलनाथ पर आरोप भी लगाया है।
ज्योतिरादित्य के बयान से गरमाई एमपी की राजनीति
ज्योतिरादित्य सिंधिया की वॉक शैली के लिये सियासत में जाने जाते हैं। लोग अक्सर देखते हैं कि वह विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हैं। एक बार उन्होंने फिर से उनके इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। आपको बता दें कि उनके बयान के बाद एमपी का सियासी पारा और अधिक हाई हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि उनके इस बयान पर कमलनाथ का पलटवार क्या है।

