कश्मीर में 3 जवान शहीद हुए

जम्मू कश्मीर. कुपवाड़ा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां माछिल सेक्टर में एलओसी के पास सेना के तीन जवान एक गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए। भारी बर्फबारी के बीच इन जवानों की ड्यूटी गश्ती में लगी थी। बर्फबारी के बीच देश की पहरेदारी में लगे इन जवानों को खाई का अंदाजा नहीं चला और ये तीनों एक गहरी खाई में गिर गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहीद होने वाले जवानों में से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और दो ओआर है। श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया। तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।

माछिल सेक्टर के पास हुआ हादसा
हादसे के बारे में सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे। इस बीच वह खाई में गिर गए। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया। तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की सूचना जारी किए जाते समय शहीद हुए तीनों जवानों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई थी। लेकिन अब सेना की ओर से शहीद तीनों जवानों की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में गश्ती के दौरान मरने वालों के नाम नायब सूबेदार परषोत्तम कुमार, हवलदार अमरिक सिंह और सिपाही अमित शर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *