गणतंत्र दिवस-कर्मचारी सेवानिवृत्ति अवधि 63 वर्ष, 4% महंगाई भत्ते बढ़ाया जा सकता है
भोपाल. आगामी वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव में सरकार हर वर्ग को साधने की तैयारी में जुटी हुई है। इस दौरान कर्मचारियों को साधने के लिये एक वर्ष का एक्सटेंशन देने की तैयारी है। चिकित्सालय शिक्षा का समस्त अमला और स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक तथा नर्सो को (65 वर्ष) छोड़कर अन्य विभागों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष है। जिसे बढ़ाकर 63वर्ष किये जाने की सुगबुगाहट चल रही हे। सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी को मुख्यमंत्री इसका एलान कर सकते हैं। इसी दिन कर्मचारियों के बकाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा भी संभावित है। मप्र में इन दिनों शासकीय अमले की कमी से जूझ रहा है। फिलहाल प्रदेश में लगभग 5.50 लाख नियमित कर्मचारी है। इनमें से हजारों कर्मचारी हर वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अमले की कमी को दूर करने के लिये एक लाख नियमित पदों पर भर्ती की कवायद जारी है तो दूसरी ओर कर्मचारियों एक वर्ष का एक्सटेंशन देने पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा दौर में दरअसल सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है और उसे कर्ज लेकर जैसे तैसे कामकाज चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर स्वत्वों का एक साथ भुगतान करना होता है। एक वर्ष की सेवावृद्धि का निर्णय होने पर सरकार फिलहाल एक मुश्त भुगतान के आर्थिक भार से बची रहेगी तो दुूसरी ओर उसे लगता है कि पदोन्नति और पुरानी पें/ान बहाली को लेकर आन्दोलन कर्मचारियों की नाराजगी भी दूर हो सकेगी। मध्यप्रदे/ा कर्मचारी कल्याण आयोग इसकी सिफारिश पहले ही कर चुका है।
2 वर्ष पहले भी बढ़ चुके हैं
विदित है कि 2018 के पूर्व प्रदे/ा में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु60 वर्ष थी। चुनावी वर्ष में सरकार ने इसे 2 वर्ष बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया था। इस चुनावी वर्ष में सेवा अवधि 2 वर्ष की बजाये एक वर्ष बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल एक लाख नियमित पदों पर सरकारी भर्ती की कवायद तो जारी है। लेकिन इसमें समय लगना स्वाभाविक है। चुनावी वर्ष में कामकाज प्रभावित होने पर सरकार के खिलाफ माहौल न बने इसलिये भी इस पर विचाएर किया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारियों को फिलहाल 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है जो कि केन्द्रीय कर्मचारियों से 4 प्रतिशत कम है। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी गणतंत्र दिवस पर की जा सकती है।

