LatestNewsराजनीतिराज्य

संभाग आयुक्त एवं महापौर ने किया अखिल भारतीय विजयाराजे सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

उद्वघाट्न मैच डायमंड फुटवॉल क्लब बालाघाट ने जीता
ग्वालियर 18 जनवरी 2023/ नगर निगम की मेजबानी में 12वीं अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह एवं महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा में देश के विभिन्न शहरों की 14 एवं 2 स्थानीय टीमों सहित कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेलो इंडिया की ब्रांडिंग के लिये अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन स्थल अर्थात जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया गया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार व नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल सहित अन्य अतिथियों ने सेल्फी खिंचवाई।
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि फुटबॉल की विश्व स्तरीय स्पर्धाओं तक देश के खिलाड़ियों को पहुँचाने के लिये इस प्रकार की अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व है। उन्होंने ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता “खेलो इंडिया यूथ गेम्स” में शहर के खिलाड़ियों व खेल प्रेमी जनता से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने नगर निगम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे खिलाड़ियों का नगर निगम की ओर से स्वागत किया। साथ ही कहा कि यह सही है कि सभी टीमें जीतने के लिये खेलेंगीं। लेकिन हार मिलने पर कोई भी टीम निराश न हो। हार भी हमें आगे बढ़ने का नया अवसर प्रदान करती है।
संभाग आयुक्त और महापौर ने किक मारकर किया फुटबाल गोल्ड कप का शुभारंभ
संभाग आयुक्त दीपक सिंह एवं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने उदघाटन मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बालाघाट ने जीता उदघाटन मैच और डीएफए ग्वालियर का विजयी आगाज
अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच यंग वॉयस फुटबॉल क्लब अकोला महाराष्ट्र और डायमंड फुटवॉल क्लब बालाघाट के बीच खेला गया। जिसमें डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट की टीम 2-0 से विजयी रही। इस मैच के बाद हुए मैच में डीएफए ग्वालियर ने बक्सर बिहार की टीम को 5-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
जीवाजी विश्वविद्यालय के हरे-भरे मैदान पर उदघाटन मैच की दोनों टीमें तेजतर्रार खिलाड़ियों से सुसज्जित थी। बालाघाट टीम के जर्सी नंबर-14 के खिलाड़ी लक्ष्मण ने 42 वें मिनट में गोल कर टीम में उत्साह ला दिया। बालाघाट के खिलाड़ी जैक ने 53 वें मिनट में गोल कर मैच का स्कोर 2-0 कर दिया । महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने गोल अंतर कम करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसी स्कोर पर रेफरी की लंबी सीटी की आवाज आई । अंत में मुकाबला बालाघाट के पक्ष में रहा।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच डीएफए ग्वालियर और बक्सर बिहार की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डीएफए ग्वालियर की ओर से खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दनादन 5 गोल दागे। ग्वालियर टीम के खिलाड़ी आशीष ने 18वें, 48वे एवं 78 वे मिनट में 3 गोल किए एवं संदीप ने 74वे और 80वे मिनट में 2 गोल ठोके। बिहार की तरफ से रोहित ने 46वे मिनट में 1 गोल किया। आज के मैचों में रेफरी के रुप में रवि परमार, वसीम राजा, आयुष , मोहम्मद रफीक, शरद सिलावट एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर मुवीन खान मौजूद रहे।
19 जनवरी को इन टीमों के बीच होंगे मैच
19 जनवरी को तीन मैच खेले जायेंगे। पहला मैच यूनाइटेड फुटबॉल क्लब फरीदाबाद विरुद्ध सारा फुटबॉल क्लब मुंबई 11 बजे, दूसरा मैच डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट विरुद्ध अल्फा फुटबॉल क्लब मुंबई एक बजे एवं तीसरा मैच गढ़वाल डायमंड फुटबॉल क्लब दिल्ली विरुद्ध डीएफए इंदौर के बीच अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş